Whatsapp Privacy Feature

Whatsapp Privacy Feature - ख़बरें

  • WhatsApp पर परेशान करते हैं ब्रांड्स के मैसेज? एक शब्द लिखते ही क्लीन हो जाएगा इनबॉक्स
    WhatsApp पर आजकल बैंक ऑफर्स, शॉपिंग डील्स और अलग-अलग कंपनियों के Promotional Messages लगातार आने लगे हैं। कई बार इन मैसेज की वजह से जरूरी चैट्स ढूंढना मुश्किल हो जाता है। हालांकि WhatsApp में ऐसे कई फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से अनचाहे मार्केटिंग मैसेज रोके जा सकते हैं। यूजर्स बिजनेस चैट mute कर सकते हैं, unsubscribe ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं या परेशान करने वाले अकाउंट्स को block भी कर सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp का “Block Unknown Account Messages” फीचर भी spam कंट्रोल करने में मदद करता है। यहां जानें WhatsApp पर Promotional Messages रोकने के आसान तरीके।
  • WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
    WhatsApp ने Meta AI के लिए नया “Incognito Chat” फीचर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर Private Processing टेक्नोलॉजी पर आधारित है और इसमें होने वाली बातचीत पूरी तरह प्राइवेट रहेगी। WhatsApp का दावा है कि Meta भी इन चैट्स को नहीं पढ़ पाएगा। Incognito Chat में मैसेज सुरक्षित वातावरण में प्रोसेस होंगे और डिफॉल्ट रूप से गायब भी हो जाएंगे। कंपनी का कहना है कि यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो AI से हेल्थ, फाइनेंस या दूसरी निजी चीजों से जुड़े सवाल पूछते हैं। यह फीचर आने वाले महीनों में WhatsApp और Meta AI ऐप पर रोलआउट होगा।
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
    WhatsApp ने यूजरनेम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आसानी से सर्च किया जा सकेगा। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है और इसमें कुछ कैरेक्टर नियम भी तय किए गए हैं।
  • आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
    Meta ने WhatsApp के लिए नए स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स पेश किए हैं, जिनमें डिवाइस लिंकिंग वॉर्निंग सिस्टम शामिल है। कंपनी ने एक फेक WhatsApp ऐप को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करीब 200 यूजर्स की जासूसी के लिए किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप सोशल इंजीनियरिंग के जरिए यूजर्स को डाउनलोड कराया गया। Meta का कहना है कि WhatsApp की ऑफिशियल ऐप और एन्क्रिप्शन सुरक्षित हैं और यह किसी सिस्टम कमजोरी का मामला नहीं है। कंपनी यूजर्स को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रही है।
  • WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स की फुल गाइड, यहां समझे अकाउंट को सेफ रखने के सभी तरीके
    WhatsApp में कई प्राइवेसी सेटिंग्स दी गई हैं, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल जानकारी कंट्रोल करने की सुविधा देती हैं। इसमें Last Seen, Profile Photo, Status, Groups और Read Receipts जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं, जिन्हें “Everyone” से लेकर “Nobody” तक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसके अलावा Two-Step Verification, End-to-End Encrypted Backup और App Lock जैसे फीचर्स सिक्योरिटी को और मजबूत बनाते हैं। अगर इन सेटिंग्स को सही तरीके से सेट किया जाए, तो यूजर अपनी चैट्स और प्रोफाइल को अनजान लोगों से काफी हद तक सुरक्षित रख सकते हैं।
  • सीक्रेट मैसेज भेजने वालों के लिए WhatsApp ला रहा बड़ा फीचर, जानें कैसे करेगा काम
    WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर “After reading” पर काम कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फीचर Android बीटा वर्जन में देखा गया है और अभी टेस्टिंग स्टेज में है। अगर मैसेज नहीं खोला जाता है, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप एक्सपायर हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी देगा, खासकर जब वे OTP, पासवर्ड या अन्य संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। यह read receipts बंद होने पर भी काम करेगा।
  • WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
    WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Parent Managed Accounts नाम का नया फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए माता पिता या गार्जियन बच्चों के WhatsApp अकाउंट की सेटिंग्स और कम्युनिकेशन को कंट्रोल कर सकेंगे। पैरेंट्स यह तय कर सकेंगे कि बच्चे को कौन मैसेज कर सकता है और वह किन ग्रुप्स में शामिल हो सकता है। इसके अलावा अनजान कॉन्टैक्ट से आने वाले मैसेज रिक्वेस्ट की समीक्षा भी की जा सकेगी। कंपनी के मुताबिक इस फीचर को एक्सेस करने के लिए Parent PIN की जरूरत होगी और चैट्स पहले की तरह एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेंगी।
  • अब छूटेंगे हैकर्स के पसीने! WhatsApp में आया हाई-सिक्योरिटी फीचर, एक क्लिक में लग जाएगा लॉकडाउन
    Meta ने WhatsApp यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Strict Account Settings नाम का नया फीचर पेश किया है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें उनके काम या पहचान की वजह से एडवांस साइबर अटैक्स का खतरा रहता है। फीचर ऑन करने पर WhatsApp की कई सेटिंग्स अपने आप सबसे सख्त लेवल पर लॉक हो जाती हैं, जिससे अनजान लोगों से आने वाले अटैचमेंट्स और कॉल्स ब्लॉक हो जाते हैं। यह फीचर Settings > Privacy > Advanced में मिलेगा और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।
  • WhatsApp का iOS यूजर्स को तोहफा! Status शेयरिंग का बदलेगा अंदाज
    iOS यूजर्स को WhatsApp में नया फीचर मिलने वाला है। यूजर्स के पास अब विकल्प होगा कि उनका स्टेटस वे किन यूजर्स को दिखाना चाहते हैं। यानी स्टेटस को डिलीट करने की जरूरत अब नहीं पड़ेगी क्योंकि अब आप चाहेंगे तभी आपका स्टेटस सभी को दिखाई पड़ेगा। आप इसमें कस्टम सिलेक्शन कर सकेंगे जिसमें चुनिंदा यूजर्स को भी शामिल करने का विकल्प होगा। यह फीचर तब और भी काम का होता है जब आप मल्टीपल स्टेटस अपडेट्स शेयर करते हैं और ये स्टेटस अलग-अलग ऑडियंस के लिए होते हैं।
  • बच्चों का WhatsApp अब माता-पिता के कंट्रोल में? नया फीचर बदल सकता है सब कुछ
    WhatsApp बच्चों और युवाओं की ऑनलाइन सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए पैरेंटल कंट्रोल फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सेकेंडरी अकाउंट का कॉन्सेप्ट होगा, जो पैरेंट या गार्जियन के अकाउंट से लिंक रहेगा। पैरेंट कुछ प्राइवेसी सेटिंग्स और कॉन्टैक्ट कंट्रोल कर पाएंगे, लेकिन मैसेज और कॉल कंटेंट पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। डिफॉल्ट तौर पर यह अकाउंट सिर्फ कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति देगा। फिलहाल फीचर बीटा स्टेज में है और इसके रोलआउट की टाइमलाइन सामने नहीं आई है।
  • Meta AI सर्वर में सेव रखता है आपकी WhatsApp चैट! इस तरह डिलीट करें अपना पर्सनल डेटा
    Meta AI अब Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन चुका है, जहां यूजर्स AI से सवाल पूछते हैं और कई बार पर्सनल जानकारी भी शेयर कर देते हैं। ऐसे में Reset कमांड एक जरूरी फीचर बनकर सामने आता है। Reset कमांड Meta AI के साथ हुई मौजूदा बातचीत का कॉन्टेक्स्ट तुरंत क्लियर कर देता है, जिससे AI आगे की बातचीत में पुरानी चैट्स का इस्तेमाल नहीं करता। इसे चैट बॉक्स में /reset लिखकर आसानी से यूज किया जा सकता है। यह फीचर यूजर्स को अपनी AI बातचीत पर ज्यादा कंट्रोल देता है।
  • WhatsApp पर चैट कैसे करें लॉक, कोई नहीं पढ़ पाएगा आपके निजी मैसेज
    भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर यूजर्स बातचीत करने से लेकर फोटो, वीडियो और दस्तावेज शेयर करने के लिए बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं। ऐसे में WhatsApp भी यूजर्स की सुरक्षा करने के लिए अपग्रेड करता रहता है। ऐसा ही वॉट्सऐप का एक टूल है जो कि यूजर्स के डाटा को सुरक्षा प्रदान करता है।
  • WhatsApp यूजर्स को मिलेगी नई प्राइवेसी: बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट
    WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जो यूजर प्राइवेसी को पूरी तरह बदल सकता है। अब तक अगर किसी से चैट करनी होती थी, चाहे ग्रुप में हो या किसी अनजान कॉन्टैक्ट से, तो आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिखता ही था। लेकिन जल्द ही WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आप बिना अपना नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर सकेंगे। यानी Telegram और Signal जैसे ऐप्स की तरह, अब WhatsApp भी यूज़रनेम बेस्ड चैटिंग को सपोर्ट करने वाला है।
  • WhatsApp ने सबसे बड़ा प्राइवेसी कैंपेन Not Even WhatsApp किया लॉन्च
    WhatsApp भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील और मैक्सिको में टीवी ऑनलाइन वीडियो, डिजिटल, (D)OOH, ऑडियो और ऐप के अंदर अपना “नॉट इवन WhatsApp” ग्लोबल प्राइवेसी कैंपेन शुरू कर रहा है। भारत में यह कैंपेन दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में जारी रहेगा। यह पहल एडवांस्ड चैट प्राइवेसी के रोलआउट के बाद की गई है, जो वन-ऑन-वन ​​और ग्रुप चैट के लिए एक नई सेटिंग है।
  • WhatsApp पर नहीं रहेगा चैट चोरी होने का डर, आया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर, जानें कैसे करता है काम
    WhatsApp एक नया एडवांस्ड चैट प्राइवेसी फीचर लेकर आई है। इसमें लोगों को ज्यादा कंट्रोल दिया जाता है कि उनके मैसेज के साथ क्या होता है, खासकर उन ग्रुप में जहां हर कोई निजी तौर पर एक दूसरे को नहीं जानता है। यूजर्स किसी भी चैट या ग्रुप को खोलकर चैट नाम पर टैप करके और एडवांस चैट प्राइवेसी का चयन करके इस फीचर को ऑन कर सकते हैं।

Whatsapp Privacy Feature - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »