Meta Ai Features

Meta Ai Features - ख़बरें

  • Samsung देगी Meta, Apple को टक्कर? ला रही AI स्मार्ट ग्लासेस!
    Samsung के स्मार्ट ग्लासेस जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकते हैं। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस पर कथित तौर पर काम कर रही है। एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग स्मार्ट ग्लासेस की इमेज लीक हो गई है। ये Meta Ray-Ban जैसे नजर आते हैं। इनका कोडनेम जिंजू बताया गया है
  • Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
    Meta ने Facebook, Instagram और Messenger पर नया parental control फीचर पेश किया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के AI इस्तेमाल को मॉनिटर कर सकते हैं। “Insights” टैब के जरिए parents पिछले 7 दिनों में पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं, हालांकि पूरी चैट नहीं दिखाई जाती। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर teens के लिए AI अनुभव को सुरक्षित और उम्र के अनुसार बेहतर बनाने के लिए लाया गया है। फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी रोलआउट किया जाएगा।
  • Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
    मेटा ने Ray-Ban Meta Optics Styles को बाजार में लॉन्च कर दिया है। Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत $499 (लगभग 41,500 रुपये) है। Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2) और Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2) शामिल हैं। रे-बैन मेटा ऑप्टिक्स स्टाइल्स में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K रेजॉल्यूशन में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। बेहतर ऑडियो रिकॉर्डिंग और क्लियर कॉल के लिए 6-माइक्रोफोन सिस्टम भी है।
  • Instagram पर आवाज बदलकर भेज सकते हैं DMs, जानें कैसे काम करता है AI Voice Effects फीचर
    Instagram ने अपने Direct Messages (DMs) फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है। अब यूजर्स वॉइस नोट भेजते समय अपनी आवाज को अलग-अलग स्टाइल में बदल सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को AI Voice Effects नाम दिया है, जो वॉइस मैसेज को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके जरिए यूजर अपनी रिकॉर्ड की गई आवाज पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट्स लगा सकते हैं और फिर उसे चैट में भेज सकते हैं। Instagram के मुताबिक यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए DM चैट में जाकर वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करना होगा। रिकॉर्डिंग के दौरान Voice Effects का ऑप्शन मिलेगा, जहां अलग-अलग ऑडियो फिल्टर को प्रीव्यू करके चुना जा सकता है और फिर मैसेज भेजा जा सकता है।
  • Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
    Meta ने ऑनलाइन स्कैम से यूजर्स को बचाने के लिए नए AI आधारित टूल्स और सुरक्षा फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक Facebook, WhatsApp और Messenger पर अब ऐसे सिस्टम जोड़े जा रहे हैं जो संदिग्ध गतिविधियों और फर्जी अकाउंट को पहचान सकते हैं। नए फीचर्स में संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट के लिए Facebook अलर्ट, WhatsApp पर संदिग्ध डिवाइस लिंकिंग चेतावनी और Messenger में एडवांस्ड स्कैम डिटेक्शन शामिल हैं। Meta का कहना है कि AI तकनीक की मदद से नकली वेबसाइट, ब्रांड इम्पर्सोनेशन और दूसरे स्कैम पैटर्न को पहचानने की क्षमता बेहतर बनाई जा रही है।
  • चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास
    Oakley और Meta के स्मार्ट ग्लासेज Oakley Meta Vanguard भारत में लॉन्च हो गए हैं। Oakley Meta Vanguard की कीमत 52,300 रुपये है। Meta Vanguard में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K रेजॉल्यूशन तक वीडियो शूट कर सकता है। ग्लासेज धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस हैं। Meta Vanguard वर्कआउट, लंबी दौड़, साइकिलिंग और हाई-एक्शन स्पोर्ट्स के लिए एक खास टूल है।
  • Meta AI सर्वर में सेव रखता है आपकी WhatsApp चैट! इस तरह डिलीट करें अपना पर्सनल डेटा
    Meta AI अब Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन चुका है, जहां यूजर्स AI से सवाल पूछते हैं और कई बार पर्सनल जानकारी भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में Reset कमांड एक जरूरी फीचर बनकर सामने आता है। Reset कमांड Meta AI के साथ हुई मौजूदा बातचीत का कॉन्टेक्स्ट तुरंत क्लियर कर देता है, जिससे AI आगे की बातचीत में पुरानी चैट्स का इस्तेमाल नहीं करता। इसे चैट बॉक्स में /reset लिखकर आसानी से यूज किया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी AI बातचीत पर ज्यादा कंट्रोल देता है।
  • Ray-Ban Meta के नए स्मार्ट चश्में लॉन्च, हिंदी और UPI का भी सपोर्ट, जानें कीमत
    Meta और Ray-Ban ने मिलकर अपने स्मार्ट चश्मों की सेकेंड जेनरेशन को लॉन्च कर दिया है। दूसरी पीढ़ी के चश्में पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। इनमें 3K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। Meta AI में अब हिंदी भाषा का सपोर्ट भी इनमें जोड़ दिया गया है। इसके अलावा इनमें UPI से पेमेंट का सपोर्ट भी कंपनी ले आई है। नए मॉडल में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है।
  • Meta भारत में Oakley के साथ ला रहा अपने नए स्मार्ट ग्लास, जानें कीमत और फीचर्स
    Oakley Meta स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 41,800 रुपये होगी। ये प्रीमियम स्मार्ट आईवियर सेगमेंट को कवर करेंगे। ये स्मार्टग्लास प्री-ऑर्डर के लिए 25 नवंबर को सनग्लास हट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। Oakley Meta स्मार्ट ग्लास में एक बिल्ट-इन कैमरा, ओपन-ईयर स्पीकर और अल्ट्रा एचडी 3K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट है। ये सभी फीचर्स मेटा के इंटीग्रेटेड एआई असिस्टेंट पर चलते हैं।
  • Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज पर भारी डिस्काउंट, ऐसे खरीदें
    Ray-Ban Meta Gen 1 स्मार्ट ग्लासेज की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये है, जिसे इस साल मई में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्ट ग्लासेज Ray-Ban.com और देश भर के कई ऑप्टिकल और सनग्लास स्टोर्स से उपलब्ध है। अब यह Amazon, Flipkart और Reliancedigital की आधिकारिक साइट पर 20 प्रतिशत की छूट और बैंक ऑफर समेत 22,920 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है।
  • पैरेंट्स के लिए खुशखबरी! Instagram में टीनेजर्स नहीं देख सकेंगे एडल्ट कंटेंट, जानें क्या है PG-13 फिल्टर?
    फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta अब Instagram पर किशोर यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव ला रही है। प्लेटफॉर्म ने मंगलवार को ऐलान किया कि अब 18 साल से कम उम्र के सभी यूजर्स को ऑटोमेटिकली एक नए “13+ Content Setting” में डाल दिया जाएगा, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकेंगे जब तक कि पैरेंट्स की अनुमति न मिले। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट प्लेटफॉर्म पर नाबालिगों के लिए सबसे बड़ा सेफ्टी चेंज है, जो अब तक के सभी प्रोटेक्शन से ज्यादा एडवांस होगा।
  • WhatsApp का गजब फीचर, अब AI करेगा मैसेज टाइप करने में मदद
    Meta इंस्टेंट मैसेजिंग साइट पर लोगों के लिए अपने मैसेज को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर राइटिंग हेल्प लेकर आ रहा है। यह टूल यूजर्स को उनकी अपनी बात कहने के अलग-अलग तरीके प्रदान करता है, जिससे यूजर्स उसे प्रोफेशनल, मजेदार या मददगार बना सकते हैं। यूजर्स निजी चैट या ग्रुप चैट में सुझाव देखते हुए पेंसिल आइकन पर टैप कर सकते हैं। उसके बाद उनमें से एक का चयन कर सकते हैं, उसे एडिट कर सकते हैं या खुद के विचारों पर ही कायम रह सकते हैं।
  • Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेज जल्द होंगे भारत में लॉन्च, लाइव ट्रांसलेशन के साथ ऐसे हैं फीचर्स
    Ray-Ban Meta Smart Glasses जल्द ही भारत में दस्तक देने वाले हैं। स्मार्ट ग्लास मेटा AI और कई तरह के फंक्शन को इंटीग्रेट करता है, जो हैंड्स फ्री कनेक्टेड अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यूजर्स कई टास्क के लिए इंटीग्रेटेड मेटा AI का उपयोग करते हुए वॉयस कमांड के जरिए ग्लासेज से बातचीत कर सकते हैं।
  • अब WhatsApp पर AI बताएगा क्या बात करनी है! टेस्टिंग में नया फीचर
    WhatsApp ऐसे इंटरैक्टिव प्रॉम्प्ट्स पर काम कर रहा है जो Meta AI चैटबॉट के साथ बातचीत को ज्यादा दिलचस्प बना सकें। यानी अब यूजर को बातचीत शुरू करने के लिए खुद से सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी, Meta AI खुद यूजर्स को टॉपिक्स सजेस्ट करेगा। इनमें एंटरटेनमेंट, करंट इवेंट्स, ह्यूमर और अलग-अलग पर्सनालिटी स्टाइल शामिल हो सकते हैं।
  • WhatsApp में जल्द नया फीचर, सीधे Spotify से स्टेटस पर शेयर करें म्यूजिक!
    WhatsApp अपने iOS ऐप के लिए नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सऐप फीचर ट्रैकर की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp स्टेटस पर अब सीधे Spotify गाने शेयर किए जा सकेंगे। यह फीचर WhatsApp Beta iOS वर्जन 25.8.10.72 में देखा गया है और इसे आने वाले अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म AI कैपेसिटी का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है। WhatsApp अपने ऐप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड राइटिंग टूल शामिल कर सकता है। ये नए टूल यूजर्स को मैसेज की प्रूफरीडिंग करने में मदद करने के साथ-साथ खास टोन के आधार पर उन्हें रीराइट करने और मोडिफाई करने में भी मदद करेंगे।

Meta Ai Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »