Xiaomi 14 Pro Specifications

Xiaomi 14 Pro Specifications - ख़बरें

  • Xiaomi का बंपर दिवाली ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर 5 हजार का Redmi Buds 5 बिलकुल फ्री
    Redmi Note 14 Pro+ 5G का 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट शाओमी का आधिकरिक साइट पर 26,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल दिसंबर में 30,999 रुपये लॉन्च किया गया था। शाओमी दिवाली सेल के मौके पर इस स्मार्टफोन की खरीद पर 4,999 रुपये की खरीद के Redmi Buds 5 फ्री में प्रदान कर रही है।
  • Nothing Phone (3a) Pro vs Redmi Note 14 Pro+: Rs 30 हजार की रेंज में कौन सा फोन बेस्ट? जानें यहां
    Nothing Phone (3a) Pro का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद कई दिग्गज ब्रांड के स्मार्टफोन्स से है। एक ऐसा ही ब्रांड है Xiaomi जिसका Redmi Note 14 Pro+ इस फोन को टक्कर देता है। रेडमी का फोन बैटरी और फास्ट चार्जिंग के मामले में आगे है। वहीं नथिंग फोन थोड़े सस्ते दाम में ज्यादा दमदार कैमरा, बड़ा डिस्प्ले ऑफर करता है।
  • Redmi की Note 14S के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Redmi Note 14 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। Note 14S में फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्पले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 Ultra दिया जा सकता है। इसका कैमरा सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है।
  • Redmi Book Pro 16, Book Pro 14 2025 लैपटॉप हुए लॉन्च, 30 घंटे बैटरी, 165Hz डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने घरेलू मार्केट में नए लैपटॉप REDMI Book Pro 14 2025 और REDMI Book Pro 16 2025 को लॉन्च किया है। REDMI Book Pro 16 2025 लैपटॉप में 3.1K रिजॉल्यूशन वाला LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 165Hz का रिफ्रेश रेट है और 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। REDMI Book Pro 14 2025 में 2.8K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
  • Xiaomi 15 सीरीज जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च
    इस सीरीज में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल थे। Xiaomi की इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Xiaomi 15 Ultra को भी ला सकती है। Xiaomi 15 सीरीज और Redmi 14 5G को फरवरी में देश में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra को देश में पेश किया था।
  • 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी और धांसू प्रोसेसर के साथ Redmi Note 14 Pro, 14 Pro+ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro आज भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। Redmi Note 14 Pro+, Note 14 Pro में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर काम करते हैं। Redmi Note 14 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और Redmi Note 14 Pro+ के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है।
  • Redmi Note 14 Pro+ 5G होगा AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
    Redmi Note 14 5G सीरीज भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को पेश होने वाली है। Redmi Note 14 Pro+ लॉन्च होने के बाद mi.com, ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा। Xiaomi ने 20+ AI फीचर्स के साथ SuperAI की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि यह OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन कलर्स ग्रीन, ब्लू और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
  • Redmi Note 14 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्‍च, 200MP कैमरा, 90W चार्जिंग समेत कई खूबियां!
    Xiaomi भारत में कई स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने वाली है। कल Redmi A4 5G को पेश किया जाएगा, जिसके सबसे अफॉर्डेबल 5G फोन के रूप में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। इसमें ‘स्‍नैपड्रैगन 4एस जेन2’ प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा कंपनी ने Redmi Note 14 सीरीज के लॉन्‍च का संकेत भी दिया है। कंपनी ने इस सीरीज को टीज करना शुरू कर दिया है। इसका मतलब है कि जल्‍द यह भी भारतीय मार्केट में दस्‍तक देने वाली है।
  • Rs. 10 हजार से कम कीमत वाला यह 5G Redmi फोन भारत में इसी महीने होगा लॉन्च, Redmi Note 14 सीरीज आएगी दिसंबर में!
    Xiaomi ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में Redmi A4 5G स्‍मार्टफोन को दिखाया था और उस समय कहा था कि इस इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi A4 5G को देश में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, चीन में लॉन्च हो चुकी Redmi Note 14 सीरीज के भारत में इसी साल आने की खबर है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro 5G और Redmi Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं।
  • Xiaomi 15, 15 Pro 16GB तक रैम, फ्लैगशिप Qualcomm प्रोसेसर के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi 15 को मंगलवार (29 अक्टूबर) को चीन में Xiaomi 15 Pro के साथ लॉन्च किया गया। नई लाइनअप पिछले साल के Xiaomi 14 सीरीज की सक्सेसर है और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite SoC पर चलती है। वेनिला Xiaomi 15 में 3,200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.36-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले है, जबकि Pro मॉडल में 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। Xiaomi 15 सीरीज HyperOS 2 पर चलती है और इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस Leica-ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
  • iPhone 16 Pro Max vs Xiaomi 14 Ultra: किसमें है कितना दम
    आईफोन 16 प्रो मैक्स में ग्लास का फ्रंट और रियर पैनल और टाइटेनियम फ्रेम है। इससे ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है और यह प्रीमियम लुक देता है। इसके विपरीत, Xiaomi 14 Ultra का रियर पैनल ग्लास या इको-फ्रेंडली लेदर का है और इसका फ्रेम टाइटेनियम या एल्युमीनियम अलॉय से बना है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को मैटीरियल्स के बीच चुनने का विकल्प मिलता है।
  • Xiaomi 15 Pro जल्द होगा लॉन्च, तीन कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
    यह पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए Xiaomi 14 Pro की जगह लेगा। इसमें Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह स्मार्टफोन व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसे टाइटेनियम एडिशन में भी लाया जा सकता है।इसकी 6.78 इंच 2K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है।
  • Vivo X200, Xiaomi 15 और Honor Magic 7 फ्लैगशिप फोन होंगे Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च
    Vivo, Xiaomi, Honor अक्टूबर में नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। Vivo 14 अक्टूबर को अपनी Vivo X200 सीरीज पेश करेगा। Xiaomi 15 Pro में कथित तौर पर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और 8.5 मिमी मोटी बॉडी के साथ 120Hz 2K डिस्प्ले होगी। स्मार्टफोन में पिछले साल के मॉडल की तरह एक स्पेशल टाइटेनियम एडिशन होगा। Honor Magic 7 सीरीज स्मार्टफोन में आगामी स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड मॉडल मॉडल 1.5K डिस्प्ले और प्रो मॉडल में 2K डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 3 से होगा लैस
    Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पिक्सल डेंसिटी 445 PPI होगी। Redmi Note 14 Pro फोन में नया Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। Note 14 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा
  • Xiaomi 15 Pro के डाइमेंशन का खुलासा, फोन 6000mAh बैटरी के साथ भी नहीं होगा मोटा
    Xiaomi 15 Pro की मोटाई 8.5mm और वजन करीब 220 ग्राम होगा। इसकी तुलना में Xiaomi 14 Pro का वजन 223 ग्राम और मोटाई समान 8.5 मिमी है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »