सोलर चार्जिंग वाली Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 वॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 सीरीज को कंपनी ने 4 कलर में पेश किया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, और ब्राउन का ऑप्शन है।

सोलर चार्जिंग वाली Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 वॉच भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Casio ने नई वॉच सीरीज G-STEEL GBM-2100 को भारत में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • नई वॉच सीरीज G-STEEL GBM-2100 को भारत में लॉन्च
  • सीरीज की ये वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं
  • यह 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
Casio अपनी G-SHOCK कैटिगरी में दमदार और टिकाऊ वॉच लॉन्च करने के लिए जानी जाती है। अब कंपनी ने G-SHOCK कैटिगरी में ही नई वॉच सीरीज G-STEEL GBM-2100 को भारत में लॉन्च किया है। सीरीज की ये वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं। डायल में ट्रांसपेरेंट ग्रिड पैटर्न दिया गया है जिसमें सर्कुलर ब्रश्ड फिनिश है। यह 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 price

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 सीरीज को कंपनी ने 4 कलर में पेश (via) किया है जिसमें ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, और ब्राउन का ऑप्शन है। घड़ी की कीमत 19,995 रुपये है। इसे ऑफलाइन Casio Store के अलावा, Casio ऑनलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 specifications

Casio G-SHOCK G-STEEL GBM-2100 वॉच मेटल ऑक्टागनल बेजल डिजाइन में आती हैं। डायल में ट्रांसपेरेंट ग्रिड पैटर्न दिया गया है जिसमें सर्कुलर ब्रश्ड फिनिश है। इंटीरियर बिल्ड फैक्टर की बात करें तो इसमें स्टेनलैस स्टील बेजल का इस्तेमाल किया गया है और भीतरी केस भी ग्लास रेजिन फाइबर के साथ बेहद टिकाऊ बताया गया है। यह कॉम्बिनेशन इसके भीतरी मेकेनिज्म को पूरी सेफ्टी देता है। 

इसमें हाई कंट्रास्ट डायल है जिससे कि लो-लाइट में भी यह आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसमें टफ सोलर फंक्शन है जिससे यह सूर्य की रोशनी में भी चार्ज होती रहती है। इसके अलावा इसके Smartphone Link फीचर की मदद से यह आसानी से स्मार्टफोन के साथ पेअर हो जाती है। 

GBM-2100 सीरीज में कंपनी ने Super Illuminator दिया है जिसके साथ हाई ब्राइटनेस LED लाइट है। इसके अलावा इसमें जरूरी फीचर्स जैसे शॉक रसिस्टेंस, 200 मीटर तक वाटर रसिस्टेंस, डेली 5 अलार्म, स्टॉपवॉच, काउंटडाउन टाइमर, और वर्ल्ड टाइम का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »