• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सावधान! YouTube वीडियो देखने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इस तरह के वीडियो से बचकर रहें

सावधान! YouTube वीडियो देखने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इस तरह के वीडियो से बचकर रहें

ये वीडियो कथित तौर पर ट्यूटोरियल देने के साथ यूजर्स को मुफ्त में उस पेड सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने का वादा करते हैं।

सावधान! YouTube वीडियो देखने से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, इस तरह के वीडियो से बचकर रहें
ख़ास बातें
  • ये AI द्वारा जेनरेट किए गए वीडियो काफी असली और लुभावने लगते हैं
  • इनमें पेड सॉफ्टवेयर या ऐप्स के क्रैक वर्जन का लिंक दिया जाता है
  • इन्हें डाउनलोड और इंस्टॉल करने वालों के डिवाइस पर मैलवेयर आ जाता है
विज्ञापन
हम अब तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ रहे हैं और कहीं न कहीं हैकर्स को भी पता है कि इसके जरिए वे कई लोगों को अपना शिकार बना सकते हैं। हैकर्स ने अब AI के इस्तेमाल से लोगों को लूटना शुरू कर दिया है, जिसका एक दावा आईटी सिक्योरिटी फर्म ने भी किया है। फर्म का दावा है कि हैकर्स एआई द्वारा जेनरेट किए गए YouTube वीडियो का उपयोग कर लोगों को लूट रहे हैं और इसकी दर 200-300 प्रतिशत (महीने-दर-महीने) बढ़ गई है।

CloudSEK की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर YouTube वीडियो अपलोड करते हैं, जो पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बने होते हैं। इन वीडियो में लोगों से ऐप्स और सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है, जो वास्तव में मैलवेयर होते हैं। पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। यूट्यूब दुनिया का सबसे पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे अरबों लोग विभिन्न मकसद से इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इन AI-जनरेटेड वीडियो में Vidar, RedLine और Raccoon जैसे खतरनाक मैलवेयर होते हैं, जो सिस्टम में आते ही यूजर की बेहद संवेदनशील जानकारियां, जैसे कि ब्राउजर डेटा के जरिए पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड डिटेल्स, ऑटो-फिल डेटा हासिल करना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं, क्रिप्टो वॉलेट डेटा और उससे जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स भी खतरे में पड़ जाती है। ज्यादातर वीडियो "Photoshop, Premiere Pro, Autodesk 3ds Max, AutoCAD सहित कई अन्य सॉफ्टवेयर के क्रैक किए गए वर्जन को डाउनलोड करने के तरीके पर ट्यूटोरियल होने का नाटक करते हैं।"

ये वीडियो कथित तौर पर ट्यूटोरियल देने के साथ यूजर्स को मुफ्त में उस पेड सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने का वादा करते हैं। ऐसा नहीं है कि इस तरह वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में लिंक के जरिए मैलवेयर बांटने का काम पहले नहीं होता था, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, अब AI द्वारा जेनरेट किए गए वीडियो काफी असली और लुभावने लगते हैं, जिससे लोगों का भरोसा इनपर आसानी से हो जाता है। इन वीडियो में एआई-जेनरेट किए गए लोग होते हैं, जो विभिन्न भाषाओं में बात करते हैं और वास्तविक दिखते हैं। 

यूं तो वीडियो मुख्य रूप से YouTube पर अपलोड होते हैं, लेकिन इन्हें Facebook, Instagram सहित कुछ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी जमकर शेयर किया जाता है। वीडियो में मुफ्त ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। लेकिन यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप/पीसी का डेटा जल्द हैकर के हाथ लग सकता है। ऐसे में हम आपको सलाह देंगे कि आप इस करह पेड सॉफ्टवेयर के क्रैक वर्जन, या की (key) जनरेटर आदि को डाउनलोड करने से बचें। इसके अलावा, स्मार्टफोन पर किसी ऐप या गेम के मॉड (mod) को भी डाउनलोड और इंस्टॉल न करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hackers, Hacking, YouTube videos, AI Generated Videos
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाले OnePlus N6x पर आया ₹1500 का डिस्काउंट, देखें डील
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  5. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  6. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  7. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  8. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  10. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »