OnePlus 5T Star Wars Limited Edition 14 दिसंबर को होगा लॉन्च

वनप्लस ने पिछले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया। वनप्लस 5टी स्मार्टफोन, वनप्लस 5 का अपग्रेड वेरिएंट है। अब कंपनी ने बेंगलुरू में आयोजित हुए कॉमिक कॉन इवेंट में वनप्लस ने एक नया टीज़र वीडियो जारी किया।

OnePlus 5T Star Wars Limited Edition 14 दिसंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस ने पिछले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया। अब, वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी के नए वेरिएंट को लॉन्च किए जाने के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने नए वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर नए स्टार वार्स एडिशन से भारत में 2 दिसंबर को वनप्लस की एनिवर्सरी के मौके पर पर्दा उठाया। कंपनी ने मुंबई में 14 दिसंबर को होने वाले एक इवेंट के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिए हैं। प्रेस इवेंट में OnePlus 5T Star Wars Limited Edition को व्हाइट कलर वेरिएंट में देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने पिछले महीने का आख़िर में अपना वनप्लस 5टी के लावा रेड कलर लिमिटेड एडिशन वेरिएंट को चीन में पेश किया।

मीडिया इनवाइट की बात करें तो,  तस्वीर में दिख रहे डिवाइस के डिस्प्ले पर स्टार वार्स का वॉलपेपर है। इसके अलावा रियर पर भी निचले हिस्से पर STAR WARS की ब्रांडिंग है। फोन व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है क्योंकि टीज़र तस्वीर में व्हाइट कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। मुंबई में 14 दिसंबर को वनप्लस और स्टार वार्स एक लॉन्च इवेंट का आयोजन कर रहे हैं जिसके लिए 7 दिसंबर से पेटीएम पर टिकट बुक किए जा सकते हैं। लॉन्च इवेंट के टिकट की कीमत 999 रुपये है। कंपनी ने इससे पहले, बेंगलुरू में आयोजित हुए कॉमिक कॉन इवेंट में वनप्लस ने एक नया टीज़र वीडियो जारी किया।


OnePlus 5T Star Wars Limited Edition की बिक्री 15 दिसंबर से अमेज़न डॉट इन, वनप्लस स्टोर पर होगी। इसके अलावा फोन को बेंगलुरू और नोएडा स्थित वनप्लस एक्सपीरियंस ज़ोन में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

वनप्लस 5टी द्वारा जारी किए गए टीज़र में कमिंग सून लिखा हुआ है। इसके अलावा टीज़र में दिख रहे डिवाइस के डिस्प्ले पर स्टार वार्स का वॉलपेपर है। इसके अलावा रियर पर भी निचले हिस्से पर STAR WARS की ब्रांडिंग है। फोन व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है क्योंकि टीज़र तस्वीर में व्हाइट कलर वेरिएंट देखा जा सकता है।

OnePlus 5T की भारत में कीमत

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलते हैं। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। इसके साथ वनप्लस की अपनी ऑनलाइन स्टोर पर भी इसे बेचा जा रहा है।
 

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी।  इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है। OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »