BSNL की VoWiFi सर्विस पश्चिम, दक्षिण जोन सर्किल में हुई लॉन्च, 4G सर्विस भी हुई मुंबई में शुरू
Airtel, Reliance Jio और Vodafone Idea जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर बीते कुछ सालों से बिना किसी अतिरिक्त लागत के वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट प्रदान कर रहे हैं। BSNL ने हाल ही में तमिलनाडु सर्कल में ई-सिम सर्विस प्रदान करना शुरू किया है। टेलीकॉम कंपनी ने ई-सिम सर्विस शुरू करने के लिए टाटा कम्युनिकेशंस के साथ साझेदारी की है। ई-सिम सर्विस टाटा कम्युनिकेशंस के मूव प्लेटफॉर्म द्वारा प्रदान की जाती हैं। BSNL ने अगस्त में दिल्ली में अपना 4G नेटवर्क भी लॉन्च किया है।