हुवावे टॉकबैंड बी3 फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, जानें कीमत

हुवावे टॉकबैंड बी3 फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, जानें कीमत
विज्ञापन
हुवावे ने पिछले साल एमडब्ल्यूसी 2015 में टॉकबैंड बी2 फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इसका अपग्रेडेड वेरिएंट टॉकबैंड बी3 को पी9 और पी9 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया है।

टॉकबैंड बी3 को कंपनी ने क्लासिक, एलीट और एक्टिव तीन वेरिएंट में पेश किया है। क्लासिक वेरिएंट 169 यूरो (करीब 12,800 रुपये), एलीट 199 डॉलर (करीब 15,000 रुपये) और एक्टिव 249 यूरो (करीब 18,900) रुपये में मिलेगा। क्लासिक वेरिएंट जहां ब्राउन और बीज मेटल कलर में वहीं एलीट व एक्टिव वेरिएंट टाइटेनियम ग्रे, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक थर्ड जेनरेशन बैंड की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

पिछले टॉकबैंड की तरह ही हुवावे टॉकबैंड बी3 में एक ब्लूटूथ ईयरपीस है जिसे बैंड के टचस्क्रीन डिस्पले से चलाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि नया डिवाइस पिछले से ज्यादा बेहतर है और ज्यादा अच्छे चिपसेट के साथ इसमें बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस मिलेगी। टॉकबैंड बी3 के टॉकबैंड बी2 से 25 प्रतिशत ज्यादा तेज ऑडियो मिलने का दावा किया गया है।
 

टॉकबैंड बी3 को आईपी57 रेटिंग मिली है जिसका मतलब है कि काफी हद तक इसे धूल और पानी से कोई नुकसान नहीं होगा। यह अपने आप साइकलिंग, रनिंग, स्लीपिंग और क्लाइंबिग जैसी एक्टिविटी का पता कर लेगा। स्मार्टफोन नोटिफिकेशन का पता भी इससे लग सकेगा। बैंड के साथ आने वाले ब्लूटूथ हेडसेट के भी हल्के और वाटर रेजिस्टेंट होने की बात कही गई है। ब्लूटूथ ईयरपीस में 128x80 पिक्सल रिजॉल्यूशन का डिस्प्ले है जिसे 3-डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिला है।

हुवावे टॉकबैंड बी3 हुवावे वीयर ऐप ब्लूटूथ वी4.2 के जरिए एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट हो जाता है। इसमें 91 एमएएच बैटरी है जिसके स्टैंडबाय मोड में 6 दिन तक चलने का दावा किया गया है। कंपनी ने टॉकबैंड बी2 में 12 दिन तक बैटरी चलने का दावा किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max के कैमरा स्पेसिफिकेशंस लीक में कंफर्म, आ रहा बड़ा अपग्रेड!
  2. ₹5 की शुरुआती टिकट के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा से शुरू
  3. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  5. भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
  6. Realme बंद कर रहा दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में अपना काम, जानें क्यों
  7. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
  8. Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
  9. Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »