• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 1 हजार रुपये से सस्‍ते ईयरबड्स चाहिए? Boult Audio K40 हुए भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

1 हजार रुपये से सस्‍ते ईयरबड्स चाहिए? Boult Audio K40 हुए भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

Boult Audio K40 Launched : ईयरबड्स में टच कंट्राेल है। IPX5 रेटिंग इन्‍हें मिली है जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं।

1 हजार रुपये से सस्‍ते ईयरबड्स चाहिए? Boult Audio K40 हुए भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Amazon

Boult Audio K40 को कंपनी 1 साल की वॉरंटी के साथ बेच रही है। इनमें 13mm बास ड्राइवर्स इस्‍तेमाल हुए हैं।

ख़ास बातें
  • Boult ने लॉन्‍च किए सस्‍ते ईयरबड्स
  • सिर्फ 899 रुपये है कीमत
  • 48 घंटों के प्‍लेटाइम का है दावा
विज्ञापन
Boult Audio K40 Launched : जिन लोगों को ‘सस्‍ते' ईयरबड्स की तलाश है, उनके लिए मार्केट में एक नया विकल्‍प आ गया है। ऑडियो कैटिगरी में पॉपुलर ब्रैंड Boult ने Boult Audio K40 के नाम नए TWS ईयरबड्स को लॉन्‍च किया है। इनकी कीमत 1 हजार रुपये से कम है और इस दाम में कंपनी सिंगल चार्ज में 48 घंटों का प्‍लेटाइम ऑफर कर रही है। यही नहीं, इन ईयरबड्स में टच कंट्राेल भी है। IPX5 रेटिंग इन्‍हें मिली है जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचे रहते हैं। 

 

Boult Audio K40 Price in India 

Boult Audio K40 को इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में महज 899 रुपये में लाया गया है और ये एमेजॉन से लिए जा सकते हैं। कंपनी ने बेरी रेड, डेनिम ब्‍लू, आइवरी वाइट, खाकी ग्रीन और इलेक्‍ट्र‍िक ब्‍लैक कलर्स में इन्‍हें लॉन्‍च किया है। 
 

Boult Audio K40 Specifications 

Boult Audio K40 को कंपनी 1 साल की वॉरंटी के साथ बेच रही है। इनमें 13mm बास ड्राइवर्स इस्‍तेमाल हुए हैं। क्‍वाड माइक एआई-ईएनसी चिप है। ये चीजें आपको ज्‍यादा टेक्निकल लग सकती है। छोड़ दीजिए, यह समझ‍िए कि इनमें एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन है, जिसका मतलब है कि कॉलिंग के दौरान आसपास का शोर कम सुनाई देगा और साफ आवाज दूसरे तक पहुंचेगी। 

कंपनी दावा कर रही है कि जो यूजर्स इन्‍हें पहनकर गेमिंग करेंगे, उन्‍हें सिर्फ 45ms का लो-लेटेंसी मोड मिलेगा यानी आपके फोन-टैब की स्‍क्रीन और कानों में पहुंच रहे साउंड के बीच संतुलन बना रहेगा। Boult Audio K40 को इस तरह बनाया गया है कि यह किसी भी डिवाइस से तेजी से पेयर हो सकते हैं। इनमें लाइटनिंग Boult टेक्‍नॉलजी है, जो महज 10 मिनट चार्ज करने पर 100 मिनट का प्‍लेटाइम देती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »