4G वीडियो कॉलिंग, IP68 रेटिंग के साथ Honor Choice Children स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Honor Choice Children’s Watch में IP68 रेटिंग है और यह वॉटर रसिस्टेंट है।

4G वीडियो कॉलिंग, IP68 रेटिंग के साथ Honor Choice Children स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टवॉच को कोरल पिंक और डॉन ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है। 

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 850mAh बैटरी है
  • कंपनी ने इसमें 8-लेवल AI पोजिशनिंग सिस्टम दिया है
  • इसमें इंटेलिजेंट वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है
विज्ञापन
Honor की ओर से नई स्मार्टव़ॉच Honor Choice Children's Watch को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टवॉच फिलहाल चीन में लॉन्च की गई है और खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए पेश की गई है। इसमें 4G वीडियो कॉलिंग है। इसके साथ ही यह 8 फोल्ड प्रीसाइज पोजीशनिंग फीचर के साथ आती है। स्मार्टवॉच को कोरल पिंक और डॉन ब्लू में लॉन्च किया गया है।
 

Honor Choice Children's Watch price, availability

Honor Choice Children's Watch की शुरुआती कीमत 299 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसकी सेल चीन में शुरू हो चुकी है। इसे कोरल पिंक और डॉन ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है।
 

Honor Choice Children's Watch features, specifications

हॉनर ने इस स्मार्टवॉच में खास स्वतंत्र और कस्टमाइज्ड सिस्टम दिया है जिसके कारण इसमें आसानी से मालवेयर नहीं आता है और न ही डेटा चुराया जा सकता है। डेटा को ट्रांसमिशन करते समय एन्क्रिप्टेड किया जाता है जिससे कि डेटा की सिक्योरिटी सुनिश्चित रहे। इसमें 4G कनेक्टिविटी दी गई है। इसकी खास बात ये है कि यह बच्चे के आसपास के एरिया का पूरा दृश्य दिखा सकती है। इसके माध्यम से बच्चे से किसी भी समय आसानी से संपर्क किया जा सकता है। 

कंपनी ने  इसमें 8-लेवल AI  पोजिशनिंग सिस्टम दिया है जिसकी मदद से यह बच्चे की एक्टिविटी को पूरा दिन रिकॉर्ड कर सकती है। साथ ही इमरजेंसी के लिए इसमें सिंगल क्लिक SOS प्रॉम्ट दिया गया है ताकि जल्द से जल्द इमरजेंसी मैसेज भेजा जा सके। स्मार्टवॉच में 850mAh बैटरी है और पावर सेविंग मोड मौजूद होने की वजह से बैटरी बैकअप को बढ़ाया भी जा सकता है।

Honor Choice Children's Watch में IP68 रेटिंग है और यह वॉटर रसिस्टेंट है। इसमें इंटेलिजेंट वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। वियरेबल में पेरेंट्स के लिए कई तरह के कंट्रोल और एक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसमें आप एक्सरसाइज गोल सेट कर सकते हैं, फोन परमिशन मैनेटमेंट को डिसेबल कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल ऐप के माध्यम से और भी कई तरह के फंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »