Amazfit ने बाजार में Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Amazfit
Amazfit Helio Strap Pro में में बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है।
Amazfit ने बाजार में Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च कर दिया है। यह खास तौर पर HYROX और हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए डिजाइन किया गया है। यह बिना स्क्रीन वाला ट्रेनिंग सिस्टम ओरिजिनल Helio Strap को और बेहतर बनाता है। इसमें कमर पर लगने वाला एक दूसरा मोशन सेंसर भी दिया गया है। इस कंबाइंड सेटअप के जरिए हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग के दौरान कार्डियो, मूवमेंट क्वालिटी और मसल्स पर पड़ने वाले लोड का पूरा एनालिसिस होता है। आइए Amazfit Helio Strap Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Amazfit Helio Strap Pro की कीमत 199.99 USD (लगभग 18,885 रुपये) है। यह डिवाइस जून 2026 के आखिर में बिक्री के लिए Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा।
Helio Core Motion HR (Arm/Wrist): यह प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार मरकरी ग्रे में आता है। इसमें बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है। यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसके अलावा टेंप्रेचर सेंसर है।डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 33.96 मिमी, चौड़ाई 24.29 मिमी और मोटाई 11.25 मिमी और वजन 11.4 ग्राम है। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 11 दिनों तक चलती है। इसमें पानी से बचाव के लिए 5 ATM रेटिंग है जो कि 50 मीटर तक गहरे पानी में रह सकती है।
Helio Core Motion HR Waist: यह प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार ब्लैक कलर में आता है। इसमें बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है। यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 44 दिनों तक चलती है। इसमें पानी से बचाव के लिए 5 ATM रेटिंग मिलती है जिससे 50 मीटर तक गहरे पानी में बचाव रहता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 33.96 मिमी, चौड़ाई 24.29 मिमी और मोटाई 11.25 मिमी और वजन 10.7 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत