Smartphone List

Smartphone List - ख़बरें

  • Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
    Poco X7 5G को Flipkart Sale में डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन आमतौर पर MRP 24,999 में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये से भी कम रह जाती है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
    Vivo X500 E अपकमिंग Vivo फोन हो सकता है जिसे कंपनी एक अफॉर्डेबल वेरिएंट के तौर पर लॉन्च कर सकती है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X500 E को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। Google के सपोर्टेड डिवाइसेज में नजर आना बताता है कि फोन जल्द ही मार्केट में एंट्री ले सकता है।
  • ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
    OnePlus 7 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फोन को इस वक्त 35,999 रुपये से भी 2 हजार तक और सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
    Vivo V40 Pro को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 9% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 49,885 रुपये रह जाती है। यानी 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट यहां MRP पर दिया जा रहा है। 
  • ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
    Vivo V50 कंपनी का धांसू फोन रहा है। फोन को वीवो ने फरवरी 2025 में लॉन्च किया था और अब यह भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Vivo V50 के लिए डिस्काउंटेड प्राइस ऑफर मिल रहा है जिससे फोन लगभग 10 हजार तक सस्ते में पाने का मौका है। Vivo V50 में क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है।
  • Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
    Moto G67s Power लॉन्च से पहले एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। Geekbench डेटाबेस में फोन को देखा गया है। इसकी लिस्टिंग से फोन का नाम यहां कंफर्म हो जाता है। गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 687 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में फोन 1088 पॉइंट्स हासिल करने में कामयाब रहा है।
  • ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
    Vivo Y400 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। इस फोन पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 30 हजार से भी ज्यादा सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 2 दिया गया है।
  • 48 हजार सस्ता मिल रहा Samsung 200MP दो कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Samsung के फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 Edge को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन को एमआरपी से आधी कीमत में लिस्ट किया गया है जो कि इसका बेस्ट सेल प्राइस कहा जा सकता है। फोन कंपनी का सबसे स्लिम हैंडसेट बनकर आता है।
  • 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
    Motorola G37 Power 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स देता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 30W TurboPower की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। कंपनी का यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर 45% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है।
  • बार-बार चार्जिंग से छुटकारा! चेक करें 8,000mAh से 10,001mAh बैटरी वाले ये 8 फोन
    स्मार्टफोन कंपनियां अब बड़ी बैटरी वाले डिवाइसेज पर तेजी से काम कर रही हैं। भारत में OnePlus, Vivo, Realme और Poco जैसे ब्रांड 8,000mAh से लेकर 10,001mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके हैं। इनमें कई मॉडल 80W, 90W और 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी की वजह से बड़ी बैटरी होने के बावजूद ये फोन ज्यादा मोटे या भारी नहीं हैं। अगर आपकी प्राथमिकता लंबा बैटरी बैकअप है, तो यह लिस्ट आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
  • बच्चों के फोन में छिपे ऐप्स कैसे पहचानें? हर पैरेंट को पता होनी चाहिए ये ट्रिक्स
    स्मार्टफोन बच्चों की जिंदगी का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इसके साथ डिजिटल सुरक्षा की चिंता भी बढ़ी है। कई बार बच्चे App Hider, Vault या Fake Calculator जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, जो फोन में छिपे रहते हैं। ऐसे में माता-पिता फोन की Settings, App List और Battery Usage की मदद से संदिग्ध ऐप्स की पहचान कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल पेरेंटिंग में बच्चों की जासूसी करने के बजाय उनसे खुलकर बात करना ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा Google Family Link और Apple Screen Time जैसे Official Tools भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।
  • Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!
    Android फोन स्लो होने पर Developer Options की कुछ सेटिंग्स बदलकर परफॉर्मेंस बेहतर की जा सकती है। इसमें Animation scale कम करना, Background process limit सेट करना और GPU rendering ऑन करना शामिल है। ये hidden सेटिंग्स फोन को ज्यादा स्मूद और फास्ट बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें सावधानी से इस्तेमाल करना जरूरी है क्योंकि गलत सेटिंग्स से परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। सही तरीके से इन ऑप्शन्स को एडजस्ट करके बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप के फोन की स्पीड बढ़ाई जा सकती है।
  • Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
    Amazon ने भारत में AI Store लॉन्च किया है, जो AI-पावर्ड डिवाइसेस को खोजने और समझने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी और वियरेबल्स जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, यह स्टोर यूजर्स को टेक्निकल जानकारी के बजाय AI फीचर्स के रियल लाइफ फायदे समझाने पर फोकस करता है। इसके अलावा Amazon ने Rufus AI असिस्टेंट, Lens सर्च और AR “view in your room” जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे शॉपिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है।
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »