Xiaomi 16 Features

Xiaomi 16 Features - ख़बरें

  • 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
    Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च हो गया है। Poco X8s के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 399 (लगभग ₹37,885) और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत USD 499 (लगभग ₹47,380) है। X8s में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है।
  • Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
    Poco X8s कंपनी की ओर से नया स्मार्टफोन हो सकता है। फोन को कई सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं। अब यह कथित फोन एक और नए सर्टिफिकेशन में दिखा है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन में Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर भी देखा गया है जो इसकी गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ चुका है।
  • iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
    iQOO 16 का लॉन्च इसी महीने संभावित बताया जा रहा है। फोन के लॉन्च से पहले इसमें 8400mAh बैटरी लीक हो गई है। फोन में 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें OmniVision OV50Q सेंसर बताया गया है। फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट और दमदार चिपसेट से लैस होगा जो कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 होने वाला है।
  • Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
    HUAWEI Nova 16s सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें HUAWEI Nova 16s और HUAWEI Nova 16s Pro शामिल हैं। सीरीज का हाई एंड मॉडल HUAWEI Nova 16s Pro के रूप में आया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन अपने साथ कई और धांसू फीचर्स लेकर आता है।
  • Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    HUAWEI Nova 16s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.68 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में OLED पैनल मिलता है। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है। फोन Kirin 8020 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा।
  • Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi Note 17 Pro Max का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर चिपसेट मॉडल नंबर - QTI SM6850 के साथ है। यह Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड शाओमी के HyperOS 3 पर चल सकता है।
  • Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
    Moto G Max भारत में 14 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन को कंपनी Flipkart के माध्यम से लॉन्च करने वाली है। फोन में फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में 7000mAh की बैटरी होगी और साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
  • Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
    Xiaomi ने चीन में Redmi 17 5G लॉन्च किया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6.9-इंच HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, Unisoc T8300 प्रोसेसर और Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi 17 5G में 6300mAh बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है।
  • Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
    Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP डुअल रियर कैमरा और 8000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 4 साल के OS अपडेट व 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसकी बिक्री 12 अगस्त से शुरू होगी।
  • ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
    Poco ने भारत में अपना नया POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 6.9-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा, Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 21,999 रुपये (ऑफर्स के बाद) रखी गई है। स्मार्टफोन 7 अगस्त से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Honor Play 11 Pro को कंपनी ने लेटेस्ट फोन के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को बिना किसी शोर के कंपनी ने अधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट किया है। फोन में कंपनी ने 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। यह OLED पैनल से लैस होकर आता है।
  • Redmi K100 Pro होगा स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5, 16GB RAM के साथ लॉन्च! यहां आया नजर
    शाओमी ने अभी तक Redmi K100 Pro के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि, अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। लिस्टिंग से आगामी फोन का नाम Redmi K100 Pro होने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ कुछ फीचर्स का भी पता चला है। आगामी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा।
  • Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस
    चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।
  • 8,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »