Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की 28 जून से होगी इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री

इसके लिए चीन, जापान, सिंगापुर और हांगकांग में प्री-ऑर्डर 14 जून से शुरू होंगे। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में इसके लिए प्री-ऑर्डर 28 जून से दिए जा सकेंगे

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2024 15:45 IST
ख़ास बातें
  • Vision Pro को पिछले वर्ष WWDC में पेश किया गया था
  • इसके लिए चीन, जापान, सिंगापुर और हांगकांग में बुकिंग 14 जून से शुरू होगी
  • विजन प्रो का शुरुआती प्राइस 3,499 डॉलर का है

इसके लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की जल्द इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू होगी। कंपनी ने वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में यह घोषणा की है। Vision Pro को पिछले वर्ष WWDC में पेश किया गया था। इसकी बिक्री छह महीने बाद केवल अमेरिका मे शुरू की गई थी। 

एपल ने बताया कि Vision Pro की 28 जून से इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री शुरू की जाएगी। इसके लिए चीन, जापान, सिंगापुर और हांगकांग में प्री-ऑर्डर 14 जून से शुरू होंगे। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन में इसके लिए प्री-ऑर्डर 28 जून से दिए जा सकेंगे। एपल के CEO, Tim Cook ने बताया, "विजन प्रो के लिए काफी उत्साह है और हम दुनिया भर के कस्टमर्स के लिए स्पैटिअल कंप्यूटिंग का मैजिक पेश कर खुश हैं।" कंपनी ने बताया है कि विजन प्रो को खरीदने से पहले कस्टमर्स एपल के स्टोर पर 30 मिनट का डेमो सेशन बुक कर सकते हैं। 
Advertisement

विजन प्रो का शुरुआती प्राइस 3,499 डॉलर का है। यह तीन स्टोरेज वेरिएंट्स - 256 GB, 512 GB और 1 TB में उपलब्ध है। इसके लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। हाल ही में एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया था, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का हमारा एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" 

इसमें यूजर्स के पास PGA TOUR Vision, NBA, MLB, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस होगा। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होता है। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। इस डिवाइस के साथ एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस मिलते हैं। अगले कुछ वर्षों में विजन प्रो 2 को भी लाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.