• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • दिखने में Apple Watch Ultra जैसी, दाम 1500 रुपये से भी कम, Endefo Enfit Vega स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च

दिखने में Apple Watch Ultra जैसी, दाम 1500 रुपये से भी कम, Endefo Enfit Vega स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च

Endefo Enfit Vega : 1500 रुपये से भी सस्‍ती इस स्‍मार्टवॉच को प्रीमियम दिखाने के लिए कंपनी ने जिंक अलॉय बॉडी का इस्‍तेमाल किया है।

दिखने में Apple Watch Ultra जैसी, दाम 1500 रुपये से भी कम, Endefo Enfit Vega स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च

इसका ओसियन ब्रैंड स्‍ट्रैप ऐसा है, जिसे देखकर Apple Watch Ultra की याद आती है।

ख़ास बातें
  • Endefo Enfit Vega स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 1500 रुपये से कम में ऐपल वॉच अल्‍ट्रा वाला लुक
  • तमाम हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस है यह घड़ी
विज्ञापन
Endefo Enfit Vega Price in India : दुबई बेस्‍ड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और लाइफस्‍टाइल ब्रैंड Endefo ने भारत में नई ब्‍लूटूथ कॉलिंग स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च की है। इसका नाम Endefo Enfit Vega है, जिसे बेहद आकर्षक कीमत में लाया गया है। 1500 रुपये से भी सस्‍ती इस स्‍मार्टवॉच को प्रीमियम दिखाने के लिए कंपनी ने जिंक अलॉय बॉडी का इस्‍तेमाल किया है। इसका ओसियन ब्रैंड स्‍ट्रैप ऐसा है, जिसे देखकर Apple Watch Ultra की याद आती है। Endefo Enfit Vega में ढेरों हेल्‍थ ट्रैकिंग फीचर्स और स्‍पोर्ट्स मोड हैं। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत। 
 

Endefo Enfit Vega Price

Endefo Enfit Vega को ब्‍लैक कलर में लाया गया है। इसकी कीमत 1,499 रुपये है। वॉच को Endefo की वेबसाइट से लिया जा सकता है। यह 2000 से ज्‍यादा रिटेल स्टोर्स पर भी मिलेगी, जिनमें संगीता मोबाइल्स, सुप्रीम पैराडाइज, लॉट मोबाइल, नंदिलथ डिजिटल, आइडियल होम अप्लायंसेज, ईजी स्टोर, गल्फ ओन डिजिटल आदि शामिल हैं। 
 

Endefo Enfit Vega Price Specifications, features 

Endefo Enfit Vega में 2.01 इंच का HD IPS डिस्‍प्‍ले है, जिसकी ब्राइटनैस 500 निट्स है। जैसाकि हमने बताया यह जिंक अलॉय बॉडी के साथ आती है और रो‍टेटिंग क्राउन भी दिया गया है। 

Endefo Enfit Vega में ढेरों वॉच फेस मिल जाते हैं। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। तमाम स्‍पोर्ट्स मोड से लैस है। वॉइस असिस्‍टेंट के लिए भी इसमें सपोर्ट दिया गया है। वॉच की एक और खूबी है कि इसे IP67 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बची रहती है। 

Endefo Enfit Vega में हेल्‍थ मॉनिटरिंग फीचर मिल जाते हैं। यह आपकी दिल की धड़कन को परख सकती है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल जांचती है और आपकी नींद को भी कैलकुलेट करती है। इस वॉच को पहनकर फोन का कैमरा कंट्रोल किया जा सकता है। मौसम की जानकारी भी इसमें मिल जाती है। कंपनी का दावा है कि Endefo Enfit Vega 20 दिनों की स्‍टैंडबाय बैटरी लाइफ दे सकती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »