• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी के लिए आया अहम फ़ीचर, ऐसे करें एक्टिव

व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी के लिए आया अहम फ़ीचर, ऐसे करें एक्टिव

व्हाट्सऐप की सिक्योरिटी के लिए आया अहम फ़ीचर, ऐसे करें एक्टिव
ख़ास बातें
  • फ़ीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए किया गया रोलआउट
  • अब यूज़र को 6 आंकड़ों वाले पासकोड की ज़रूरत पड़ेगी
  • फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को व्हाइसऐप के सेटिंग्स में जाना होगा
विज्ञापन
टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को कई महीनों तक टेस्ट करने के बाद व्हाट्सऐप ने जानकारी दी है कि इस फ़ीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज प्लेटफॉर्म के सभी यूज़र के लिए रोल आउट किया जा रहा है। टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर के बाद यूज़र जब भी व्हाट्सऐप पर अपने फोन नंबर को रजिस्टर करते हैं तो 6 आंकड़ों वाले पासकोड की ज़रूरत पड़ेगी, जो इस फ़ीचर की मदद से बनेगा। । या फिर ऐप के ज़रिए कभी भी फोन नंबर को वैरिफाई करने की ज़रूरत हो।

(पढे़ं: व्हाट्सऐप पर ऐसे करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन)

इस वैकल्पिक सिक्योरिटी फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को व्हाइसऐप के सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद अकाउंट मे। फिर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल करना होगा। यह जानकारी कंपनी ने दी है। इस फ़ीचर को एक्टिव करने के बाद यूज़र को पासकोड बनाना होगा। और साथ में ईमेल एड्रेस भी देना होगा। पासकोड भूल जाने की स्थिति में रिकवरी के लिए ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल होगा।
 
whatsapp

कंपनी ने इस फ़ीचर के बारे में बताया है, "अगर आप कभी 6 आंकड़ों वाला पासकोड भूल जाते हैं तो ईमेल एड्रेस के ज़रिए व्हाट्सऐप आपको एक लिंक भेजेगा। इसकी मदद से आप टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को इनएक्टिव कर सकते हैं। इसके अलावा यह आपके एकाउंट की सुरक्षा के लिए बेहतरीन है।"

व्हाट्सऐप ने कहा है कि ईमेल एड्रेस को वैरिफाई नहीं किया जाएगा। ऐसे में यूज़र सही ईमेल एड्रेस डालें, ताकि पासकोड भूल जाने की स्थिति में अकाउंट लॉक ना हो जाए।

इसके अलावा अगर आपने टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को इनेबल कर दिया है और आप बिना पासकोड डाले व्हाट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं तो सात दिन तक आप फोन नंबर को फिर से वैरिफाई नहीं कर पाएंगे।

इसका मतलब है कि अगर आप पासकोड भूल गए। और टू-स्टेप वेरिफिकेशन को डिसेबल करने के लिए ईमेल एड्रेस नहीं दिया था तो आपको व्हाट्सऐप पर नंबर को वैरिफाई करने की इज़ाजत नहीं होगी।

आगे बताया गया है, "सात दिन के बाद आपके फोन नंबर को बिना पासकोड के फिर से वैरिफाई करने की इजाज़त होगी। लेकिन ऐसा करने के बाद आपके सभी पेंडिंग मैसेज डिलीट हो जाएंगे। अगर आपका नंबर व्हाट्सऐप पर इस्तेमाल के 30 दिन के बाद फिर से वैरिफाई होता है, वो भी बिना पासकोड के। आपका अकाउंट डिलीट हो जाएगा और एक नया अकाउंट बन जाएगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Android, Apple, Windows, Microsoft, Social, WhatsApp Security Feature

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »