Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
Marshall ने भारतीय बाजार में अपने नए Milton A.N.C. वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0, Soundstage Spatial Audio और Adaptive Loudness जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन ANC बंद होने पर 80 घंटे और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 32mm डायनामिक ड्राइवर, LDAC ऑडियो कोडेक, Bluetooth Multipoint और छह माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। इसकी भारत में कीमत 19,999 रुपये रखी गई है।