Smartphone Camera Leaks

Smartphone Camera Leaks - ख़बरें

  • कैमरा किंग बनने की तैयारी में Oppo और Vivo, Find X9 Ultra और X300 Ultra की लॉन्च टाइमलाइन लीक
    Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों फोन में कम से कम एक 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo के मॉडल में 10x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात कही गई है, जबकि Vivo में 50MP अल्ट्रा वाइड और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर शामिल हो सकता है। दोनों डिवाइस चीन में मार्च 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • आगे 100MP, पीछे डुअल 200MP? बदलने वाली है मोबाइल फोटोग्राफी!
    एक नए लीक के मुताबिक, एक बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड अपने अगले अल्ट्रा-फ्लैगशिप फोन के लिए 100MP सेल्फी कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोटोटाइप डिवाइस में 200MP का मेन कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी शामिल है। अगर यह फोन लॉन्च होता है, तो 100MP फ्रंट कैमरा इंडस्ट्री में पहली बार देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह डिवाइस अर्ली टेस्टिंग फेज में बताया जा रहा है और फाइनल हार्डवेयर में बदलाव संभव है।
  • मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
    Oppo Find X10 Pro को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें फोन के कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की चर्चा की जा रही है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा की टेस्टिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कैमरे बड़े सेंसर के साथ आ सकते हैं, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। फिलहाल Oppo की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन आने वाले महीनों में और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
  • Oppo Find X9s में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे, 7000mAh बैटरी के साथ और भी स्पेसिफिकेशंस लीक
    Oppo के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9s को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में 6.3-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह फोन कॉम्पैक्ट साइज में प्रीमियम फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने पर फोकस करेगा। Oppo Find X9s में Android 16 आधारित ColorOS 16 मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
  • Xiaomi 17 Ultra अगले हफ्ते होगा लॉन्च, कैमरा सिस्टम और परफॉर्मेंस होगी इसकी जान!
    Xiaomi 17 Ultra को लेकर चल रही लॉन्च डेट की अफवाहों पर अब कंपनी ने खुद स्थिति साफ कर दी है। Xiaomi ने कंफर्म किया है कि यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा, हालांकि सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही Leica कैमरा पार्टनरशिप और कैमरा अपग्रेड्स की भी पुष्टि हो चुकी है।
  • 4 बैक कैमरा के साथ Xiaomi का बाहर की ओर फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन लॉन्च से पहले स्पॉट, देखें फोटो
    फोन Snapdragon 855 के साथ देखा गया है। साथ ही इसमें 5जी सपोर्ट के लिए X50 मॉडम भी है।
  • 5050mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Nokia G21 (TA-1418) लॉन्च से पहले रशियन वेबसाइट पर लिस्ट!
    लिस्टिंग के अनुसार Nokia G21 (TA-1418) में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है।
  • OnePlus 5 की नई तस्वीरें लीक, डुअल कैमरे को लेकर जानकारी आई सामने
    वनुप्लस 5 स्मार्टफोन को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक में जानकारी सामने आ रही है। वनप्लस के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के कैमरा के डिज़ाइन को लेकर कई विरोधाभासी ख़बरें सामने आ चुकी हैं। अब एक बार फिर, इंटरनेट पर वनप्लस 5 स्मार्टफोन की नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। OnePlus 5 के कैमरे के डिज़ाइन को लेकर नई लीक में खुलासा हुआ है।
  • नोकिया 9 और नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की मिली झलक, वीडियो लीक
    भारत में मंगलवार को नोकिया 3310 फ़ीचर फोन लॉन्च किया गया। अब नोकिया के हाई-एंड हार्डवेयर के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। एक छोटे टीज़र की तरह दिख रहे वीडियो को अब हटाया जा चुका है। इस वीडियो में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए दो नए नोकिया डिवाइस को देखा जा सकता है। सबसे ख़ास बात है कि एक स्मार्टफोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है।
  • सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में होगा आईफोन 7 प्लस से ज़्यादा बेहतर डुअल कैमरा: रिपोर्ट
    पिछले महीने ही सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन लीक हुए थे। अब गैलेक्सी नोट 8 के बाारे में भरोसेमंद मिंग-शी कुओ ने एक नए इनवेस्टर नोट में ज़िक्र किया है। कुओ का अनुमान है कि आने वाला गैलेक्सी नोट 8 स्मार्टफोन सैमसंग का पहला डुअल कैमरा हैंडसेट होगा।
  • एलजी जी6 में होगा 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा
    एलजी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 के बारे में लगातार नई जानकारियां दे रही है। और कंपनी की कोशिश फोन को चर्चा में बनाए रखने की है। कंपनी लगातार नए टीज़र जारी कर रही है। अब कंपनी ने एलजी जी6 के कैमरे को लेकर जानकारी साझा की है।
  • वनप्लस 3 के कैमरे से ली गई तस्वीरें आईं सामने
    वनप्लस के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक और रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है। अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी कर हर दिन छोटी से छोटी जानकारी दे रही है। अब वनप्लस के कैमरा सैंपल को लेकर कंपनी ने तस्वीरें जारी की हैं।

Smartphone Camera Leaks - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »