ऐप्पल वॉच 2 को आईफोन 7 के साथ सितंबर में किया जाएगा लॉन्च: रिपोर्ट

ऐप्पल वॉच 2 को आईफोन 7 के साथ सितंबर में किया जाएगा लॉन्च: रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल इस साल सितंबर में आईफोन 7 लॉन्च कर सकती है। अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ एक ऐप्पल वॉच 2 लॉन्च कर सकती है।

दिग्गज टेक कंपनी अपने सप्लायर को बड़ी संख्या में ऐप्पल वॉच बनाने पर जोर दे रही है और तीसरी तिमाही में कंपनी को शिपमेंट मिलने की उम्मीद है। डिजिटाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि तीसरी तिमाही में 20 लाख ऐप्पल स्मार्ट वॉच का शिपमेंट होने की उम्मीद है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ''तीसरी तिमाही में सेकेंड जेनरेशन ऐप्पल वॉच के लिए चिप और कंपोनेंट की शिपमेंट शुरू हो चुकी है। बात करें ऑर्डर की, तो हर महीने बीस लाख ऐप्पल वॉच का शिपमेंट होने की उम्मीद है। ''

इससे पहले संकेत मिले थे कि ऐप्पल वॉच को डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी के दौरान लॉन्च किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अगर नई रिपोर्ट को सच माना जाए तो, अगली जेनरेशन की ऐप्पल वॉच को आईफोन 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। शिप की जाने वाली ऐप्पल वॉच की संख्या को देखकर लगता है कि ऐप्पल अगली जेनरेशन की ऐप्पल वॉच 2 को लेकर बड़ा दांव खेल रही है।

खबर है कि ऐप्पल वॉच 2 के डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन यह पिछली वॉच की तुलना में 20 से 40 प्रतिशत ज्यादा पतली होगी। ऐप्पल वॉच 2 में कंपनी द्वारा बेहतर बैटरी लाइफ दिए जाने की उम्मीद है। पिछली ऐप्पल वॉच में खराब बैटरी लाइफ की वजह से कंपनी को बाजार में खासा नुकसान हुआ था। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में सेल्युलर कनेक्टविटी होने की उम्मीद भी है। हालांकि, ये सभी खबरें अभी तक सिर्फ रिपोर्ट और लीक पर आधारित ही हैं इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।

आईफोन 7 के बारे में भी इससे पहले कई लीक में जानकारी सामने आ चुकी है और इसका डिजाइन आईफोन 6एस जैसा होने की ही उम्मीद है। एंटीना बैंड को किनारों पर शिफ्ट किया जा सकता है और पिछली कई रिपोर्ट के मुताबिक, डुअल कैमरा सेटअप के चलते अगले आईफोन में 3 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में स्मार्ट कनेक्टर भी हो सकता है। अगले आईफोन के बारे में कई अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple iphone, Apple smartwatch, App iphone 7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »