• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Apple Watch को Free में पाने का मौका! रोज चलने होंगे 15 हजार स्‍टेप्‍स, क्‍या है ऑफर? जानें

Apple Watch को Free में पाने का मौका! रोज चलने होंगे 15 हजार स्‍टेप्‍स, क्‍या है ऑफर? जानें

HDFC एर्गो ने बीमा वितरण प्‍लेटफॉर्म जोपर (Zopper) के साथ मिलकर एक प्रोग्राम लॉन्‍च किया है। उसका नाम है- इंडिया गेट्स मूविंग (India Gets Moving)।

Apple Watch को Free में पाने का मौका! रोज चलने होंगे 15 हजार स्‍टेप्‍स, क्‍या है ऑफर? जानें

खास यह है कि फ्री ऐपल वॉच पाने के लिए पहले यूजर्स को वॉच खरीदनी होगी और फ‍िर मैनुअली रजिस्‍टर करना होगा।

ख़ास बातें
  • Apple Watch से जुड़ा खास प्रोग्राम लॉन्‍च
  • HDFC एर्गो और जोपर ने शुरू किया प्रोग्राम
  • 15 हजार स्‍टेप्‍स रोज चलने पर मिलेगा 100% डिस्‍काउंट
विज्ञापन
क्‍या हो अगर आपको Apple Watch फ्री में मिल जाए। यह मुमकिन हो सकता है अगर आप एक चैलेंज को स्‍वीकार करें और रोजाना 15 हजार स्‍टेप्‍स चलें, वो भी पूरे एक साल तक। HDFC एर्गो ने बीमा वितरण प्‍लेटफॉर्म जोपर (Zopper) के साथ मिलकर एक प्रोग्राम लॉन्‍च किया है। उसका नाम है-  इंडिया गेट्स मूविंग (India Gets Moving)। फ‍िटनेस को प्रमोट करने के लिए इस प्रोग्राम में टेक्‍नॉलजी और रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया है। 

प्रोग्राम में ह‍िस्‍सा लेने वालों को पूरे एक साल तक रोजाना 15 हजार स्‍टेप्‍स चलने का टार्गेट पूरा करना होगा। इसके बदले उन्‍हें मिलेगी फ्री में ऐपल वॉच। एक तरह का रिफंड होगा जो Apple Watch Series 10, Apple Watch Ultra समेत दूसरे मॉडल्‍स पर दिया जाएगा।  

खास यह है कि फ्री ऐपल वॉच पाने के लिए पहले यूजर्स को वॉच खरीदनी होगी और फ‍िर मैनुअली रजिस्‍टर करना होगा Zopper वेलनेस प्रोग्राम पर। यह प्रोग्राम बिलकुल फ्री है। आपको यह भी ध्‍यान रखना होगा कि यह ऑफर भारत में Apple के प्रीमियम रीसेलर पर उपलब्ध है, जिनमें इनवेंट, यूनिकॉर्न और अन्य शामिल हैं।

अगर आप ऐपल वॉच को कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, एमेजॉन, फ्लिपकार्ट या दूसरे रिटेलर्स से लेते हैं, तो आप ऑफर के लिए योग्‍य नहीं होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सफल रजिस्‍ट्रेशन के बाद कस्‍टमर HDFC एग्रो के इंश्‍योरेंस प्रोग्राम के सदस्‍य बन जाएंगे। 

इसके अलावा, जैसे ही यूजर्स प्रोग्राम में शामिल होंगे उन्‍हें अपने ऐपल हेल्‍थ किट डेटा को HDFC Ergo ऐप के साथ सिंक करना होगा। इससे यह पता चल पाएगा कि आप रोजाना कितने स्‍टेप्‍स चल रहे हैं। आप जितना चलेंगे, उस बेस पर आपको एक साल बाद डिस्‍काउंट दिया जाएगा। 

रोजाना 15 हजार स्‍टेप्‍स एकसाल तक चलने के बाद यूजर पूरे रिफंड के लिए एलिजिबल होगा। हालांकि कुछ स्‍टेप्‍स कम भी रह गए तो भी पॉइंट्स दिए जाएंगे और उस आधार पर मिलेगा रिफंड। पॉइंट्स की जहां तक बात है तो 8 हजार से 10 हजार स्‍टेप्‍स रोज चलने पर एक पॉइंट मिलेगा। 10 हजार से 12 हजार स्‍टेप्‍स पर 2 पॉइंट, 12 हजार से 15 हजार स्‍टेप्‍स पर 3 पॉइंट और 15 हजार स्‍टेप्‍स से ऊपर 4 पॉइंट मिलेंगे। पूरा रिफंड पाने के लिए ग्राहकों को हर महीने 110 पॉइंट्स पाने होंगे। कंपनी कम से कम भी 10 फीसदी रिफंड ऑफर कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »