X Update

X Update - ख़बरें

  • WhatsApp ने तोड़ी चुप्पी! Username फीचर पर उठे सवालों का एक-एक कर दिया जवाब
    WhatsApp ने अपने आने वाले Username फीचर को लेकर उठ रही प्राइवेसी और साइबर फ्रॉड की चिंताओं पर पहली बार विस्तार से सफाई दी है। X पर शेयर किए गए पोस्ट में कंपनी ने सात बड़े सवालों के जवाब दिए और कहा कि Username फीचर पूरी तरह ऑप्शनल होगा। कंपनी के मुताबिक, पब्लिक फिगर और सरकारी संस्थाओं के Username पहले से सुरक्षित रखे गए हैं, Username सर्च नहीं किया जा सकेगा और यूजर्स को Username Key जैसी अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलेगी। WhatsApp का दावा है कि फीचर लॉन्च से पहले सभी जरूरी सेफ्टी उपाय लागू किए जा रहे हैं।
  • फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
    X ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता बनाए रखने के लिए फ्री और unverified अकाउंट्स पर नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स अब एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं unverified अकाउंट्स के लिए 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज प्रतिदिन की लिमिट तय की गई है। कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन रहेगी। इसके अलावा ईमेल बदलाव और अकाउंट फॉलो करने पर भी सीमाएं लगाई गई हैं। X का कहना है कि ये कदम सर्वर लोड कम करने और प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्थिर बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।
  • GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
    Grand Theft Auto 6 को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि गेम के प्री-ऑर्डर 18 मई 2026 से शुरू हो सकते हैं। लीक्स के मुताबिक अमेरिकी रिटेलर Best Buy के ईमेल कैंपेन में GTA 6 प्री-ऑर्डर और 5 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर की जानकारी दिखाई गई है। इसके बाद फैंस के बीच गेम के तीसरे ट्रेलर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। Rockstar Games की पैरेंट कंपनी Take-Two Interactive 21 मई को अपनी अर्निंग्स कॉल आयोजित करेगी, जिससे पहले GTA 6 से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
    Elon Musk X प्लेटफॉर्म को 'सुपर ऐप' बनाने की दिशा में X Money नाम की नई पेमेंट और बैंकिंग सर्विस लाने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर में peer-to-peer ट्रांसफर, डेबिट कार्ड और AI बेस्ड खर्च ट्रैकिंग जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं। इसका मकसद यूजर्स को एक ही ऐप में फाइनेंशियल सर्विसेज देना बताया जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले रेगुलेटरी अप्रूवल और लाइसेंसिंग जैसी चुनौतियां सामने हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि X खुद को बैंकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर कितना स्थापित कर पाता है।
  • Samsung Galaxy S26 Ultra की पहली झलक! डिजाइन, कलर्स समेत खास फीचर्स का खुलासा
    Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले कथित ऑफिशियल इमेज में फोन का डिजाइन लीक हो गया है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Galaxy S26 सीरीज के सबसे महंगे मॉडल Galaxy S26 Ultra में डिजाइन को बदलने वाली है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव फोन के पिल-शेप कैमरा आइलैंड में देखने को मिल रहा है। रियर में वर्टीकल पिल शेप कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन कैमरा लेंस दिख रहे हैं।
  • Oppo Reno 15 Pro Mini लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग के साथ! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक
    Oppo Reno 15 Pro Mini कंपनी की अपकमिंग Oppo Reno 15 सीरीज में नया स्मार्टफोन हो सकता है। भारत में यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर देबायन रॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। Oppo Reno 15 Pro Mini में 6.32 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट की स्मूदनेस प्रदान करेगा।
  • घर बैठे Aadhaar में अपडेट कर पाएंगे मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ला रहा नया फीचर
    UIDAI के नए फीचर के बाद Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स अपने घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने X पर कई पोस्ट के जरिए जल्द आने वाले इन फीचर्स की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि आधार ऐप के जरिए एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना संभव होगा। UIDAI एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करना चाहता है, जिसमें लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है और इंतजार करना पड़ता है।
  • Poco Pad M1 में होगी 8 जीबी रैम, 12000mAh बैटरी, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक!
    Poco Pad M1 जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। Poco Pad M1 में 12.1 इंच LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह 1600 x 2560 पिक्सल रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। टैबलेट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। कीमत 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए EUR 349 (लगभग 35,900 रुपये) हो सकती है। यह डार्क ब्लू और ग्रे कलर्स में लॉन्च हो सकता है।
  • BGMI 3.5 अपडेट हुआ लाइव! McLaren कार, Alan Walker का गाना, UC बोनस चैलेंज और बहुत कुछ...
    Battlegrounds Mobile India (BGMI) प्लेयर्स को लंबे समय से BGMI 3.5 अपडेट का इंतजार था और बीते गुरुवार, 21 नवंबर को डेवलपर KRAFTON ने इसे Android और iOS, दोनों डिवाइस के लिए रिलीज कर दिया है। अपडेट में आइसमायर ​​फ्रंटियर थीम मोड रोमांचक नए फीचर्स, विस्फोटक हथियारों और अद्भुत व्हीकल्स से भरा है। इसमें जबरदस्त लूट हासिल करने के लिए प्लेयर्स बर्फीली सुरंगों में जा सकते हैं।
  • BGMI x Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल के साथ खेलें BGMI, जानें नए अपडेट में और क्या आया नया?
    Krafton इंडिया ने हाल ही में Battlegrounds Mobile India (BGMI) के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत गेम में कुछ स्पेशल थीम और दीपिका की तरह दिखने वाला गेम करैक्टर शामिल किया जाएगा। अब, यह साझेदारी और इसके सभी एलिमेंट्स BGMI में लाइव है और दीपिका से इंस्पायर्ड करैक्टर भी खेलने के लिए उपलब्ध है।
  • Ola Electric के S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलेंगे नए फीचर्स
    S1 X को 2 kW, 3 kW और 4 kW की बैटरी के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 69,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके 2 kW की बैटरी वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 91 किलोमीटर की है
  • Chandrayaan-3 Live Tracking : 174Km रह गई चांद और चंद्रयान-3 की दूरी! ISRO ने दी यह जानकारी, जानें
    Chandrayaan-3 Live Updates : इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को होगा।
  • Nothing Phone 2 की भारत में शुरू हुई सेल, जानें प्राइस और ऑफर्स 
    इसमें 6.7 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,080 x 2,412 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है
  • Nokia की X सीरीज और G सीरीज में जल्द मिलेगा Android 13 अपडेट, जानें कौन से स्मार्टफोन्स सबसे पहले होंगे अपग्रेड
    कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है जिनमें सबसे पहले एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन 13 रोलआउट किया जाएगा। इनमें Nokia XR20 5G, Nokia G50 5G, Nokia G11 Plus, Nokia X20 5G और Nokia X10 5G स्मार्टफोन्स शामिल होंगे।
  • 4600mAh बैटरी, 50MP क्वॉड कैमरा के साथ Vivo X Fold+ फोन TENAA सर्टिफिकेशन पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च!
    लीक्स के मुताबिक फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा।

X Update - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »