Xiaomi Home

Xiaomi Home - ख़बरें

  • Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। इसकी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के एयर क्वालिटी सेंसर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के Air Pollutants और 108 तरह की बदबू से निपट सकता है। इसमें डुअल फैन, ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला एयर आउटलेट और Millimeter Wave Radar Sensors भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,499 युआन (करीब 1 लाख रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है।
  • Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Floor Lamp लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फ्लोर लैंप में RGB और WRGB के दो अलग-अलग लाइटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यह 16 मिलियन कलर्स और 18 बिल्ट-इन लाइटिंग इफेक्ट्स सपोर्ट करता है। इसमें 1 से 100 प्रतिशत तक ब्राइटनेस और 1800K से 6500K तक कलर टेम्परेचर एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स इसे Mi Home App, XiaoAI Voice Commands और टच रिंग से कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी रेगुलर कीमत 999 युआन और क्राउडफंडिंग कीमत 719 युआन है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Lock 5 लॉन्च किया है। इस स्मार्ट डोर लॉक में फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC कार्ड, Bluetooth, पासवर्ड और मैकेनिकल चाबी से दरवाजा खोलने का ऑप्शन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक लॉकिंग फीचर दिया गया है, जो दरवाजा बंद होते ही लॉक लगा देता है। कंपनी के मुताबिक, इसका फिंगरप्रिंट सेंसर 0.7 सेकंड से कम समय में पहचान कर सकता है। पावर के लिए इसमें 8 AA बैटरी दी गई हैं, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 12 महीने चल सकती हैं। बैटरी खत्म होने पर USB Type-C पोर्ट से पावर दी जा सकती है।
  • 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
    Xiaomi TV A Pro e सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। स्मार्ट TV सीरीज में कंपनी ने 32 इंच से लेकर 85 इंच तक के साइज के टीवी पेश किए हैं। टीवी में कई तरह के धांसू फीचर्स देखने को मिलते हैं जिसमें इनका 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी शामिल है। टीवी में गेमर्स के लिए खास गेम मोड भी मिलता है
  • भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस स्मार्ट TV में 4K ((3,840 x 2,160 पिक्सल्स) Ultra HD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह HDR और Dolby Vision को सपोर्ट करता है। इसमें पिक्चर क्वालिटी में सुधार के लिए Precision Dimming Ultra, AI Super Upscaling 4K और Dynamic Tone Mapping Pro हैं। इस TV में AI अपस्केलिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स हैं।
  • Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
    Amazon Great Indian Festival Sale ग्राहकों के लिए अभी जारी है। कंपनी ने अब सेल को Amazon Great Indian Festival Reloaded के तहत प्रोमोट किया है जिसमें कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज जैसी कई कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 55 इंच के 4K Smart TV पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं। इस लिस्ट में Xiaomi X, Xiaomi FX Pro, Xiaomi Smartchoice FX QD-Mini LED, iFFALCON U75 और Hisense E75Q जैसे मॉडल शामिल हैं। इनकी लिस्टेड कीमत 33,999 रुपये से 39,499 रुपये के बीच है। कूपन डिस्काउंट और SBI बैंक ऑफर के बाद इनमें से कुछ टीवी 35,000 रुपये से कम में खरीदे जा सकते हैं। इन टीवी में 4K रेजोल्यूशन, QLED या Mini LED डिस्प्ले, Dolby Vision, स्मार्ट ऐप्स और गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिलते हैं।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में 65 इंच Smart TV खरीदने वालों के लिए Xiaomi, Samsung, LG, Sony और iFFALCON के मॉडल्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Xiaomi के 65 इंच FX 4K QD-Mini LED TV की कीमत ₹53,999 है, जबकि Samsung Crystal UHD 4K Vision AI TV ₹54,999 में लिस्टेड है। इसके अलावा LG के 65 इंच Nano 4K TV की कीमत ₹62,999 और Sony BRAVIA 3 Series TV की कीमत ₹89,990 है। कुछ मॉडल्स पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और अन्य फायदे भी मिल सकते हैं। खरीदने से पहले Amazon पर मौजूदा कीमत जरूर चेक करें।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
    Amazon Great Indian Festival Sale 2026 लाइव हो गई है और इसमें Smartphones से लेकर Electronics, Smart TV, Fashion, Beauty और Home Appliances तक कई कैटेगरी में बड़ी डील्स मिल रही हैं। स्मार्टफोन में Samsung Galaxy S25 Ultra ₹84,999, Xiaomi 17 ₹59,999, OnePlus Nord 6 ₹42,999 और Samsung Galaxy A56 5G ₹31,999 में मिल रहा है। बजट में Lava Bold N4 Pro 5G ₹13,999 और Redmi 15C 5G Prime ₹15,999 में उपलब्ध हैं। सेल में SBI कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट और Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक जैसे ऑफर भी हैं।
  • Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
    Redmi ने नया TV X RGB-Mini LED 2027 Competition Edition चीन में लॉन्च किया है। यह TV खासतौर पर गेमिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट देखने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें RGB Mini LED डिस्प्ले के साथ 1,300 Nits की पीक Brightness और 360Hz Competition Mode दिया गया है। TV को 55-inch, 65-inch, 75-inch और 85-inch Screen Sizes में पेश किया गया है। इसमें 3GB RAM, 64GB Storage, Xiaomi HyperOS 4, HDMI 2.1, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 2,705 युआन यानी करीब ₹39,000 है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
    Xiaomi ने चीन में अपनी नई TV S Pro RGB-Mini LED 2027 सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसमें Standard और Supreme Edition दो मॉडल पेश किए हैं। दोनों टीवी में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 180Hz रिफ्रेश रेट और गेमिंग के लिए 360Hz तक का मोड मिलता है। Standard Edition में 5000 निट्स और Supreme Edition में 5500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी 65 इंच से लेकर 98 इंच तक के स्क्रीन साइज में आते हैं। Supreme Edition में 170W का 4.1.2-चैनल ऑडियो सिस्टम भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 5,999 युआन यानी करीब ₹85,700 है।
  • फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
    Xiaomi ने नया Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर छोटी किचन और उन घरों के लिए बनाया गया है जहां बिल्ट-इन डिशवॉशर लगाना आसान नहीं है। यह मशीन एक साथ 2 से 5 लोगों के परिवार के बर्तन साफ कर सकती है। इसकी खासियत सिर्फ बर्तन धोना ही नहीं है, बल्कि इसमें AI की मदद से बर्तनों की गंदगी पहचानने और उसी हिसाब से वॉश प्रोग्राम चुनने की सुविधा भी मिलती है। Xiaomi Mijia Smart Countertop Dishwasher 5-Set को चीन में 1,998 युआन यानी करीब ₹28,500 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे JD.com के जरिए खरीदा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
  • Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Air Purifier 6C लॉन्च किया है। यह 68 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए बनाया गया है और इसमें 603 m³/h CADR दिया गया है। एयर प्यूरिफायर में 6-स्टेज फिल्टर सिस्टम मिलता है, जिसमें धूल, बाल, बारीक कण, बदबू और फॉर्मल्डिहाइड को हटाने के लिए अलग-अलग लेयर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, यह दो घंटे में 99 प्रतिशत तक फॉर्मल्डिहाइड हटाने का दावा करता है। इसमें गोल LCD स्क्रीन दी गई है, जो फॉर्मल्डिहाइड, PM2.5, तापमान और नमी की जानकारी दिखाती है। Mi Home ऐप से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी चीन में कीमत 1,099 Yuan है।
  • फोन में छिपे हुए Apps और Files कैसे खोजें? जानें सभी तरीके
    कई बार Android फोन में कोई App इंस्टॉल होने के बावजूद Home Screen या App Drawer में दिखाई नहीं देती। इसी तरह कुछ Files भी File Manager में सामान्य तौर पर नजर नहीं आती हैं। ऐसे में Settings में जाकर इंस्टॉल किए गए Apps की पूरी लिस्ट देखी जा सकती है। Samsung, Xiaomi, Redmi, POCO और OnePlus फोन में Hidden Apps चेक करने के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं। वहीं File Manager में Show Hidden Files ऑन करके छिपी Files खोजी जा सकती हैं। Downloads, DCIM और दूसरे फोल्डर के साथ File Search का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। Play Store से भी Apps चेक किए जा सकते हैं।
  • Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने पुराने बिजली के उपकरणों को स्मार्ट बनाने के लिए Smart Socket 4 पेश किया है। यह स्मार्ट प्लग सीधे Wi-Fi 6 से कनेक्ट होता है और इसके लिए अलग हब की जरूरत नहीं पड़ती। Mi Home ऐप से यूजर जुड़े इक्विपमेंट को मोबाइल से कंट्रोल कर सकता है और ऑटोमेशन सेट कर सकता है। इसमें बिजली की खपत मापने के लिए हाई-प्रिसीजन मीटरिंग चिप भी दी गई है। सॉकेट रोज, हफ्ते और महीने के हिसाब से बिजली की खपत दिखाता है। इसमें टाइमर, काउंटडाउन, ओवरलोड और ओवरहीटिंग से सुरक्षा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 49 युआन है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »