1.2 करोड़ यूजर्स, टारगेट से दोगुना कमाई! चीन का ये AI टूल अब Google और OpenAI की सबसे बड़ी टेंशन?
चीन की टेक कंपनी Kuaishou का वीडियो जनरेशन मॉडल Kling AI तेजी से ग्लोबल AI रेस में उभर रहा है। LatePost की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में Kling AI के मंथली एक्टिव यूजर्स 12 मिलियन से ज्यादा हो गए हैं और 2025 में इसकी कमाई 140 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। यह आंकड़े कंपनी के शुरुआती टारगेट से कहीं ज्यादा हैं। टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Kling AI की यह ग्रोथ Google और OpenAI जैसे बड़े प्लेयर्स के लिए सीधी चुनौती बन रही है, खासकर AI वीडियो जनरेशन के सेगमेंट में।