Tata Electric Car

Tata Electric Car - ख़बरें

  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • Tata Tiago EV 2026 vs पुराना मॉडल: कीमत घटी, रेंज बदली, जानें दोनों में कितना अंतर
    Tata Motors ने 2026 Tata Tiago EV Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई इलेक्ट्रिक हैचबैक को अपडेटेड डिजाइन, रिफ्रेश्ड केबिन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो पुराने मॉडल से 1 लाख रुपये कम है। हालांकि नई Tiago EV में मिलने वाले 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक पहले जैसे ही हैं, लेकिन उनकी क्लेम्ड रेंज में कमी आई है। आइए जानते हैं कि नई और पुरानी Tata Tiago EV के बीच कीमत, रेंज और फीचर्स के मामले में क्या अंतर है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी
    EV के मार्केट में पिछले वर्ष Mahindra & Mahindra की बिक्री सबसे अधिक लगभग 370 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 33,513 यूनिट्स की बिक्री की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है।
  • भारत में मजबूत हुआ EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, पेट्रोल पंपों पर लगे 27,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशंस
    केंद्र सरकार की FAME-II स्कीम के तहत, रिटेल आउटलेट्स पर 8,932 चार्जिंग स्टेशंस लगाए गए हैं। इसके अलावा ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अपने फंड के इस्तेमाल से 18,500 से अधिक चार्जिंग स्टेशंस लगाए हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स खरीदने वाले कस्टमर्स के लिए चार्जिंग की सुविधा बढ़ेगी। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को भी कड़ा किया जा रहा है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स पहली बार हुई 4 प्रतिशत से ज्यादा
    पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स ने पहली बार चार प्रतिशत का आंकड़ा पार किया है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 2.6 प्रतिशत की थी। इस वर्ष अप्रैल में इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स लगभग 3.5 प्रतिशत रही थी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, मई में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 12,304 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 8,029 यूनिट्स की थी।
  • टाटा ग्रुप ने टेस्ला से हाथ मिलाया, कंपोनेंट्स और सर्विसेज के लिए हुआ एग्रीमेंट
    इस एग्रीमेंट में Tata Group की Tata Consultancy Services, Tata Technologies, Tata AutoComp और Tata Electronics शामिल हैं। टेस्ला को ये कंपनियां सर्विसेज और कंपोनेंट्स उपलब्ध कराएंगी। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने भारतीय सप्लायर्स के साथ बातचीत शुरू की है। इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में टेस्ला बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में खुल सकता है।
  • Tata Motors की बड़ी कामयाबी, 2 लाख से ज्यादा EV की बिक्री
    कंपनी ने अगले 45 दिनों तक कस्टमर्स के लिए कुछ बेनेफिट्स की घोषणा की है। इनमें एक्सचेंज बोनस के साथ ही 100 प्रतिशत तक फाइनेंस शामिल है। टाटा मोटर्स ने EV के लिए चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को दो वर्षों में दोगुना करने की योजना बनाई है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि 2027 तक इन चार्जिंग स्टेशंस को बढ़ाकर लगभग चार लाख तक पहुंचाया जाएगा।
  • 4 साल में 8 लाख की बचत करेगी Tata Punch EV, ऐसे होगा फायदा ही फायदा
    10 लाख रुपये के बजट में Tata Punch EV बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है। Punch EV को 4 साल तक चलाने पर किसी पेट्रोल कार की तुलना में ग्राहक 8 लाख रुपये के करीब बचत कर सकते हैं। Punch EV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स, iTPMS, रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
  • 10 लाख में आने वाली देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज
    10 लाख रुपये के बजट में टाटा मोटर्स की Tata Punch EV और Tata Tiago EV और एमजी मोटर की MG Comet EV जैसी कारें मौजूद हैं। Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है। Tata Punch EV सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड से में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
  • MG Motor ला रही नई इलेक्ट्रिक कार, देगी Tata को टक्कर, जानें सबकुछ
    आगामी इलेक्ट्रिक कार एक CUV होगी और यह मॉडल भारत में फेस्टिव सीजन के करीब आने की उम्मीद है।
  • Hyundai और Kia अगले साल लाएगी पहली भारत में तैयार इलेक्ट्रिक कार
    Hyundai और Kia ब्रांड की पेरेंट कंपनी Tata Motors को भारतीय बाजार में टक्कर देने के लिए बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है।
  • MG Motor ने फास्ट चार्जिंग के साथ पेश की Comet EV, शुरुआती प्राइस 8.24 लाख रुपये
    नए 7.4 kW AC फास्ट चार्जिंग विकल्प से Comet EV को 3.5 घंटे से कुछ कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जबकि इसे 3.3 kW AC चार्जर से चार्जिंग में लगभग सात घंटे लगते हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »