Vivo S2 लॉन्च से पहले एक बार फिर चर्चा में है। इस बार फोन की लाइव फोटो, बॉक्स MRP और कई अहम स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। फोन में 7050mAh बैटरी, 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले, Dimensity 7360 प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिल सकता है।
Photo Credit: X/ Vivo_India
Vivo S2 के लीक में डिजाइन, बॉक्स MRP और स्पेसिफिकेशंस सामने आए
Vivo का अपकमिंग Vivo S2 एक बार फिर लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। पहले जहां फोन के डिजाइन और डमी यूनिट्स लीक हुए थे, वहीं अब इसकी लाइव फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और बॉक्स MRP भी सामने आ गए हैं। लीक के मुताबिक, फोन में 7050mAh बैटरी, 120Hz कर्व्ड POLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही इसकी लॉन्च कीमत और संभावित MRP की भी जानकारी सामने आई है।
फ्रेश डिटेल्स टिप्सटर Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) ने शेयर की है। सामने आई लाइव तस्वीरों में Vivo S2 का डिजाइन पहले लीक हुए रेंडर्स से काफी मिलता-जुलता नजर आता है। फोन में फ्लैट बैक पैनल के साथ ऊपर की तरफ हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें दो बड़े कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद हैं। फ्रंट में सेंटर पंच-होल के साथ कर्व्ड डिस्प्ले दिखाई देती है।
एक तस्वीर में About Phone स्क्रीन है, जिसके अनुसार Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिवाइस में 8GB रैम के साथ एक्स्ट्रा वर्चुअल रैम सपोर्ट और 128GB स्टोरेज दिखाई दे रही है। वहीं बैटरी क्षमता 7050mAh बताई गई है।
X पर टिप्सटर द्वारा शेयर की गई Vivo S2 की लाइव तस्वीरें
Photo Credit: X/ @saaaanjjjuuu
टिप्सटर के मुताबिक, Vivo S2 में 6.83 इंच 1.5K कर्व्ड POLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही गई है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा डिवाइस IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकता है।
ताजा लीक के अनुसार, 8GB + 128GB वेरिएंट की बॉक्स MRP 66,999 रुपये हो सकता है। हालांकि बॉक्स MRP आमतौर पर वास्तविक सेल प्राइस से अधिक होता है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo S2 की संभावित लॉन्च कीमत 40,000 से 45,000 रुपये के बीच हो सकती है।
लीक में यह भी दावा किया गया है कि Vivo S2 के साथ नए Vivo Buds भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें 10mm ड्राइवर, केस के साथ 50 घंटे तक बैटरी बैकअप, Bluetooth 6.1 सपोर्ट और Basalt Black व Nilgiri Green कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद जताई गई है।
Vivo ने अभी तक इन स्पेसिफिकेशंस या कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कंपनी ने हाल ही में फोन को ऑफिशियली टीज किया था, जिसमें फोन का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया था और Coming Soon मैसेज दिया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?