• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट

अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट

Google Wallet में अब Aadhaar Verifiable Credentials जुड़ गए हैं, जिससे यूजर्स डिजिटल तरीके से अपनी पहचान वेरीफाई कर सकेंगे।

अब Aadhaar कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं! Google Wallet में आया बड़ा ID अपडेट

Photo Credit: Google

Google Wallet में Aadhaar डिजिटल ID सपोर्ट अब लाइव हुआ

ख़ास बातें
  • Google Wallet में Aadhaar डिजिटल ID सपोर्ट अब लाइव हुआ
  • बिना फिजिकल डॉक्युमेंट के तेज पहचान वेरिफिकेशन संभव
  • Passport आधारित ID pass फीचर भी ग्लोबली एक्सपैंड हुआ
विज्ञापन

Google ने अपने डिजिटल आइडेंटिटी फीचर्स को आगे बढ़ाते हुए Google Wallet में बड़ा अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के साथ अब यूजर्स Aadhaar Verifiable Credentials को सीधे अपने डिवाइस में स्टोर कर सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए UIDAI के साथ पार्टनरशिप की है। इसका मतलब यह है कि अब यूजर्स बिना फिजिकल डॉक्युमेंट साथ रखे, डिजिटल तरीके से अपनी पहचान वेरीफाई कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक यह फीचर रोजमर्रा के कामों में तेज और आसान पहचान सत्यापन की सुविधा देगा, साथ ही प्राइवेसी को भी ध्यान में रखेगा।

Google Wallet में जो Aadhaar Verifiable Credentials जोड़े गए हैं, वे ग्लोबल स्टैंडर्ड्स पर बेस्ड हैं। कंपनी के मुताबिक इसमें “selective disclosure” जैसा फीचर दिया गया है, जिससे यूजर सिर्फ जरूरी जानकारी ही शेयर करेगा। यानी हर बार पूरा Aadhaar डेटा शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम फिजिकल और डिजिटल दोनों तरह के एनवायरनमेंट में काम करेगा और सिक्योरिटी पर खास फोकस रखा गया है।

इस डिजिटल ID को कई सर्विसेज के साथ इंटीग्रेट भी किया जा रहा है। PVR INOX में इसका इस्तेमाल मूवी के लिए एज वेरीफिकेशन और रिवॉर्ड एक्सेस के लिए किया जा सकेगा। BharatMatrimony पर ‘Prime' प्रोफाइल्स को वेरीफाई करने में मदद मिलेगी। वहीं Atlys पर इंटरनेशनल वीजा एप्लिकेशन ऑटो-फिल हो सकेगा। Mygate में इसे डिलीवरी और सर्विस स्टाफ वेरीफिकेशन के लिए लाने की तैयारी है, जबकि Snabbit पर गिग और सर्विस प्रोवाइडर्स की पहचान जांच के लिए इसका इस्तेमाल प्लान किया गया है।

इसके अलावा Google अपने “ID pass” फीचर को भी एक्सपैंड कर रहा है। इस फीचर के जरिए यूजर पासपोर्ट डिटेल्स के आधार पर एक सिक्योर डिजिटल ID बना सकता है। यह ID पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह काम करेगा, जैसे अकाउंट लॉगिन या एज वेरीफिकेशन।

अभी के लिए Aadhaar Verifiable Credentials भारत में Google Wallet पर उपलब्ध हो गए हैं। वहीं ID pass फीचर फिलहाल सिंगापुर, ताइवान और ब्राजील के यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। आने वाले समय में इसके और मार्केट्स में आने की संभावना है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »