Gionee 'स्मार्ट' लाइफ वॉच लॉन्च, कीमत है 2,999 रुपये

Gionee Smart Life Watch: जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसकी खासियतों के बारे में। Gionee की यह स्मार्टवॉच Google Fit और Strava जैसे ऐप्स के साथ भी काम करती है।

Gionee 'स्मार्ट' लाइफ वॉच लॉन्च, कीमत है 2,999 रुपये

Gionee Smart Life Watch: जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच लॉन्च, कीमत है 2,999 रुपये

ख़ास बातें
  • Gionee Smart 'Life' Watch Price in India है 2,999 रुपये
  • जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच सेल होगी Flipkart पर
  • Gionee Smart Life Watch Features के बारे में जानें
विज्ञापन
Gionee Smart Life Watch: जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Gionee ब्रांड के इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये तय की गई है। जियोनी का दावा है कि स्मार्ट लाइफ वॉच 24 घंटे रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कैलोरी मीटर, फिटनेस, हेल्थ और मल्टी-स्पोर्ट्स एक्टिविटी ट्रैकिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच पर वॉयस कॉल और मैसेज अलर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। Gionee Smart Life Watch गूगल फिट और Strava जैसे ऐप्स के साथ भी काम करती है। अगर आप भी जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स के बारे में बताते हैं।
 

Gionee Smart Life Watch Features

जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच में टचस्क्रीन सपोर्ट के साथ 1.3 इंच का आईपीएस कलर डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच में 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है और यह हार्ट रेट मॉनिटर, वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, ट्रेकिंग आदि को भी ट्रैक करता है। इसमें G Buddy ऐप है जो रियल टाइम में फिटनेस आदि की भी ट्रैकिंग करता है।

यह ऐप कम से कम एंड्रॉयड 4.4 या iOS 8.0 पर चलने वाले डिवाइस के साथ ही काम करता है। अन्य स्मार्टवॉच की तरह जियोनी स्मार्ट 'लाइफ' वॉच भी कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन प्रदान करती है। जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच में सेडेंट्री अलर्ट, मैमोरी फुल अलर्ट, अलार्म क्लॉक, पावर सेविंग मोड, म्यूजिक कंट्रोल और फ्लैशलाइट जैसे फीचर्स से लैस है।

इसके अलावा जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच में 210 एमएएच की बैटरी है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह 15 दिनों तक साथ देती है और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है। Gionee Smart 'Life' Watch की बिक्री 14 सितंबर यानी आज से Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहक जियोनी स्मार्ट लाइफ वॉच के ब्लैक कलर वेरिएंट को खरीद सकेंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »