Whatsapp Chat Messages

Whatsapp Chat Messages - ख़बरें

  • मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
    WhatsApp अपने वेब वर्जन के लिए Chat Themes फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स चैट इंटरफेस को कस्टमाइज कर पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें करीब 49 अलग-अलग थीम वेरिएशन्स मिलेंगे, जो मैसेज बबल कलर और वॉलपेपर को बदलेंगे। यूजर्स हर चैट के लिए अलग थीम सेट कर सकेंगे, जिससे पर्सनल और ग्रुप चैट्स को अलग पहचान मिलेगी। खास बात यह है कि ये थीम्स प्राइवेट होंगी और सिर्फ यूजर को ही दिखाई देंगी। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और जल्द बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हो सकता है।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai में नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। यूजर कैमरे से फोटो लेकर उसे सीधे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और चैट्स में शेयर कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने चैट बैकअप फीचर भी रोलआउट किया था, जिसमें यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं। Arattai को हाल के समय में एक देसी WhatsApp विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
    WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया है। इसके तहत जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या सदस्य 25 से 100 तक हालिया मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह बातचीत का संदर्भ तुरंत समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। मैसेज हिस्ट्री भेजना वैकल्पिक होगा और एडमिन के पास इसे बंद करने का विकल्प भी रहेगा। फिलहाल फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।
  • बड़ी टेंशन खत्म! बच्चों का WhatsApp जल्द पैरेंट्स के कंट्रोल में, नया फीचर करेगा सब मैनेज
    WhatsApp बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल और सेकेंडरी अकाउंट फीचर पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिस्टम के तहत पैरेंट्स बच्चों के लिए लिमिटेड WhatsApp अकाउंट बना सकेंगे, जिसमें अनजान कॉन्टैक्ट्स से बातचीत की अनुमति नहीं होगी। नए फीचर में पैरेंट्स को कुछ एक्टिविटी विजिबिलिटी मिलेगी, लेकिन मैसेज और कॉल्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के तहत सुरक्षित रहेंगे। सेकेंडरी अकाउंट्स में Updates टैब और Chat Lock जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और भविष्य के अपडेट में रोलआउट किया जा सकता है।
  • Arattai में आया Whatsapp को टक्कर देने वाला तगड़ा फीचर! ऐसे करें अपडेट
    Arattai में चैट्स के लिए अब नया प्राइवेसी फीचर रोल आउट किया गया है। अपग्रेड के आने के बाद मैसेजिंग ऐप पर सभी डायरेक्ट चैट E2E की प्राइवेसी के साथ भेजे जाएंगे। यूजर की ओर से भेजे जाने से पहले चैट अब एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होगी। यानी अब सेंडर और रिसीवर ही चैट को पढ़ पाएंगे। यह नया अपग्रेड कंपनी ने Android, iOS और डेस्कटॉप वर्जन के लिए पहले से ही रोलआउट कर दिया है। सिर्फ यूजर को नए ऐप वर्जन से अपडेट करना होगा
  • WhatsApp में बिना नंबर सेव किए कैसे भेजें मैसेज
    वॉट्सऐप में एक कमी है वो यह कि किसी का नंबर सेव किए बिना उसे मैसेज भेजने की सुविधा नहीं मिलती है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज कैसे भेजा जा सकता है तो हम आपको इसका आसान तरीका बता रहे हैं। हम सभी को यह मालूम है कि सिर्फ एक छोटा मैसेज भेजने के लिए हर कॉन्टैक्ट को सेव करना हमेशा सही नहीं होता। खासतौर पर अगर वह एक बार की चैट हो, कोई बिजनेस कॉन्टैक्ट हो या कोई डिलीवरी पार्टनर आदि।
  • WhatsApp कर रहा नए ट्रांसलेशन फीचर पर काम, हिंदी, अंग्रेजी से लेकर इन भाषाओं में करेगा सपोर्ट
    WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म चैनल अपडेट को कई भाषाओं में ट्रांसलेट करने वाले फीचर पर काम कर रहा है। WABetaInfo से यह खुलासा हुआ है, जहां एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप बीटा के वर्जन 2.24.26.9 में इस फीचर का पता चला था। यह वर्तमान में बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है क्योंकि अभी भी इस पर काम चल रहा है।
  • WhatsApp अकाउंट को जल्द एक से अधिक डिवाइस पर चला सकेंगे यूज़र्स!
    WhatsApp के आगामी अपडेट में Expiring Message फीचर भी जारी किया जाएगा, जिसे पहले Disappearing Messages या Delete Messages कहा जा रहा था।
  • WhatsApp में आए नए फीचर, अब ग्रुप एडमिन के हाथ में होगा 'पूरा कंट्रोल'
    WhatsApp ने मंगलवार को नए ग्रुप फीचर जारी किए हैं, जिनसे यूज़र को पहले से ज्यादा सुविधा होने का दावा किया गया है...

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »