• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Google Pixel Watch 3 के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, ऐसी दिखाई देगी अपकमिंग स्मार्टवॉच

Google Pixel Watch 3 के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, ऐसी दिखाई देगी अपकमिंग स्मार्टवॉच

Pixel Watch 3 मॉडल में भी राउंड डायल के साथ फ्रेम के लेफ्ट साइड में क्राउन बटन दिया गया है। हालांकि, वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले मॉडल की तुलना में बेजल को काफी छोटा किया गया है।

Google Pixel Watch 3 के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, ऐसी दिखाई देगी अपकमिंग स्मार्टवॉच

Photo Credit: Google

Google Pixel Watch 2 (ऊपर तस्वीर में) की सक्सेसर हो सकती है Pixel Watch 3 स्मार्टवॉच

ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 3 के आधिकारिक प्रोमो वीडियो लीक किया गया है
  • Pixel Watch 2 की तुलना में इसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है
  • Pixel 9 सीरीज और Fold डिवाइस के साथ लॉन्च हो सकती स्मार्टवॉच
विज्ञापन
Google करीब एक हफ्ते में Pixel 9 सीरीज के साथ अपनी अपकमिंग स्मार्टवॉच, Google Pixel Watch 3 को भी लॉन्च कर सकता है। पिछले कुछ समय से ये सभी प्रोडक्ट्स लीक्स के जरिए सामने आ रहे हैं। हाल ही में पिक्सल वॉच 3 के डिजाइन का खुलासा तस्वीरों के जरिए हुआ था और अब, इसके प्रोमो वीडियो को लीक किया गया है। वीडियो में Pixel Watch 3 के पूरे डिजाइन को देखा जा सकता है और साथ ही इसमें अपकमिंग वॉच के साइज ऑप्शन का खुलासा भी होता है। बता दें कि वॉच के साथ 13 अगस्त को Pixel 9, Pixel 9 Pro और नए Pixel 9 Pro XL को भी पेश किया जाएगा। इसके अलावा, इसी दिन Google नया Pixel 9 Pro Fold मॉडल भी पेश कर सकता है।

एंड्रॉयड हेडलाइन्स द्वारा अपकमिंग Google Pixel Watch 3 के आधिकारिक प्रतीत होने वाले प्रोमो वीडियो को शेयर किया गया है। जैसा कि इस वीडियो में देखा गया है, Pixel Watch 2 की तुलना में इसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इस मॉडल में भी राउंड डायल के साथ फ्रेम के लेफ्ट साइड में क्राउन बटन दिया गया है। हालांकि, वीडियो में ऐसा प्रतीत होता है कि पिछले मॉडल की तुलना में बेजल को काफी छोटा किया गया है।

पिछले लीक्स के समान, यह वीडियो भी Pixel Watch 3 को दो साइज, 41mm और 45mm के साथ आने की पुष्टि करते हैं। वीडियो में इसमें मौजूद कुछ नए फिटनेस फीचर्स को भी टीज किया गया है, जैसे पर भी प्रकाश डाल रहा है, जैसे कि यह दिखाना की यूजर अपने ही बेस्ट रिकॉर्ड को कैसे तोड़ सकते हैं या रनिंग के दौरान रियलटाइम सलाह मिलना। इसमें कार्डियो लोड फीचर को भी टीज किया गया है। इसमें नई मॉर्निंग ब्रीफ नोटिफिकेशन भी है जो यूजर को उसके दिन के लिए तैयार होने में मदद कर सकता है। 

कहा जा रहा है कि 41mm और 45mm दोनों वेरिएंट बॉक्स में एक एक्स्ट्रा एक्टिव बैंड के साथ जुड़े स्ट्रैप्स के एक सेट के साथ आएंगे। एक सिरे पर टाइप-सी पोर्ट और दूसरे सिरे पर एक गोलाकार चार्जर के साथ मैग्नेटिक यूएसबी-सी फास्ट चार्जिंग केबल भी शामिल होने की बात कही गई है।

इससे पहले यह भी बताया गया था कि स्मार्टवॉच वेरिएंट में 'एक्टुआ' डिस्प्ले होगा, जो 2,000 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस प्रदान करेगा। समान रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पिक्सल वॉच 3 में 24 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। हालांकि, चार्जिंग 20 प्रतिशत ज्यादा तेज होगी।

वहीं, AH की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Pixel Watch 3 का 41mm WiFi मॉडल 349 डॉलर में उपलब्ध होगा, जबकि LTE मॉडल की कीमत 449 डॉलर होगी। वहीं, 45mm मॉडल का WiFi मॉडल 399 डॉलर और LTE मॉडल 499 डॉलर में पेश किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »