Apple Watch Series 9 पर डिस्काउंट, Flipkart पर 33,000 रुपये से कम हुआ प्राइस

Apple Watch Series 9 के 41 mm GPS वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 41,900 रुपये का था। इसे फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 19:40 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Apple Watch Series 8 के लगभग समान है
  • इसमें GPS और सेल्युलर कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं
  • यह दो केस साइज - 41 mm और 45 mm में उपलब्ध है

कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 36 घंटे तक चलती है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की Watch Series 9 को पिछले वर्ष सितंबर में Apple Watch Ultra 2 और iPhone 15 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। इसका डिजाइन Apple Watch Series 8 के लगभग समान है। इस स्मार्टवॉच में डबल टैप जेस्चर का फीचर है। यह दो केस साइज - 41 mm और 45 mm और एल्यूमीनियम और स्टील फिनिश में उपलब्ध है। इसमें GPS और सेल्युलर कनेक्टिविटी के विकल्प मिलते हैं। ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर यह स्मार्टवॉच डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। 

Apple Watch Series 9 के 41 mm GPS वेरिएंट का लॉन्च पर प्राइस 41,900 रुपये का था। इस स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका 45 mm GPS वेरिएंट 44,900 रुपये के लॉन्च के प्राइस के बजाय लगभग 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 35,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज या बैंक ऑफर्स के साथ इसका प्राइस इससे भी घट सकता है। Axis Bank, Citi Bank और ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड्स पर 2,500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट उपलब्ध है। 

इस स्मार्टवॉच सीरीज में एपल का S9 SiP (सिस्टम इन पैकेज) सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रा वाइडबैंड (UWB) चिपसेट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 36 घंटे तक चलती है। इसमें डबल टैप जेस्चर से यूजर किसी कॉल को रिसीव या कट कर सकते हैं। इसके अलावा अंगूठे और मध्य उंगली को एक साथ टैप करने से अलार्म को स्नूज, म्यूजिक को कंट्रोल और कैमरा को एक्सेस किया जा सकता है। एपल की पिछली स्मार्टवॉचेज में यह फीचर उपलब्ध नहीं था। 

कंपनी के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। एपल को चीन की Huawei जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इससे कंपनी के शेयर प्राइस में भी गिरावट हुई थी। चीन में प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में Huawei ने एपल को मात दी है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में Huawei की सेल्स लगभग 64 प्रतिशत बढ़ी है। इससे एपल के लिए डिमांड में कमी का संकेत मिल रहा है। कंपनी ने मौजूदा तिमाही के लिए रेवेन्यू छह अरब डॉलर रहने का पूर्वानुमान दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी घटकर 15.7 प्रतिशत हो गई है। इससे यह इस मार्केट में चौथे स्थान पर खिसक गई है। 
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • OpenCritic
  • MetaCritic
  • Good
  • Great visuals
  • Fantastic sound design
  • Epic moments
  • Bad
  • Weak gunplay
  • Lacks content to justify full price
  • Erratic net code
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Genre

Shooter

Platform

PlayStation 4 (PS4), Xbox One, PC: Windows

मोड्स

Single-player, Multiplayer

PEGI Rating

16+

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.