लॉन्‍च से पहले देखिए कैसी है Honor Choice Watch स्‍मार्टवॉच, जानें सभी डिटेल

Honor Choice Watch में 1.95 इंच का AMOLED पैनल दिया जाएगा।

लॉन्‍च से पहले देखिए कैसी है Honor Choice Watch स्‍मार्टवॉच, जानें सभी डिटेल

Photo Credit: @MadhavSheth1

इसकी वॉच स्‍क्रीन 21 डायनामिक और 8 प्री-इंस्टॉल AOD वॉच को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • Honor (ऑनर) के नए गैजेट्स 15 फरवरी को भारत में लॉन्‍च हो रहे
  • ऑनर चॉइस वॉच को भी उसी दिन किया जाएगा लॉन्‍च
  • सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक साथ निभाएगी ऑनर की घड़ी
विज्ञापन
Honor (ऑनर) के नए गैजेट्स 15 फरवरी को भारत में लॉन्‍च हो रहे हैं। कंपनी Honor X9b स्‍मार्टफोन के साथ Honor Choice Watch स्‍मार्टवॉच और Honor Choice X5 ईयरबड्स को पेश करने जा रही है। कंपनी के इंडिया हेड माधव सेठ ने अपकमिंग ऑनर स्‍मार्टवॉच की कुछ झलकियां और स्‍पेक्‍स अपने ‘एक्‍स' अकाउंट पर शेयर किए हैं। यह कन्‍फर्म हो गया है कि Honor Choice Watch में 1.95 इंच का AMOLED पैनल दिया जाएगा। और क्‍या खास हो सकता है इस वॉच में? आइए जानते हैं।  

जैसाकि हमने बताया ऑनर चॉइस वॉच में एक अल्ट्रा-थिन AMOLED डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। 1.95 इंच के डिस्‍प्‍ले में 60 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट और 410 x 502 पिक्सल रेजॉलूशन मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी वॉच स्‍क्रीन 21 डायनामिक और 8 प्री-इंस्टॉल AOD वॉच को सपोर्ट करती है।
 

क्‍योंकि यह वॉटर रेजिस्‍टेंट है, इसलिए साफ पानी में तैरने और सर्फिंग जैसे कामों में भी इस्‍तेमाल की जा सकती है। अन्‍य स्‍मार्टवॉच की तरह ही इस घड़ी में भी कई सारे हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए जाएंगे। इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्‍ट्रेस लेवल ट्रैकिंग और SpO2 मॉनिटरिंग प्रमुख है। यह वॉच ऑनर हेल्‍थ ऐप से कनेक्‍ट हो जाती है, जिससे यूजर्स अपनी सारी एक्टिविटीज को वहां देख पाएंगे। 

ऑनर चॉइस वॉच में 300mAh की बैटरी होगी। दावा है कि यह नॉर्मल यूज में 12 दिनों तक चल सकती है और रोजाना 7 घंटों की स्‍लीप ट्रैकिंग भी कर सकती है। यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और वॉयस कॉलिंग के लिए भी इस्‍तेमाल की जा सकती है। ऑनर की यह घड़ी किस प्राइस रेंज में आएगी, अभी कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। मुमकिन है कि हमें लॉन्‍च इवेंट का इंतजार करना होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »