• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच Crossbeats Ignite Stellr लॉन्च, 10 दिन तक देगी बैटरी बैकअप! जानें कीमत

बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच Crossbeats Ignite Stellr लॉन्च, 10 दिन तक देगी बैटरी बैकअप! जानें कीमत

कंपनी ने इसके लिए सिलिकॉन और मेटल स्ट्रैप ऑप्शन दिया है। सिलिकॉन में ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर मिल जाते हैं।

बड़े डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच Crossbeats Ignite Stellr लॉन्च, 10 दिन तक देगी बैटरी बैकअप! जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Crossbeats Ignite Stellr में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है।

ख़ास बातें
  • यह एक AMOLED डिस्प्ले वॉच है जो कि 2.01 इंच के बड़े साइज के साथ आती है।
  • कंपनी ने इसके स्ट्रैप के लिए सिलिकॉन और मेटल का ऑप्शन दिया है।
  • यह वियरेबल हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी साथ लेकर आता है।
विज्ञापन
Crossbeats की ओर से नया वियरेबल Ignite Stellr लॉन्च किया गया है। यह एक स्मार्टवॉच है जो स्क्येअर डायल डिजाइन में आती है। स्मार्ट वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी है। खास बात ये है कि इसमें सबसे बड़ा स्मार्टवॉच डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। कंपनी ने इसके स्ट्रैप के लिए सिलिकॉन और मेटल का ऑप्शन दिया है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले के साथ इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
 

Crossbeats Ignite Stellr smartwatch price

Crossbeats Ignite Stellr स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है। कंपनी ने इसके लिए सिलिकॉन और मेटल स्ट्रैप ऑप्शन दिया है। सिलिकॉन में ग्रे, ब्लैक और ब्लू कलर मिल जाते हैं। जबकि मेटेलिक स्ट्रैप में ब्लैक और सिल्वर का ऑप्शन मिल जाता है। इसकी सेल 18 जून से शुरू होने वाली है। स्मार्टवॉच को Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 
 

Crossbeats Ignite Stellr specifications, features

क्रॉसबीट्स इग्नाइट स्टैलर के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसमें डिस्प्ले को काफी हाइलाइट किया गया है। यह एक AMOLED डिस्प्ले वॉच है जो कि 2.01 इंच के बड़े साइज के साथ आती है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टवॉच में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें 1000 निट्स की ब्राइटनेस है जो स्क्रीन को धूप में भी चमचमा सकती है। रिफ्रेश रेट 90Hz का है। साथ ही इसमें 500 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। नेविगेशन के लिए क्राउन बटन दिया गया है जो साइड में मौजूद है। 

Crossbeats Ignite Stellr में ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है। यानि कि यूजर स्मार्टफोन की बजाए सीधे स्मार्टवॉच से कॉल रिसीव कर सकता है। साथ ही कॉलिंग की भी जा सकती है। यह वियरेबल कुछ हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर भी साथ लेकर आता है। जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2, स्लीप मॉनिटर और ब्लड प्रशेर आदि की मॉनिटरिंग भी इसमें शामिल है। 
अब बात इसकी पावर और बैटरी बैकअप की कर लेते हैं। स्मार्टवॉच में सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देने वाली बैटरी बताई गई है। हां, लेकिन ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ इस्तेमाल करने पर यह 2 दिन कम हो जाती है। स्टैंडबाय के लिए यह 10 दिन का बैकअप दे सकती है। ऐसा कंपनी की ओर से कहा गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »