CES 2022 में लॉन्‍च हुए ये हेडफोन, Apple AirPods Max से ज्‍यादा है कीमत

इन हेडफोन को बनाने में प्रीमियम लेदर का इस्‍तेमाल हुआ है।

CES 2022 में लॉन्‍च हुए ये हेडफोन, Apple AirPods Max से ज्‍यादा है कीमत

Photo Credit: Mark Levinsion

ये हेडफोन एडेप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के तीन मोड के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • ये होडफोन लाइटवेट और ड्यूरेबल हैं
  • 'एडेप्टिव' एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं
  • ब्लूटूथ v5.1 के जरिए इन्‍हें कनेक्टिविटी मिलती है
विज्ञापन
हरमन Harman के मालिकाना हक वाले ब्रैंड Mark Levinson के हेडफोन ‘Mark Levinson No 5909' को दुनिया के सबसे बड़े टेक शो ‘CES 2022' में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी के अनुसार, ये होडफोन लाइटवेट और ड्यूरेबल हैं। 'एडेप्टिव' एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। इन हेडफोन में 40mm बेरिलियम की कोटिंग वाले ड्राइवर्स लगाए गए हैं। ब्लूटूथ v5.1 के जरिए इन्‍हें कनेक्टिविटी मिलती है। क्लियर कॉलिंग एक्‍सपीरियंस के लिए चार बीम-स्टीयरिंग माइक्रोफोन से इन्‍हें पैक किया गया है। Mark Levinson No 5909 प्रीमियम कैटिगरी में दस्‍तक देते हैं, जो Apple AirPods Max से लगभग दोगुना महंगे है।
 

Mark Levinson No 5909 के दाम और उपलब्‍धता

‘Mark Levinson No 5909' हेडफोन की कीमत 999 डॉलर (करीब 74,400 रुपये) रखी गई है। अमेरिका में ऑनलाइन रिटेलर्स पर इनकी बिक्री शुरू हो गई है। इन्‍हें पर्ल ब्लैक, आइस प्यूटर और रेडिएंट रेड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

Mark Levinson No 5909 हेडफोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Mark Levinson No 5909 हेडफोन को बनाने में प्रीमियम लेदर का इस्‍तेमाल हुआ है। हेडबैंड में यह लेदर लगाया गया है। हेडफोन में एक एनोडाइज्ड एल्युमीनियम फ्रेम है, जबकि ईयर कप में ऑटोमोटिव-ग्रेड मेटैलिक पेंट किया गया है। इन्‍हें 40mm बेरिलियम-कोटिंग वाले ड्राइवर्स से लैस किया गया है। 

ये ओवर-ईयर हेडफोन एडेप्टिव एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के तीन मोड के साथ आते हैं। इससे यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि बाहर के शोर की उन्‍हें कितनी जरूरत है। इन हेडफोन में ‘एंबिएंट अवेयर मोड' है। इसकी मदद से बिना हेडफोन हटाए यूजर बाकी लोगों से बात कर सकते हैं। इसके साथ चार बीम-स्टीयरिंग माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। दावा है कि ये बात करते समय एनवायरनमेंटल नॉइस को कम कर देते हैं। 

Mark Levinson Headphones App की मदद से यूजर्स को पर्सनलाइज्‍ड लिसनिंग का अनुभव मिलता है। बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो इन इन हेडफोन में AAC और aptX एडेप्टिव कोडेक्स सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट है। ये हेडफोन Hi-Res ऑडियो सर्टिफाइड हैं और LDAC ऑडियो कोडेक को सपोर्ट करते हैं। Mark Levinson No 5909 हेडफोन की बैटरी को लेकर दावा है कि यूजर्स को सिंगल चार्ज पर और ANC ऑफ के साथ 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। ANC के साथ ये हेडफोन 30 घंटे का प्लेटाइम देते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »