स्‍मार्टवॉच में खेल सकेंगे गेम, Fire-Boltt Ninja Pro Plus फ्लिपकार्ट पर हुई लिस्‍ट

Fire-Boltt Ninja Pro Plus रियल टाइम में ब्‍लड ऑक्सीजन की निगरानी और हार्ट रेट को ट्रैक कर सकती है।

स्‍मार्टवॉच में खेल सकेंगे गेम, Fire-Boltt Ninja Pro Plus फ्लिपकार्ट पर हुई लिस्‍ट

Photo Credit: Fire-Boltt/flipkart

इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 240x280 पिक्सल है।

ख़ास बातें
  • यह स्‍मार्टवॉच हेल्‍थ और फिटनेस फीचर्स से भरपूर है
  • इसमें 30 स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं
  • इसे फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पर स्‍पॉट किया जा सकता है
विज्ञापन
फायर-बोल्ट (Fire-Boltt) अपनी निंजा (Ninja) सीरीज में एक नई स्मार्टवॉच- निंजा प्रो प्लस (Ninja Pro Plus) लेकर आ रहा है। लॉन्च से पहले स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट पर ऑफ‍िशियली लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी ने Ninja Pro Plus की कीमत और ऑफ‍िशियल लॉन्च डेटा के बारे में नहीं बताया है। हालांकि इस स्‍मार्टवॉच के कई प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स का खुलासा किया है। फायर-बोल्ट का दावा है कि यह स्मार्टवॉच 5 दिनों तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह हेल्‍थ और फिटनेस फीचर्स से भरपूर है, जिसमें 30 स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। 

Fire-Boltt Ninja Pro Plus को फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट पर स्‍पॉट किया जा सकता है। गौरतलब है कि फायर-बोल्ट की निंजा लाइनअप में कंपनी- Ninja, Ninja 2, Ninja Pro Max, Ninja 2 Max और Ninja Call 2 को लॉन्‍च कर चुकी है। 

Fire-Boltt Ninja Pro Plus के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का एचडी डिस्प्ले है, जिसका रेजॉलूशन 240x280 पिक्सल है। Fire-Boltt Ninja Pro Plus रियल टाइम में ब्‍लड ऑक्सीजन की निगरानी और हार्ट रेट को ट्रैक कर सकती है। 30 स्पोर्ट्स मोड के साथ इसमें फीमेल हेल्थ केयर, मेडिटेटिव ब्रीदिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसी बाकी फीचर भी हैं। 

इसका स्मार्ट नोटिफिकेशन फीचर यूजर्स को फेसबुक, वॉट्सऐप, यूट्यूब, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य ऐप से नोटिफिकेशन एक्सेस करने की सुविधा देता है। Ninja Pro Plus में 2048 और एंग्री बर्ड क्लोन जैसे गेम्‍स प्री-इंस्‍टॉल आते हैं। इन्‍हें सीधे स्‍मार्टवॉच पर खेला जा सकता है। इसके अलावा, 200 से ज्‍यादा क्लाउड-बेस्‍ड वॉच फेस मिलते हैं, जिससे इसके लुक को कस्‍टमाइज किया जा सकता है। 

कंपनी के मुताबिक, Ninja Pro Plus की बैटरी लाइफ 5 दिनों तक है। यह पानी में टिकी रह सकती है। इस स्‍मार्टवॉच में कैमरा कंट्रोल, सेडेंटरी रिमाइंडर, ड्रिंक वॉटर रिमाइंडर, म्यूजिक कंट्रोल, स्प्लिट स्क्रीन डिस्प्ले और वेदर अपडेट जैसे फीचर्स भी हैं।

इससे पहले कंपनी ने जनवरी में Fire-Boltt Ninja 2 को लॉन्च किया था। यह स्मार्टवॉच 1.3 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले और ब्लड-ऑक्सिज़न सैचुरेशन (SpO2) फीचर्स के साथ आती है। इसमें इनबिल्ट Arcade-style गेमर्स मौजूद है। फायर-बोल्ट निंजा 2 में 30 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं और वॉच को लेकर दावा किया गया है कि इसमें सिंगल चार्ज पर 7 दिन तक की बैटरी लाइफ और 25 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। इसकी कीमत 1,899 रुपये है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack
Display Size33mm
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRectangle
Ideal ForUnisex
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »