धांसू कैमरा फोन Vivo X200 Ultra लॉन्च होगा Snapdragon 8 Elite, 6000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले के साथ!

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

धांसू कैमरा फोन Vivo X200 Ultra लॉन्च होगा Snapdragon 8 Elite, 6000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले के साथ!

Vivo X200 Ultra का लॉन्च 21 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इसमें 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है
  • फोन मे 200mm का डिटैचेबल सुपर टेलीफोटो लेंस साथ आएगा
  • फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा
विज्ञापन
Vivo इस साल अपना सबसे धांसू कैमरा फोन Vivo X200 Ultra लाने जा रही है। Vivo X200 Ultra लॉन्च डेट (Vivo X200 Ultra Launch Date) 21 अप्रैल के लिए कंफर्म हो चुकी है। कंपनी ने इस फोन में कैमरा पर खास फोकस किया है और यह मार्केट में हलचल मचा सकता है। फोन खासतौर पर फोटोग्राफी के लिए बना हुआ बताया जा रहा है। इसमें 200MP का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है और 200mm का डिटैचेबल सुपर टेलीफोटो लेंस साथ में आएगा। अब लॉन्च से पहले फोन के कुछ और धांसू स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं जिसमें इसके प्रोसेसर, बैटरी, डिस्प्ले के बारे में पता चलता है। आइए विस्तार से बताते हैं ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के खास फीचर्स। 

Vivo X200 Ultra का लॉन्च 21 अप्रैल 2025 को होने जा रहा है। फोन में कंपनी ने कैमरा पर खास फोकस किया है। लॉन्च से पहले अब इसके प्रोसेसर और बैटरी, डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा किया (via) गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने वाला है जो कि क्वालकॉम का लेटेस्ट और सबसे पावरफुल चिपसेट है। जैसा कि कई रिपोर्ट्स में हमने पहले भी बताया है कि कंपनी इसमें अपनी खुद की VS1 चिप और V3+ सिलिकॉन चिप का इस्तेमाल करेगी जो कि प्री प्रोसेसिंग, और पोस्ट प्रोसेसिंग में काम करेंगी। इनकी मदद से कंपनी वीडियो और इमेज क्वालिटी पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। 

फोन के फ्रंट में 2K डिस्प्ले मिलने वाला है जो कि Zeiss Master Color डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले खास फीचर से लैस होगा। इसमें सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट टेक्नोलॉजी होगी जिसकी मदद से यह आंखों के लिए भी आरामदायक होगा। कंपनी ने हालांकि स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास है कि फोन में 6.82 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले पर ऑर्मर ग्लास (Armor Glass) का प्रोटेक्शन होगा। इसमें बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। 

फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी जिसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। कहा गया है कि डिवाइस में बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी आने वाला है। फोन की बॉडी की मोटाई 8.69mm बताई गई है जो कि काफी रोचक है। बड़ी बैटरी और हैवी कैमरा लेंस के चलते कंपनी ने इसे स्लिम प्रोफाइल में तैयार करने की पूरी कोशिश की है। फोन रेड, ब्लैक, और सिल्वर शेड्स में पेश किया जा सकता है। सिल्वर वेरिएंट में स्ट्राइप डिजाइन आ सकता है जो इसे बेहतर ग्रिप देगा। इसके अलावा, फोन IP68/69 रेटिंग से भी लैस होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »