itel Smartwatch 2 Ultra आई 12 दिन बैटरी के साथ Apple Watch जैसे डिजाइन में! कीमत सिर्फ इतनी

स्मार्टवॉच में 2 इंच साइज की IPS स्क्रीन मिलती है।

itel Smartwatch 2 Ultra आई 12 दिन बैटरी के साथ Apple Watch  जैसे डिजाइन में! कीमत सिर्फ इतनी

Photo Credit: itel

itel Smartwatch 2 Ultra में 2 इंच साइज की IPS स्क्रीन मिलती है।

ख़ास बातें
  • घड़ी में अलग-अलग वॉचफेस इस्तेमाल किए जा सकते हैं
  • यह हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 मॉनिटर के साथ आती है
  • इसके अंदर 600mAh की बैटरी दी गई है
विज्ञापन
itel की ओर से स्मार्ट वियरेबल सेग्मेंट में Smartwatch 2 Ultra को लॉन्च किया गया है। पिछले कुछ समय से कई बजट ब्रांड्स अपनी स्मार्टवॉच को Apple Watch जैसे डिजाइन में पेश करने लगी हैं। अब itel ने भी ये नई स्मार्टवॉच उसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए पेश की है जो देखने में Apple Watch से मिलती जुलती है। इसमें 2 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस को वॉटर रसिस्टेंट क्षमता देते हुए IP68 रेट किया गया है। आइए जानते हैं itel Smartwatch 2 Ultra का प्राइस और सभी फीचर्स। 
 

itel Smartwatch 2 Ultra price in india

itel Smartwatch 2 Ultra को कंपनी ने भारत में 2,099 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसकी सेल शुरू हो चुकी है और स्मार्टवॉच itel की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। इसके अलावा प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध होगी। 
 

itel Smartwatch 2 Ultra specifications

आईटेल स्मार्टवॉच 2 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें इसमें Apple Watch से मिलता जुलता डिजाइन देखने को मिलता है। डायल कलर भी मेल खाता है। स्ट्रैप को ओरेंज कलर में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच में 2 इंच साइज की IPS स्क्रीन मिलती है। इसमें 240 x 296 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। घड़ी में अलग-अलग वॉचफेस इस्तेमाल किए जा सकते हैं जिनके साथ कस्टमाइजेशन ऑप्शन भी कंपनी ने दिया है। 

itel Smartwatch 2 Ultra में कुछ हेल्थ फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। यह हार्ट रेट मॉनिटर और SpO2 मॉनिटर के साथ आती है। इसमें स्लीप ट्रैकर भी मौजूद है। जो यूजर के स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक कर सकता है। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। घड़ी में बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर है जिससे इसमें डायरेक्ट ब्लूटूथ कॉलिंग संभव है। यानि कलाई से ही आप फोन कॉल भी कर पाएंगे। इसके अंदर 600mAh की बैटरी दी गई है, जिसके लिए कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »