Vehicle Safety Gadgets

Vehicle Safety Gadgets - ख़बरें

  • इस कार की सीट में लगा है 'हैलमेट एयरबैग', एक्सिडेंट के वक्त सिर की सेफ्टी पक्की! जानें कब होगी लॉन्च
    Huawei और Chery की जॉइंट ब्रांड Luxeed अपनी नई फ्लैगशिप Luxeed V9 मिनीवैन को 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुनिया की पहली मास-प्रोडक्शन कार हो सकती है, जिसमें सीट्स के अंदर हेलमेट एयरबैग इंटीग्रेटेड होगा। इस सेफ्टी टेक्नोलॉजी का मकसद टक्कर के दौरान सिर और शरीर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। Luxeed V9 को 800V आर्किटेक्चर, Huawei के एडवांस ड्राइविंग सिस्टम और EV व EREV पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ पेश किया जा सकता है।
  • भारत में लॉन्च हुई BMW की इलेक्ट्रिक Mini Countryman SE All4, जानें प्राइस, फीचर्स
    Mini का दावा है कि यह ऑल व्हील ड्राइव EV सिर्फ 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph तक पहुंच सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग180 kmph की है। Countryman SE All4 की WLTP रेंज लगभग 440 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को DC फास्ट चार्जिंग (130 kW) से केवल 29 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • मारूति सुजुकी की e-Vitara को Euro NCAP में मिली 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
    इस वर्ष की शुरुआत में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में कंपनी ने e-Vitara को प्रदर्शित किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग विशेषतौर पर बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए डिजाइन किए गए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर की जा रही है। हाल ही में e-Vitara का यूरोप में एक्सपोर्ट शुरू किया गया है।
  • Tata Motors की Harrier EV 3 जून को होगी लॉन्च, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    इस वर्ष की शुरुआत में Bharat Mobility Expo में Harrier EV को प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ कंपनी के acti.ev प्लस आर्किटेक्चर की शुरुआत की गई है। यह परफॉर्मेंस, नई टेक्नोलॉजी और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम को जोड़ेगा। हालांकि, टाटा मोटर्स ने इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के लगभग समान है।
  • Ola Electric ने निपटाया व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विस प्रोवाइडर के साथ बकाया रकम का मामला
    व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई थी। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया था। ओला इलेक्ट्रिक ने कहा था कि इन दावों पर विवाद है और वह इस मामले में कानूनी सलाह ले रही है।
  • Ola Electric की बढ़ी मुश्किल, वेंडर की बकाया रकम पर हुआ विवाद
    व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज और हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट्स उपलब्ध कराने वाली Rosmerta Digital Services और Rosmerta Safety Systems की ओर से Ola Electric Technologies के खिलाफ इनसॉल्वेंसी से जुड़ी दो अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में बकाया रकम का भुगतान नहीं होने का कारण बताया गया है।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 18 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
    कंपनी की डीलरशिप्स यह इलेक्ट्रिक SUV पहुंचना शुरू हो गई है। इससे क्रेटा इलेक्ट्रिक की डिलीवरी जल्द शुरू होने का संकेत मिल रहा है। इसका शुरुआती प्राइस लगभग 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसके लिए 25,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV के कई फीचर्स इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले वर्जन के समान हैं। हालांकि, इसमें कुछ अपग्रेड भी किए गए हैं।
  • Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक में होंगे कई सेफ्टी फीचर्स
    क्रेटा इलेक्ट्रिक को इस महीने होने वाले Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइस की जानकारी नहीं दी है। क्रेटा इलेक्ट्रिक में पैसेंजर्स की सेफ्टी पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमे एडवांस्ड हाई स्ट्रेन्थ स्टील (AHSS) और हाई स्ट्रेन्थ स्टील (HSS) इस्तेमाल हुआ है। इस वजह से क्रेटा इलेक्ट्रिक का फ्रेम काफी मजबूत है।
  • Mahindra के इलेक्ट्रिक व्हीकल XUV400 को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
    XUV400 का शुरुआती प्राइस 15.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल और फॉग लैम्प जैसे फीचर्स शामिल दिए गए हैं। XUV400 केवल 8.3 सेकेंड में 0-100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड 150 kmph है। कंपनी ने EV की रेंज बढ़ाने की योजना बनाई है।
  • Hyundai Inster Cross EV हुई 360 किलोमीटर रेंज के साथ लॉन्च, मात्र 30 मिनट में होगी 80% चार्ज
    Hyundai ने अपनी नई ईवी Inster Cross EV को पेश किया है। Inster Cross EV में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं। पहला 42kWh बैटरी पैक 300 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करता है, वहीं 49kWh बैटरी पैक 360 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है। दोनों बैटरी ऑप्शन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे व्हीकल 10 से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। Cross EV में हुंडई का एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS) शामिल है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »