Whatsapp Calls

Whatsapp Calls - ख़बरें

  • Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
    रिपोर्ट के मुताबिक, TRAI Meta और Google के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि WhatsApp और Google के इनबिल्ट फोन डायलर पर दर्ज स्पैम शिकायतों को टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सिस्टम और DND पोर्टल से जोड़ा जा सके। प्रस्तावित सिस्टम के जरिए स्पैम कॉल और मैसेज भेजने वाले नंबरों की पहचान तेजी से हो सकेगी और उनके खिलाफ जल्दी कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल इस योजना पर चर्चा जारी है और Meta, Google या TRAI की ओर से इसके लागू होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
    भारत में Digital Arrest Scam तेजी से बढ़ता साइबर अपराध बन गया है। सरकार के आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, 2022 से मई 2026 के बीच इस तरह की ठगी से जुड़े 2.97 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए और लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। ठग खुद को पुलिस, CBI, ED या दूसरी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल पर डराते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं। साइबर क्राइम एजेंसियां साफ कर चुकी हैं कि भारत में Digital Arrest जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध कॉल पर सतर्क रहना जरूरी है।
  • WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
    WhatsApp पर AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड तैयार करने और उपयोग करने की सुविधा देता है। यह फीचर यूजर को अपना बैकग्राउंड छिपाने में मदद करता है। यह फीचर वर्क फ्रॉम होम के दौरान या सामने वाले व्यक्ति को अपनी बैठने की जगह नहीं दिखाने के समय काफी मददगार साबित होता है। WhatsApp का यह फीचर क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स के एक ग्रुप के तौर पर आया है, जिसमें फिल्टर और थीम भी शामिल हैं।
  • CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
    WhatsApp ने Apple CarPlay के लिए नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे अब यूजर्स कार की स्क्रीन से ही कॉल और मैसेज कर सकते हैं। इस अपडेट के बाद ऐप का इंटरफेस ज्यादा क्लीन हो गया है, जिसमें चैट और कॉल हिस्ट्री अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देती है। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर ड्राइविंग के दौरान डिस्ट्रैक्शन कम करने और सेफ्टी बढ़ाने के लिए लाया गया है। यूजर्स वॉयस टाइपिंग या क्विक बटन की मदद से आसानी से मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • PC-लैपटॉप से होगी WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग, ब्राउजर के लिए आ रहा है नया फीचर!
    WhatsApp Web यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp अब अपने वेब वर्जन पर वॉयस और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट रोलआउट कर रहा है। अभी तक WhatsApp Web सिर्फ मैसेजिंग तक सीमित था, लेकिन नए फीचर के साथ यूजर्स ब्राउजर के जरिए ही कॉल कर सकेंगे। कॉलिंग फीचर में स्क्रीन शेयरिंग और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध कराया जाएगा।
  • नए साल 2026 के मौके पर WhatsApp का तोहफा, ये फीचर्स कर पाएंगे उपयोग, जानें कैसे
    WhatsApp ने नए साल के अवसर पर कई फीचर्स को उपलब्ध किए हैं। सबसे पहले 2026 स्टिकर पैक आता है, जो कि नए साल की शुभकामनाएं चैट में भेजने के लिए 2026 पर आधारित एक नया स्टिकर पैक है। उसके बाद वीडियो कॉल इफेक्ट दिया गया है जिसमें यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान इफेक्ट आइकन पर टैप करके आतिशबाजी, कॉन्फेटी और स्टार एनिमेशन आदि इफेक्ट लागू कर सकते हैं।
  • Pixel 10 सीरीज में बिना नेटवर्क और डेटा के भी होगी कॉलिंग! 28 अगस्त से मिल रहा नया फीचर
    Google Pixel 10 सीरीज़ को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये स्मार्टफोन्स WhatsApp वॉयस और वीडियो कॉलिंग को सीधे सैटेलाइट नेटवर्क से सपोर्ट करेंगे। अब तक ये टेक्नोलॉजी ज्यादातर SOS मैसेज तक सीमित थी, लेकिन Pixel 10 इसे नए लेवल पर ले जाएगा। शुरुआत 28 अगस्त 2025 से होगी और उम्मीद है कि चुनिंदा देशों में पहले ये सर्विस उपलब्ध होगी। भारत में रोलआउट पर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर फीचर सफल रहा तो ये मोबाइल कम्युनिकेशन का नया ट्रेंड सेट कर सकता है।
