Google Pixel Watch 3 के साइज में होगा बड़ा बदलाव! Apple, Samsung को मिलेगी टक्कर

Google Pixel Watch 3 कंपनी की अपकमिंग स्मार्टवॉच होगी जो बड़े साइज में आ सकती है।

Google Pixel Watch 3 के साइज में होगा बड़ा बदलाव! Apple, Samsung को मिलेगी टक्कर

Google Pixel Watch 2 स्मार्टवॉच में 384 x 384 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस सर्कुलर 1.2-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • खबर है कि कंपनी इसके कई साइज वेरिएंट पेश कर सकती है।
  • कहा गया है कि यह अबकी बार 45mm डायल साइज में आ सकती है।
  • इसमें एक बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Google Pixel Watch 3 को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। कंपनी की पिक्सल स्मार्टवॉच अभी तक एक जैसे साइज में लॉन्च होती रही हैं। लेकिन Google Pixel Watch 3 के साथ कंपनी बदलाव करने जा रही है। यह बड़े साइज में लॉन्च की जा सकती है। यानी कंपनी Apple, Samsung की तरह अपनी स्मार्टवॉच के साइज में वेरिएशन लागू करने जा रही है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल। 

Google Pixel Watch 3 कंपनी की अपकमिंग स्मार्टवॉच होगी जो बड़े साइज में आ सकती है। खबर है कि कंपनी इसके कई साइज वेरिएंट पेश कर सकती है। 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अब 41mm के सिंगल साइज के अलावा भी साइज ऑप्शन पेश करेगी। क्योंकि 41mm डायमीटर की स्मार्टवॉच बड़ी कलाई वाले यूजर्स के लिए छोटी पड़ जाती है। जबकि Apple जैसे दिग्गज ब्रैंड्स भी इसी बात को ध्यान में रखकर 41mm और 45mm डायमीटर की स्मार्टवॉच बनाते हैं ताकि यूजर्स को एक ऑप्शन उपलब्ध करवाया जा सके। 

Pixel Watch 3 के लिए कहा गया है कि यह अबकी बार 45mm डायल साइज में आ सकती है। इस लिहाज से इसमें एक बड़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है। साथ ही सेंसर्स भी ज्यादा आने की संभावना है, और डिस्प्ले भी बड़ा होगा। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी Pixel Buds Pro 2 पर भी काम कर रही है। ये Pixel Buds Pro के सक्सेसर होंगे। हालांकि इनका असल नाम अभी नहीं पता लगाया जा सकता है। बहरहाल देखना होगा कि Pixel Watch 2 की सक्सेसर अपकमिंग स्मार्टवॉच किन फीचर्स के साथ रिलीज की जाती है। 
 

Pixel Watch 2 Specifications

Google Pixel Watch 2 स्मार्टवॉच में 384 x 384 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस सर्कुलर 1.2-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2GB रैम के साथ Snapdragon W5+ Gen 1 चिप मिलता है, जो 4nm चिप है। स्मार्टवॉच में 306mAh की बैटरी शामिल है, जो ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सक्षम होने पर भी 24 घंटे की बैटरी लाइफ देने का वादा करती है। कंपनी के अनुसार, इसे 12 घंटे के उपयोग के लिए केवल 30 मिनट चार्ज करने की आवश्यकता होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »