स्मार्टवॉच का बड़ा मार्केट बना भारत, वियरेबल डिवाइस की शिपमेंट 80 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी

इस वर्ष की पहली तिमाही में वियरेबल सेगमेंट में स्मार्टवॉच (बेसिक और एडवांस्ड सहित) सबसे तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2023 13:19 IST
ख़ास बातें
  • पहली तिमाही में स्मार्टवॉच की लगभग 1.04 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई है
  • इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है
  • यह मार्केट पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था

इस कैटेगरी में बिक्री बढ़ाने में Noise और Fire-Boltt जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान है

देश में इस वर्ष की पहली तिमाही में 2.5 करोड़ से अधिक वियरेबल डिवाइसेज की शिपमेंट हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 80.9 प्रतिशत अधिक है। इस सेगमेंट में स्मार्टवॉच (बेसिक और एडवांस्ड सहित) सबसे तेजी से बढ़ने वाली कैटेगरी रही। इसमें लगभग 1.04 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट हुई, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 178 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ है। 

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) के मंथली वियरेबल डिवाइस ट्रैकर के अनुसार, पहली तिमाही में पिछले वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में ग्रोथ लगभग फ्लैट रही है। IDC ने बताया, "सप्लाई बढ़ने, कम इनवेंटरी, नए लॉन्च से ग्रोथ में तेजी आई है।" इसके अलावा देश की कई फर्मों के इस सेगमेंट में प्रोडक्ट्स लॉन्च करने से एवरेज सेलिंग प्राइसेज कम हुए हैं। IDC की देश में यूनिट के सीनियर मार्केट एनालिस्ट, Vikas Sharma ने कहा, "ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए हेल्थ ट्रैकिंग टेक्नलॉजी को जोड़ना जरूरी होगा।" 

स्मार्टवॉच की कैटेगरी के बारे में IDC की रिसर्च मैनेजर (क्लाइंट डिवाइसेज), Upasana Joshi ने कहा, "मेटल स्ट्रैप्स/केसिंग, सर्कुलर डायल्स, रग्ड फिनिश और बेहतर डिजाइन के साथ कई प्रकार की स्मार्टवॉचेज आ रही हैं। इनमें डिजिटल पेमेंट ऑप्शंस, LTE जैसे एडवांस्ड फीचर्स को जोड़ा जा रहा है। इससे नए स्मार्टवॉच कस्टमर्स के साथ ही इस कैटेगरी में दोबारा खरीदारी करने वालों की संख्या बढ़ी है।" इस वर्ष स्मार्टवॉच का मार्केट पांच करोड़ यूनिट्स से ज्यादा का हो सकता है। यह पिछले वर्ष लगभग 3.07 करोड़ यूनिट्स का था। 

पिछले वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में भारत टॉप पर पहुंच गया था। इस अवधि में स्मार्टवॉच की ग्लोबल शिपमेंट्स में से लगभग 30 प्रतिशत देश में थी। इस सेगमेंट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 171 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ भारत ने अन्य ग्लोबल मार्केट्स को पीछे छोड़ दिया है था। स्मार्टवॉच की बिक्री बढ़ाने में Noise और Fire-Boltt जैसे अफोर्डेबल ब्रांड्स का बड़ा योगदान है। डेटा और एनालिटिक्स फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टवॉच के ग्लोबल मार्केट में नॉर्थ अमेरिका और चीन से भारत आगे निकल गया है। भारत में इस सेगमेंट की बिक्री बढ़ाने वाली बेसिक स्मार्टवॉच कैटेगरी में ऐसी स्मार्टवॉच शामिल हैं जो बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर चलती हैं और इनमें अतिरिक्त ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए सपोर्ट नहीं मिलता।  

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.