  • WhatsApp पर कॉल कैसे करें शेड्यूल, ये है आसान प्रक्रिया
    WhatsApp पर एक "ईवेंट" फीचर आता है जो कॉल शेड्यूलिंग को आसान बनाता है। यह फीचर यूजर्स को WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देता है, जिससे अन्य किसी ऐप्स का उपयोग करने से छुटकारा मिल जाता है। WhatsApp यूजर्स को अपनी स्क्रीन शेयर करने की सुविधा देता है जिससे किसी भी मीटिंग में यूजर्स की प्रेजेंटेशन आसान हो जाती है। यूजर्स इस WhatsApp फीचर का उपयोग एंड्रॉयड, आईओएस, वेब, मैक और विंडोज पर कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर फोटो भेज पूछा- 'इसे जानते हो?' खोला तो अकाउंट से उड़ गए Rs 2 लाख!
    WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड का अजब मामला सामने आया है। ठगों ने एक शख्स के फोन पर फोटो भेजकर उसकी पहचान करने को कहा। जैसे ही शख्स ने उस फोटो को फोन में डाउनलोड किया, उसके अकाउंट से Rs 2 लाख से ज्यादा की रकम चोरी हो गई। हैकर्स ने शख्स की आवाज में बैंक से भी बात कर ली! इसे लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी स्कैम कहा जाता है।
  • WhatsApp कर रहा नए फीचर पर काम, ऑडियो-वीडियो कॉल के लिए मिलेगा नया म्यूट और कैमरा ऑफ बटन
    WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे ऑडियो और वीडियो कॉलिंग अनुभव बेहतर होगा। नए फीचर में यूजर को वॉयस कॉल उठाने से पहले अपने माइक्रोफोन को म्यूट करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा यह वीडियो कॉल के लिए इमोजी रिएक्शन और वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरा बंद करने के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।
  • WhatsApp लाया iOS यूजर्स के लिए बड़े काम का फीचर, मैसेज और कॉलिंग होगी आसान, जानें कैसे
    WhatsApp के iOS यूजर्स अब डिफॉल्ट तौर पर अपने डिवाइस में Whatsapp को मैसेज और कॉलिंग के लिए सेट कर सकते हैं। ऐप के वर्जन 25.8.74 से अपडेट करने के बाद यह फीचर आपके iOS डिवाइस पर दिखाई देने लगेगा। बता दें कि यूजर्स के पास अब डिफॉल्ट ऐप के रूप में सेट करने के लिए तीन ऑप्शन हो गए हैं जिसमें FaceTime, Phone, और WhatsApp शामिल है।
  • WhatsApp ला रहा वीडियो कॉल पर नया फीचर, कॉल उठाने से पहले बंद कर पाएंगे अपना कैमरा!
    Meta अपने WhatsApp वीडियो कॉल के लिए एक बड़ा फीचर ला रहा है, जिससे यूजर्स को ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल मिल सकता है। जब आप वीडियो कॉल रिसिव कर रहे होते हैं तो आपको टर्न ऑफ योर वीडियो का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप इस ऑप्शन पर टैप करते हैं तो कैमरा बंद हो जाएगा और कॉल सिर्फ वॉयस कॉल होगी।
  • WhatsApp पर इस फीचर से कर पाएंगे कॉल शेड्यूल, जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका
    Whatsapp पर इवेंट फीचर के जरिए आप वीडियो या ऑडियो कॉल आसानी से शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर सिर्फ ग्रुप पर ही काम करता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स सीधे वॉट्सऐप के अंदर कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। ऐसे में आपको अन्य किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए वर्चुअल मीटिंग सेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  • WhatsApp को मिला वीडियो कॉल के लिए लो लाइट मोड, ऐसे कर सकते हैं फीचर का इस्तेमाल
    WhatsApp में एक लो लाइट मोड वाला मोड मिल रहा है जो यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में वीडियो कॉल अटैंड करने में मदद कर सकता है। वॉट्सऐप पर लो लाइट मोड इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान बल्ब लोगो पर टैप करना होगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर लो लाइट मोड को चालू करने से यूजर्स को लो लाइट कंडीशन में कॉल करते हुए बेहतर वीडियो क्वालिटी मिल सकती है।

Whatsapp Calls - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »