मात्र 500 रुपये में पाएं वायर वाले हेडफोन से छुटकारा, जानें कैसे

500 रुपये का बजट है तो भी आप वायर वाले हेडफोन से छुटकारा पा सकते हैं।

मात्र 500 रुपये में पाएं वायर वाले हेडफोन से छुटकारा, जानें कैसे

Photo Credit: Pexols/Tima Miroshnichenko

ईयरबड्स का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है

ख़ास बातें
  • WINGS Bass Drops100 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 499 रुपये में लिस्ट हैं।
  • DIGIBUDS T2 TWS Earbuds फ्लिपकार्ट पर 499 रुपये में लिस्टेड हैं।
  • Aroma NB140 Galaxy फ्लिपकार्ट पर 496 रुपये में लिस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
आज के समय में वायर वाले हेडफोन का जमाना लगभग खत्म सा ही हो गया है। जहां देखो लोग ब्लूटूथ ईयरबड्स का इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी नया विकल्प तलाश रहे हैं और बजट कम है तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। सिर्फ 500 रुपये के बजट में ब्लूटूथ ईयरबड्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये ऑप्शन बेस्ट साबित हो सकते हैं। फिलहाल ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल चल रही है। यहां पर 500 रुपये के बजट में ये ऑप्शन मौजूद हैं। आइए 500 रुपये में आने वाले ब्लूटूथ ईयरबड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Earbus Under 500 in India


WINGS Bass Drops100
WINGS Bass Drops100 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 499 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। ये ईयरबड्स एक्टिव नॉयज कैंसलेशन के साथ ट्रांसपेरेंसी मोड प्रदान करते हैं। ब्लूटूथ का सपोर्ट करने वाले ये ईयरबड्स सिर्फ दो घंटे में चार्ज हो जाते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ये एक बार चार्ज होकर 25 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

DIGIBUDS T2 TWS Earbuds
DIGIBUDS T2 TWS Earbuds फ्लिपकार्ट पर 499 रुपये में लिस्टेड हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो सिंगल चार्ज में 40 घंटे तक चल सकते हैं। ये ईयरबड्स ब्लूटूथ के साथ ASAP चार्ज का सपोर्ट करते हैं। ये महज 1 घंटे में चार्ज हो सकते हैं और 15 मीटर की दूरी तक कनेक्ट रह सकते हैं। माइक के साथ आने वाले ये ईयरबड्स ब्लूटूथ का सपोर्ट करते हैं।

NOPE Nuclear A1 TWS Buds
NOPE Nuclear A1 TWS Buds ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 499 रुपये में लिस्ट हैं। ये ईयरबड्स 10MM ड्राइवर्स के साथ आते हैं। ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करने वाले ईयरबड्स 10 मीटर तक कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। बैटरी बैकअप के मामले में ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 25 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ये ईयरबड्स महज 1.5 घंटे में चार्ज हो सकते हैं।

Aroma NB140 Galaxy
Aroma NB140 Galaxy फ्लिपकार्ट पर 496 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। Aroma NB140 Galaxy में डीप बेस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। ये ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Snowbudy Immortal Z90
Snowbudy Immortal Z90 महज 499 रुपये में फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड हैं। इन ईयरबड्स में बीस्ट मोड के साथ दमदार बेस मिलती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार चार्ज होकर 50 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। AI ENC सपोर्ट के साथ ये ईयरबड्स लो लेटेंसी और ब्लूटूथ गेमिंग का सपोर्ट करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »