Garmin Enduro 3 स्मार्टवॉच लॉन्च, 320 घंटे चलेगी बैटरी, सूर्य की रोशनी से होगी चार्ज

Garmin Enduro 3 में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 280 x 280 पिक्सल है। इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है।

Garmin Enduro 3 स्मार्टवॉच लॉन्च, 320 घंटे चलेगी बैटरी, सूर्य की रोशनी से होगी चार्ज

Photo Credit: Garmin

Garmin Enduro 3 में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Garmin Enduro 3 की कीमत $899.99 (लगभग 75,492 रुपये) है।
  • Garmin Enduro 3 में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Garmin Enduro 3 एक बार चार्ज होकर जीपीएस मोड में 320 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन
Garmin ने बाजार में Garmin Enduro 3 स्मार्टवॉच पेश की है। इस GPS स्मार्टवॉच में को एथलीटों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। गार्मिन एंड्यूरो 3 एक हल्की और सोलर चार्जिंग क्षमता के साथ एक्सटेंड बैटरी लाइफ प्रदान करता है। यहां हम आपको Garmin Enduro 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Garmin Enduro 3 Price


कीमत की बात की जाए तो Garmin Enduro 3 की कीमत $899.99 (लगभग 75,492 रुपये) है। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए Garmin की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।


Garmin Enduro 3 Specifications


Garmin Enduro 3  में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 280 x 280 पिक्सल है। इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है। Garmin Enduro 3 एक बार चार्ज होकर जीपीएस मोड में 320 घंटे तक चल सकती है। इसमें डायनेमिक राउंड-ट्रिप रूटिंग, ट्रेल रन VO2 मैक्स इनसाइट्स और प्रीलोडेड टोपोएक्टिव मैप्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इस स्मार्टवॉच का वजन 63 ग्राम है। Enduro 3 में सोलर बैटरी है जो कि बीते साल आए मॉडल की तुलना में डबल से ज्यादा सोलर पावर प्रदान करती है जो कि जीपीएस मोड में इसकी 320 घंटे की बैटरी लाइफ में योगदान करती है। वॉच में SatIQ टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो सटीक स्थिति सुनिश्चित करते हुए जीपीएस मोड के बीच ऑटोमैटिक तौर पर स्विच करके बैटरी लाइफ को कंजर्व करने में मदद करती है।

Enduro 3 में एक टाइटेनियम बेजेल, एक सफायर लेंस और एक नायलॉन बैंड है। इसमें एडजेस्टेबल ब्राइटनेस, एक रेड लाइट और लो लाइट कंडीशन के लिए एक स्ट्रोब मोड के साथ एक बिल्ट इन एलईडी फ्लैशलाइट भी है। ट्रेल रनर्स के लिए Enduro 3 में VO2 मैक्स इनसाइट, ग्रेड एडजेस्ट पेस और नेक्स्टफोर्क मैप गाइड प्रदान करता है। इसमें डायनामिक राउंड-ट्रिप रूटिंग, टोपोएक्टिव मैप्स और गोल्फ कोर्स और स्की रिसॉर्ट्स के लिए प्रीलोडेड मैप्स भी शामिल हैं।

यह वॉच 4-6 हफ्ते के प्लान और स्पोर्ट-स्पेसिफिक वर्कआउट के साथ एडवांस पावर स्ट्रैंग्थ ट्रैनिंग प्रदान करती है। अपनी ड्यूराबल कैपेसिटी के अलावा यह स्मार्टवॉच वीओ2 मैक्स, ट्रैनिंग लोड और हीट और एल्टीट्यूड के एक्लीमेशन जैसे परफॉर्मेंस मेट्रिक्स को ट्रैक करता है। यह हेल्थ और फिटनेस मॉनिटर फीचर्स भी प्रदान करता है, जिसमें एचआरवी कंडीशन, पल्स ऑक्स, स्लीप ट्रैकिंग और एक एफडीए ईसीजी ऐप शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए Enduro 3 टू-वे टेक्स्ट मैसेजिंग के लिए गार्मिन मैसेंजर, लोकेशन और वर्कआउट शेयरिंग के लिए गार्मिन शेयर और स्मार्ट नोटिफिकेशन का सपोर्ट करता है। इसमें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए Garmin Pay और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए Spotify, Deezer या Amazon Music शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »