Xiaomi कथित तौर पर Redmi K100 Pro पर काम कर रहा है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi K90 Pro Max में 16GB रैम दी गई है।
Xiaomi कथित तौर पर Redmi K100 Pro पर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने Redmi K90 Pro Max के सक्सेसर मॉडल के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है। अगर अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर नजर आया है। लिस्टिंग से आगामी फोन का नाम Redmi K100 Pro होने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ कुछ फीचर्स का भी पता चला है। आगामी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा। आइए Redmi K100 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi M511CD मॉडल नंबर वाला एक Redmi स्मार्टफोन गीकबेंच पर नजर आया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं पता चला है, लेकिन पिछली सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में इस मॉडल नंबर को Redmi K100 Pro के चीनी वेरिएंट से जोड़ा गया था
बेंचमार्किंग साइट के अनुसार, यह फोन QTI SM8850 चिपसेट पर काम करता है। खास बात यह है कि यह मॉडल नंबर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर से मिलता है। इसमें ARMv8 आर्किटेक्चर और 3.63GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलता है। चिपसेट के आर्किटेक्चर में कथित तौर पर दो कोर 4.61GHz पर और 6 कोर 3.63GHz की बेस फ्रीक्वेंसी पर काम करते हैं। Redmi K100 Pro के चीनी वेरिएंट में लगभग 14.73GB RAM हो सकती है, जिसे बाद में 12GB मेमोरी के तौर पर मार्केट में लाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 16 पर पर बेस्ड HyperOS 3 स्किन के साथ आएगा।
Redmi स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर से परफॉर्मेंस के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। एंड्रॉइड AArch64 के लिए गीकबेंच 6.7.1 बेंचमार्किंग टेस्ट में इसने सिंगल-कोर में 3,429 और मल्टी कोर में 10,671 प्वाइंट हासिल किए। Redmi K100 लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। कंपनी पहले ही चीन में 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2026 तक होने वाले चाइना जॉय डिजिटल एंटरटेनमेंट एक्सपो में अपनी उपस्थिति कंफर्म कर दी है। इस इवेंट के दौरान शाओमी सब-ब्रांड एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगा और वहां मौजूद लोगों को उसका अर्ली एक्सेस देगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम