• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt Lunar Pro LTE : बोट लाई ई सिम वाली स्‍मार्टवॉच, बिना फोन के कर पाएंगे कॉल, जानें दाम

boAt Lunar Pro LTE : बोट लाई ई-सिम वाली स्‍मार्टवॉच, बिना फोन के कर पाएंगे कॉल, जानें दाम

boAt Lunar Pro LTE को स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस के तहत 9999 रुपये में लाया गया है। यह स्‍लीक ब्‍लैक और रिफाइंड ब्राउन कलर ऑप्‍शन में आती है।

boAt Lunar Pro LTE : बोट लाई ई-सिम वाली स्‍मार्टवॉच, बिना फोन के कर पाएंगे कॉल, जानें दाम

Photo Credit: boAt

यह स्‍मार्टवॉच बाकी घड़‍ियों से अलग है और ई-सिम पर एलटीई कॉलिंग को सपोर्ट करती है।

ख़ास बातें
  • boAt Lunar Pro LTE प्राइस हुई इंडिया में लॉन्‍च
  • boAt Lunar Pro LTE की कीमत है 9999 रुपये
  • इसे फ्लिपकार्ट या बोट की ऑफ‍िशियल साइट से लिया जा सकता है
विज्ञापन
पॉपुलर वियरेबल ब्रैंड boAt ने उसकी नई स्‍मार्टवॉच boAt Lunar Pro LTE को भारत में भी पेश कर दिया है। यह ई-सिम इनेबल्‍ड स्‍मार्टवॉच है और अपने राउंड डायल डिजाइन व दो तरफा बटन्‍स से लोगों को लुभा सकती है। ईयरबड्स कैटिगरी में बोट्स कई साल से लोगों की पसंद बनी हुई है। अब स्‍मार्टवॉच कैटिगरी में नए फीचर्स और डिजाइन से यह जगह बनाने में जुटी है। हालांकि boAt Lunar Pro LTE को अपना बनाने के लिए जेब थोड़ी ज्‍यादा ढीली करनी होगी। 
 

boAt Lunar Pro LTE Price in India 

boAt Lunar Pro LTE को स्‍पेशल लॉन्‍च प्राइस के तहत 9999 रुपये में लाया गया है। यह स्‍लीक ब्‍लैक और रिफाइंड ब्राउन कलर ऑप्‍शन में आती है और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ boat-lifestyle.com से ली जा सकती है। कंपनी एक बोनस अपने ग्राहकों को दे रही है। boAt Lunar Pro LTE खरीदने पर नए जियो सिम पर 399 रुपये का प्‍लान कॉम्प्लिमेंट्री दिया जाएगा, जोकि 3 महीनों तक वैलिड होगा।  
 

boAt Lunar Pro LTE Specifications, features 

यह स्‍मार्टवॉच बाकी घड़‍ियों से अलग है। यह ई-सिम पर एलटीई कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आप घड़ी से ही कॉल कर पाएंगे और कॉल रिसीव कर पाएंगे। SMS भी भेजे जा सकेंगे। यह स‍ब बिना स्‍मार्टफोन के मुमकिन होगा। वॉच को लोगों के बीच पॉपुलर बनाने के लिए कंपनी ने जियो से साझेदारी की है। जल्‍द एयरटेल यूजर भी इसके ई-सिम फीचर को इस्‍तेमाल कर सकते हैं। 

अब बात इस स्‍मार्टवॉच के स्‍पेक्‍स की, boAt Lunar Pro LTE में 1.39 इंच का ऑलवेज ऑन एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। यूजर्स को कस्‍टमाइजेबल वॉच फेस इसमें मिलते हैं। ऐसे लोग जिन्‍हें फ‍िक्र है अपनी सेहत की, उनके लिए भी यह काम की है। 

यह वॉच आपके हार्ट रेट, SpO2 को मॉनिटर करती है। महिलाओं की मेन्‍ट्रुअल साइकल का आंकती है। नींद भी परखती है और 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड से लैस है। घड़ी में इन-बिल्‍ट जीपीएस है और आईपी68 रेटिंग इस वॉच को मिली है, जिसका मतलब है कि पानी और धूल से होने वाले नुकसान से यह बची रहती है। बोट का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 7 दिनों तक टिकी रहती है और ई-सिम कॉलिंग पर 2 दिनों तक साथ निभाती है। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  2. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  3. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  4. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  5. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  6. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  8. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  9. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  10. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »