Windows Security

Windows Security - ख़बरें

  • WhatsApp Alert! ऐप में मिली बड़ी सिक्योरिटी खामी, तुरंत अपडेट नहीं किया तो...
    Meta ने WhatsApp के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिसमें दो खतरनाक कमजोरियों को ठीक किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इन खामियों का इस्तेमाल करके संदिग्ध मैसेज या फाइल के जरिए यूजर्स के डिवाइस पर जोखिम वाला कंटेंट खोला जा सकता था। एक समस्या Android और iPhone वर्जन से जुड़ी थी, जबकि दूसरी Windows वर्जन में मिली थी। Meta का कहना है कि फिलहाल इन कमजोरियों के गलत इस्तेमाल के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन यूजर्स को जल्द से जल्द WhatsApp अपडेट करने की सलाह दी गई है। नया अपडेट Google Play Store, App Store और Microsoft Store पर उपलब्ध है।
  • Google Chrome चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए! हैक हो सकता है सिस्टम, तुरंत करें ये काम
    सरकार की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome यूजर्स के लिए हाई सीवेरिटी चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में बताया गया है कि Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर “Use After Free” खामी पाई गई है, जिससे हैकर्स टारगेट सिस्टम पर मनमाना कोड चला सकते हैं। यदि ब्राउजर Linux पर 144.0.7559.75 या Windows/Mac पर 145.0.7632.75/76 से पुराना है, तो जोखिम बढ़ सकता है। एजेंसी ने यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है, ताकि डेटा चोरी और मालवेयर हमलों से बचा जा सके।
  • आपके फोन और PC पर मंडरा रहा था खतरा, Google ने किया बड़ा टेकडाउन!
    Google Threat Intelligence Group ने IPIDEA नाम के एक बड़े रेजिडेंशियल प्रॉक्सी नेटवर्क को बाधित करने की जानकारी दी है। Google के मुताबिक, यह नेटवर्क Android स्मार्टफोन और Windows PC समेत लाखों डिवाइसेज़ को बिना यूजर की जानकारी साइबर अटैक्स में इस्तेमाल कर रहा था। रेजिडेंशियल इंटरनेट कनेक्शन के जरिए ट्रैफिक रूट कर हमलावर अपनी पहचान छुपा पा रहे थे। Google ने इस नेटवर्क से जुड़े डोमेन्स बंद कराए और प्रभावित ऐप्स को ब्लॉक करने के लिए Play Protect में बदलाव किए हैं।
  • Google Chrome यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, CERT-in ने जारी की चेतावनी- हैकर्स की आपके सिस्टम पर नजर
    CERT-In ने विंडोज, मैकओएस और लिनक्स के लिए गूगल क्रॉम में नजर आई खामियों और कमजोरियों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम पर खतरनाक कोड लगा सकते हैं। एजेंसी ने Windows, macOS और Linux पर Google Chrome का उपयोग करने वाले सभी यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन को लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की सलाह दी है।
  • Windows 10 के लिए माइक्रोसॉफ्ट 14 अक्टूबर से सपोर्ट कर रहा बंद, जानें यूजर्स को क्या करना होगा?
    Microsoft 14 अक्टूबर, 2025 से आधिकारिक तौर पर विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर रहा है। इसके बाद कंपनी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच, टेक्निकल सुधार या नए फीचर जारी नहीं करेगी। इससे दुनिया में विंडोज 10 पर चल रहे लाखों कंप्यूटर पर असर होगा। माइक्रोसॉफ्ट के ईवीपी और कंज्यूमर सीएमओ यूसुफ मेहदी ने यूजर्स को भरोसा दिया कि सपोर्ट बंद होने के बाद भी विंडोज 10 डिवाइस काम करते रहेंगे।
  • Windows 10 बंद होने जा रहा है! जानें 14 अक्टूबर के बाद आपके PC का क्या होगा
    Microsoft ने कन्फर्म किया है कि Windows 10 का सपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगा। इसके बाद डिवाइस पर सिक्योरिटी और फीचर अपडेट्स नहीं मिलेंगे। हालांकि Microsoft 365 और Defender Antivirus को 2028 तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। कंपनी Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम भी लेकर आई है और Windows 11 व Copilot+ PCs को अपग्रेड करने का सुझाव दिया गया है।
  • गूगल क्रोम के यूजर्स को हाई रिस्क की चेतावनी, करना होगा अपडेट
    इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की ओर से जारी की गई इस चेतावनी में यूजर्स को गूगल क्रोम ब्राउजर और ChromeOS वाले डिवाइसेज को अपडेट करने की सलाह दी गई है। गूगल क्रोम के पुराने वर्जन में कुछ कमियां हैं जिससे यूजर्स के डेटा और सिस्टम को रिस्क है। इसमें Windows और Mac के लिए Google Chrome के 132.0.6834.110/111 से पुराने वर्जन शामिल हैं।
  • व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी के लिए आया अहम फ़ीचर, ऐसे करें एक्टिव
    टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को कई महीनों तक टेस्ट करने के बाद व्हाट्सऐप ने जानकारी दी है कि इस फ़ीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज प्लेटफॉर्म के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
  • फ्री और पेड विंडोज एंटीवायरस सॉफ्टवेयर
    फ्री और पेड विंडोज एंटीवायरस सॉफ्टवेयर के मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प चुनकर निकाले हैं।
  • Windows Phone का डेटा बैकअप और डिलीट करने का तरीका
    अगर आप अपना Windows Phone डिवाइस बेचने या फिर किसी और को देने के बारे में बारे में सोच रहे हैं, तो आप यह सुनुश्चित कर लें कि फोन पर से आपके पर्सनल डेटा पूरी तरह से डिलीट हो गए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »