Youtube Feature

Youtube Feature - ख़बरें

  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
    YouTube ने Shorts फीड को कंट्रोल करने के लिए नया फीचर पेश किया है, जिसमें यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर सेट कर सकते हैं। इससे होमपेज पर Shorts दिखना लगभग बंद हो जाता है। पहले यह लिमिट 15 मिनट से 2 घंटे तक थी, लेकिन अब इसे और फ्लेक्सिबल बना दिया गया है। हालांकि Shorts पूरी तरह हटते नहीं हैं और कुछ सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जो Shorts को कम देखना चाहते हैं और अपने फीड को क्लीन रखना चाहते हैं।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • YouTube में आए दो कमाल के फीचर्स, अब वीडियो में टाइम भी बचेगा, और मिलेगा ज्यादा कंट्रोल, जानें कैसे
    YouTube ने अपने Premium सब्सक्राइबर्स के लिए दो नए खास फीचर Auto Speed और On-the-go कंट्रोल व्यू को लॉन्च किया है। Auto Speed एक AI पावर्ड फीचर है जो वीडियो प्लेबैक स्पीड को कंटेंट के अनुसार एडजस्ट कर देता है।
  • घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारत में PocketBeam Portable Smart Projector लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह प्रोजेक्टर 720p HD रेजोल्यूशन और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट के साथ 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें Android 13 आधारित सिस्टम, Netflix और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक दे सकती है। इसकी कीमत 9,990 रुपये रखी गई है।
  • अंग्रेजी समझ नहीं आती? YouTube अब हिंदी, तमिल, बंगाली सहित 27 भाषाओं में खुद करेगा वीडियो ट्रांसलेट
    YouTube ने अपने auto dubbing फीचर को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इसके साथ भाषा सपोर्ट को बढ़ाकर 27 भाषाओं तक कर दिया है, जिससे अलग अलग भाषाओं के कंटेंट को समझना आसान हो गया है। YouTube के मुताबिक दिसंबर 2025 में रोजाना करीब 60 लाख लोगों ने auto dubbed वीडियो कंटेंट देखा। प्लेटफॉर्म ने expressive speech और यूजर कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे डब किया गया ऑडियो ज्यादा नेचुरल लगे और यूजर्स अपनी भाषा पसंद खुद तय कर सकें।
  • YouTube नहीं रहा अब 'बच्चों का खेल', पेरेंट्स का होगा पूरा कंट्रोल! आए नए फीचर
    YouTube ने प्लेटफॉर्म में कई नए कंट्रोल फीचर्स पेरेंट्स के लिए जोड़ दिए हैं। ये टूल्स पेरेंट्स के लिए ऐसे फीचर्स लेकर आते हैं जिनकी मदद से वे बच्चों की कंटेंट व्यूइंग को कंट्रोल कर सकते हैं। YouTube Shorts को देखने के लिए पेरेंट्स अब एक टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद बच्चे शॉर्ट्स नहीं देख पाएंगे। अब कंपनी ने बेडटाइम अलर्ट फीचर भी जोड़ दिया है।
  • YouTube Recap फीचर बताएगा आपने साल भर देखी हैं कौन सी वीडियोज, जानें
    YouTube ने यूजर्स को पूरे साल व्यूइंग एक्टिविटी की पर्सनलाइज समरी प्रदान करने के लिए एनुअल रीकैप फीचर लॉन्च कर दिया है। YouTube रीकैप को होमपेज से या मोबाइल और डेस्कटॉप पर यू टैब के अंदर देखा जा सकता है। यह फीचर वॉच हिस्ट्री के आधार पर 12 कार्ड तक तैयार करता है, जो साल भर के टॉप चैनल, इंट्रस्ट और व्यूइंग पैटर्न दिखाता है।
  • OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 का लॉन्च 17 दिसंबर को, यहां जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशंस और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
    OnePlus 17 दिसंबर को भारत में अपना बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित कर रहा है, जहां OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 पेश किए जाएंगे। 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, 1,800 nits ब्राइटनेस और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट शामिल है। कैमरा के लिए ब्रांड ने Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसी तकनीकें दी हैं। दूसरी ओर, OnePlus Pad Go 2 को 12.1-इंच 2.8K डिस्प्ले, Dolby Vision सपोर्ट और Open Canvas मल्टीटास्किंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा। दोनों डिवाइस का इवेंट OnePlus की साइट और YouTube पर लाइव देखा जा सकेगा।
  • YouTube में आ रहा कमाल का फीचर! ऐप के अंदर ही शेयर कर सकेंगे वीडियो, चैटिंग की भी होगी सुविधा!
    YouTube में जल्द ही यूजर को ऐप के भीतर ही वीडियो शेयरिंग का फीचर मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिसके माध्यम से यूजर्स सीधे ऐप के भीतर से ही वीडियो को शेयर कर सकेंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ऐप के अंदर ही चैट फीचर को भी शामिल करने जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल यह फीचर कुछ देशों में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही यह दुनिया के कई हिस्सों में रोल किया जा सकता है।
  • YouTube में आया नया फीचर! बचाएगा आपका कीमती समय, जानें कैसे
    YouTube में एक नया फीचर शुरू किया गया है जिससे कि यूजर्स शॉर्ट्स देखते समय बेवजह की स्क्रॉलिंग से बच सकेंगे। यूट्यूब इसके लिए एक टाइमर ऐप में लेकर आया है। यह टाइमर इस्तेमाल करके यूजर्स सोशल मीडिया पर शॉर्ट्स में अपना अत्यधिक समय बर्बाद होने से बचा सकते हैं। साथ ही मीडिया उपभोग से होने वाली थकान से भी बच सकते हैं।
  • YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, जानें कैसे हैं फायदे और कीमत
    Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि YouTube Premium Lite अब भारत में महंगे यूट्यूब प्रीमियम प्लान के किफायती ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है। भारत में नए YouTube प्रीमियम लाइट की कीमत 89 रुपये प्रति तय की गई है जो कि प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए स्टूडेंट प्लान के समान है। YouTube प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज और अन्य कैटेगरी की अधिकतर कंटेंट पर ऐड-फ्री वीडियो प्लेबैक प्रदान करेगा।
  • अब आपका नया YouTube अकाउंट भी करेगा ट्रेंड, जानें कैसे काम करता है Hype फीचर
    YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर छोटे और उभरते हुए क्रिएटर्स की ग्रोथ के लिए Hype नाम का एक नया फीचर हाल ही में लॉन्च किया है। बदलते डिजिटल इकोसिस्टम में जब लाखों वीडियोज हर रोज़ अपलोड होते हैं, एक नए या मिड-रेंज क्रिएटर के लिए भीड़ में अलग दिखना मुश्किल होता है। ऐसे में, YouTube Hype फीचर इस गेम को पूरी तरह बदलने का दावा करता है। यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है जिनके सब्सक्राइबर 500 से 5,00,000 के बीच हैं, यानी जिनका चैनल YouTube पर अभी पूरी तरह मेनस्ट्रीम नहीं हुआ है, लेकिन ग्रोथ के लिए तैयार है।
  • बस 10 साल ही चल पाया YouTube का यह पॉपुलर फीचर, क्या आप पर भी पड़ेगा असर? यहां जानें
    YouTube जल्द ही अपना 2015 में लॉन्च हुआ Trending सेक्शन बंद करने जा रहा है। यह बदलाव आने वाले कुछ हफ्तों में होगा और इसके बाद “Trending Now” लिस्ट को हटाकर यूजर्स को YouTube Charts और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन्स की तरफ रीडायरेक्ट किया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म को बढ़ते माइक्रो-ट्रेंड्स और शॉर्ट्स जैसे नए डिस्कवरी टूल्स के साथ तालमेल बैठाने में मदद मिलेगी। YouTube के अनुसार, Trending पेज पर यूजर विजिट्स पिछले पांच सालों में कम हो गई हैं, खासकर TikTok और Shorts की वजह से।
  • WWDC 2025 Highlights: नए iOS 26 से लेकर ब्रांड न्यू macOS Tahoe तक, बहुत कुछ है जानने के लिए
    WWDC 2025 Live: Apple का साल का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2025 आज, यानी 9 जून (10 जून ग्लोबली) को आयोजित किया जा रहा है। इवेंट का मेन कीनोट सेशन रात 10:30 बजे (IST) से शुरू होगा

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »