Honor Watch 5 सैटेलाइट कनेक्टिविटी मॉडल आया TENAA पर नजर, जानें क्या हैं खासियतें

Honor कथित तौर पर एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है।

Honor Watch 5 सैटेलाइट कनेक्टिविटी मॉडल आया TENAA पर नजर, जानें क्या हैं खासियतें

Photo Credit: Honor

Honor Watch 5 में 1.85 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Honor कथित तौर पर एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है।
  • Honor की नई स्मार्टवॉच मॉडल नंबर TUR-L19 के साथ सर्टिफाइड हुई है।
  • Honor की नई स्मार्टवॉच में 480mAh की बैटरी शामिल है।
विज्ञापन
Honor कथित तौर पर एक नई स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है। हाल ही में चीन में Honor की नई स्मार्टवॉच मॉडल नंबर TUR-L19 के साथ सर्टिफाइड हुई है, जिससे जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिलता है। ऐसा लग रहा है कि यह डिवाइस Honor Watch 5 का अपग्रेड वर्जन है, जिसे बीते साल Honor Magic 7 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। आइए Honor की आगामी स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से जानते हैं।

TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस और टिपस्टर @WangzaiKnows Everything के अनुसार, TUR-L19 स्मार्टवॉच सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट पेश करती है, जो कि चाइना मोबाइल और चाइना यूनिकॉम eSIM ऑपरेटर के साथ कंपेटिबल फीचर है। इसमें एक सर्कुलर डिजाइन और वायरलेस चार्जिंग कैपेसिटी वाली 480mAh की बैटरी शामिल है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और बेइदोउ आदि शामिल हैं। हालांकि, Honor Watch 5 की तुलना में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर बदलावों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि यह ज्यादा बेहतर और एडवांस यूजर अनुभव प्रदान किया जाएगा।


Honor Watch 5 Specifications


Honor Watch 5 में 1.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 450 × 390 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह वॉच BeiDou, GPS, GLONASS, गैलीलियो और QZSS के साथ स्टैंडअलोन जीपीएस का सपोर्ट करती है, जिससे सटीक ट्रैकिंग मिलती है। Watch 5 में एल्यूमीनियम एलॉय और रेनफोर्स्ड पॉलिमर फाइबर केस के साथ वजन 35 ग्राम है। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्लीप और एडवांस हार्ट फीचर्स शामिल हैं। 

यह वॉच ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और आईपी68 रेटिंग के साथ कॉल, ड्यूल फोन नोटिफिकेशन और एलटीई कनेक्टिविटी के लिए eSIM का सपोर्ट करती है। इसमें 480mAh बैटरी दी गई है जो कि ब्लूटूथ मोड में 15 दिन, eSIM ड्यूल टर्मिनल मोड में 10 दिन और इंडिपेंडेंट eSIM मोड में 3 दिन तक चलती है। यह वॉच 97 स्पोर्ट्स मोड, एक एआई फैट रिडक्शन एसिस्टेंट और 5 हजार से ज्यादा वॉच फेस ऑप्शन शामिल हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »