Uidai Aadhaar

Uidai Aadhaar - ख़बरें

  • आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
    आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करना बहुत आसान है। आपको आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि उसका आसान तरीका यहां जान सकते हैं। स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से आप इसे आसानी से कर सकते हैं।
  • Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
    अगर आप आधार कार्ड में नाम बदलवाने का सोच रहे हैं तो अब UIDAI द्वारा इस प्रक्रिया को आसान बनाने का कार्य किया गया है। आधार में नाम बदलवाना काफी आम जरूरतों में से एक है, चाहे शादी हो या तलाक या फिर कानून सुधार या फिर पूरा नाम बदलना हो, अब आसानी से बदलवाया जा सकता है। UIDAI द्वारा जारी दस्वातेजों की लिस्ट में हर स्थिति के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
  • अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
    UIDAI ने Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ी राहत देते हुए Aadhaar App के जरिए Email ID जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है। अब इसके लिए Aadhaar सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से अगले 6 महीने तक मुफ्त उपलब्ध रहेगी। सरकार के मुताबिक, नई सर्विस शुरू होने के दो दिन के भीतर ही 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी Email ID अपडेट कर ली। Aadhaar से Email लिंक होने पर हर Authentication की जानकारी ईमेल पर मिलेगी। वहीं नए Aadhaar App से अब तक 4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर और करीब 10 लाख एड्रेस भी अपडेट किए जा चुके हैं।
  • mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
    UIDAI ने 30 जून से mAadhaar ऐप को बंद कर दिया है। अब Aadhaar से जुड़ी मोबाइल सेवाओं के लिए यूजर्स को नया Aadhaar ऐप इस्तेमाल करना होगा। नया ऐप Face Authentication, QR Code के जरिए Aadhaar शेयरिंग, Biometric Lock/Unlock और बेहतर प्राइवेसी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Authentication History, Credential Management और एक डिवाइस पर कई Aadhaar प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा भी मिलती है। नया Aadhaar ऐप Android और iPhone दोनों के लिए उपलब्ध है। UIDAI ने ऐप डाउनलोड करते समय डेवलपर का नाम जरूर जांचने की सलाह दी है।
  • Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
    अगर आपकी ईमेल ID आपके आधार कार्ड से लिंक है तो आपको सभी जरूरी नोटिफिकेशन समय पर मिल सकते हैं, जिससे आप अपडेटेड रह सकते हैं। अगर आपका ईमेल एड्रेस बदल गया है या आप बदलना चाहते हैं तो आसानी से आधार मोबाइल ऐप के जरिए अपडेट कर सकते हैं। यह 1 जुलाई, 2026 से 31 दिसंबर, 2026 तक 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेगा। वर्तमान में आधार यूजर्स को अपना ईमेल एड्रेस अपडेट करने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
  • फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
    अगर आप चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का गलत उपयोग न हो न ही किसी प्रकार का साइब क्राइम हो तो आपको UIDAI द्वारा जारी Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना है। यह आपको ऑनलाइन आधार से संबंधित कई फायदे प्रदान करती है। इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए आधार का उपयोग को सीमित कर सकते हैं। यानी कि आप यहां पर आधार को लॉक कर सकते हैं, जिससे कोई भी आपके आधार कार्ड का गलत उपयोग नहीं कर पाएगा।
  • पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
    UIDAI ने पुष्टि की है कि मौजूदा mAadhaar ऐप को जल्द बंद किया जाएगा। इसके बदले नया Aadhaar ऐप पेश किया गया है, जिसमें QR आधारित पहचान वेरिफिकेशन, Selective Share और बायोमेट्रिक लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नए ऐप की मदद से यूजर्स बिना पूरा Aadhaar नंबर शेयर किए जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे। ऐप में मोबाइल नंबर और पता अपडेट करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स पांच फैमिली मेंबर्स तक जोड़ सकेंगे। UIDAI के मुताबिक नया Aadhaar ऐप 13 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और Android व iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
    UIDAI ने Aadhaar कार्ड में एड्रेस अपडेट करने के लिए HOF (Head of Family) तरीका शुरू किया है, जिससे अब बिना एड्रेस प्रूफ के भी जानकारी अपडेट की जा सकती है। इस प्रक्रिया में परिवार के किसी सदस्य के Aadhaar एड्रेस का इस्तेमाल किया जाता है और उनकी सहमति जरूरी होती है। यह तरीका खासतौर पर छात्रों, किराए पर रहने वालों और गृहिणियों के लिए फायदेमंद है। यूजर्स Aadhaar ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिसमें फेस ऑथेंटिकेशन और 75 रुपये की फीस शामिल है। अप्रूवल के बाद एड्रेस अपडेट हो जाता है।
  • गूगल वॉलेट में आधार कार्ड कैसे करें ऐड: ये है आसान प्रक्रिया
    गूगल वॉलेट ऐप में भारत में एक और अपग्रेड शामिल किया है। अब आप गूगल वॉलेट ऐप में अपना आधार कार्ड भी ऐड कर सकते हैं। इस फीचर को चालू करने के लिए कंपनी ने UIDAI के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा कई अन्य प्लेटफॉर्म्स के साथ भी साझेदारी हुई है, जहां आप उम्र और पहचान वेरिफिकेशन के लिए अपना आधार कार्ड दिखा सकते हैं।
  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट
    Google ने Google Wallet में नया अपडेट जारी करते हुए Aadhaar Verifiable Credentials का सपोर्ट जोड़ दिया है। UIDAI के साथ पार्टनरशिप के तहत यूजर्स अब अपनी Aadhaar बेस्ड डिजिटल पहचान को सीधे डिवाइस में स्टोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज और आसान वेरिफिकेशन संभव होगा। इसके साथ selective disclosure जैसे प्राइवेसी फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे जरूरत के अनुसार ही जानकारी शेयर होगी। वहीं Google “ID pass” फीचर को भी बढ़ा रहा है, जिसमें पासपोर्ट डिटेल्स से डिजिटल ID बनाई जा सकती है। यह फीचर फिलहाल भारत समेत कुछ देशों में उपलब्ध है।
  • मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
    केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को रद्द कर दिया है। UIDAI के मुताबिक, इस प्रस्ताव की समीक्षा आईटी मंत्रालय ने की और इसे लागू न करने का फैसला लिया गया। इस योजना के तहत हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, लेकिन मोबाइल कंपनियों ने लागत, सुरक्षा और ग्लोबल कम्पैटिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple और Samsung जैसी कंपनियों ने इसका विरोध किया था। अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर आधार ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
  • Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
    Aadhaar PVC Card एक मजबूत और टिकाई आधार कार्ड है। यह क्रेडिट कार्ड के साइज में आता है, जिसमें एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स शामिल हैं। इसे UIDAI वेबसाइट या m-Aadhaar ऐप के जरिए 75 रुपये में ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। यह आपके आधार पत्र या ई-आधार के समान ही जानकारी प्रदान करता है। यह भारत में पहचान प्रमाणीकरण के लिए पूरी तरह से मान्य है। Aadhaar कार्ड को आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।
  • New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप
    आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है। आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है जो देखने में एडवांस्ड भी होगा और उससे कोई जानकारी नहीं चुरा सकेगा। इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज एकदम बदल सकता है। नाम, पता, और अन्य डिटेल्स जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है।
  • पेपरलेस आधार कैसे करें डाउनलोड, ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए बेस्ट तरीका, जानें सबकुछ
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी Aadhaar का डिजिटल वर्जन पेपरलेस आधार है, जिसे आधार पेपरलेस ऑफलाइन ई-केवाईसी भी कहा जाता है। यह एक सुरक्षित और डिजिटली साइन डॉक्यूमेंट है। पेपरलेस आधार यूजर्स को अपना आधार नंबर या बायोमेट्रिक्स शेयर किए बिना अपनी पहचान वेरिफाई करने में मदद करता है। ऑफलाइन आधार यूजर्स और सर्विस प्रोवाइडर दोनों के लिए सुरक्षित रहता है।
  • Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
    आधार में आधार लॉक/अनलॉक नामक एक फीचर आता है, जिससे यूजर्स अपने आधार नंबर के इस्तेमाल को कंट्रोल कर सकते हैं। आज के समय में डाटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी सभी यूजर्स के लिए जरूरी है। आधार नंबर की सिक्योरिटी के मजबूत करने और नागरिकों को कंट्रोल प्रदान करने के लिए UIDAI आधार नंबर (UID) को लॉक और अनलॉक करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे आधार के कुछ फंक्शन प्रतिबंधित हो जाती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »