• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 25 दिन बैटरी लाइफ वाली Fire Boltt Armour स्मार्टवॉच Bluetooth कॉलिंग के साथ Rs 1499 में लॉन्च

सिंगल चार्ज में 25 दिन बैटरी लाइफ वाली Fire Boltt Armour स्मार्टवॉच Bluetooth कॉलिंग के साथ Rs 1499 में लॉन्च

इस कंपनी ने Black, Camo Black, Green, Gold Black, और Silver Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है।

सिंगल चार्ज में 25 दिन बैटरी लाइफ वाली Fire Boltt Armour स्मार्टवॉच Bluetooth कॉलिंग के साथ Rs 1499 में लॉन्च

Fire-Boltt Armour में 1.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • वॉच में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है।
  • यह इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है।
  • इसमें 600mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Fire-Boltt ने स्मार्टवॉच सेग्मेंट में नए वियरेबल को पेश किया है। कंपनी की ओर से लेटेस्ट वियरेबल Fire-Boltt Armour में 1.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें 400 x 400 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। वॉच का डिजाइन आकर्षक है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग और बिल्ट-इन माइक के साथ आती है। आइए जानते हैं इसके सभी फीचर्स के बारे में। 
  

Fire-Boltt Armour Price

Fire-Boltt Armour की कीमत भारत में 1499 रुपये है। इस कंपनी ने Black, Camo Black, Green, Gold Black, और Silver Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है। स्मार्टवॉच को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon ई-कॉमर्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Fire-Boltt Armour Specifications

Fire-Boltt Armour के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो यह 1.6 इंच के डिस्प्ले के साथ आती है। डायल सर्कुलर दिया गया है। इसमें नेविगेशन के लिए कंपनी ने एक बड़ा क्राउन बटन दिया है। वॉच में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है। यह इनबिल्ट माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट फंक्शन भी है। स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई कलर कॉम्बिनेशन दिए हैं जिससे कि इसका लुक काफी आकर्षक लगता है। 

स्मार्टवॉच कई तरह से हेल्थ मॉनिटर भी करती है। इसमें हेल्थ फीचर्स जैसे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 लेवल आदि दिए हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही स्मार्ट नोटफिकेशंस, वेदर अपडेट, केल्कुलेटर, म्यूजिक, कैमरा कंट्रोल जैसे ढेरों फीचर्स हैं। बैटरी लाइफ की बात करें तो इसमें 600mAh की बैटरी है, यह 8 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है। यह क्लासिक मोड की बैटरी लाइफ बताई गई है। ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ यह 5 दिन तक चल सकती है। वहीं स्टैंडबाय टाइम 25 दिन का बताया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »