Smart Wearables

Smart Wearables - ख़बरें

  • सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
    फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं। सस्ते के चक्कर में आप ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद रहे हों जो ठीक से काम ही न करता हो? यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जरूरी बातें जो आपको एक सही, उपयोगी स्मार्ट वियरेबल को चुनने में मदद कर सकती हैं।
  • Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
    Xiaomi Smart Band 11 Active को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। नई फिटनेस बैंड में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 300mAh की बैटरी मिलती है, जिसे हल्के इस्तेमाल में 21 दिन तक चलने का दावा किया गया है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए बैंड में हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिटनेस के लिए इसमें 50 स्पोर्ट्स मोड और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। बैंड का वजन स्ट्रैप के बिना 18 ग्राम है और इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Xiaomi Smart Band 11 लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर बाजार में लॉन्च हो गया है। Smart Band 11 की कीमत चीन में 289 Yuan (लगभग ₹4,065), वहीं NFC वर्जन की कीमत 339 Yuan (लगभग ₹4,768) और सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 Yuan (लगभग ₹5,612) है। यह स्मार्ट बैंड Xiaomi के चैनल और चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक भारत समेत ग्लोबल बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
  • सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
    1MORE ने नए ईयरबड्स AiClip S52 को मार्केट में लॉन्च किया है। ये कंपनी के क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो 11mm ड्राइवर्स से लैस किए गए हैं। जैसा का नाम से भी पता चलता है, इनमें AI फीचर्स का समावेश है। ये AI ट्रांस्क्रिप्शन और ट्रांसलेशन को सपोर्ट करते हैं।
  • Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
    स्मार्टवॉच बनाने वाली पॉपुलर वियरेबल कंपनी Garmin जल्द ही अपनी पहली स्मार्टरिंग मार्केट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की पहली स्मार्टरिंग कथित तौर पर एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में नजर आई है। कंपनी की यह स्मार्टरिंग अभी अधिकारिक रूप से घोषित नहीं है लेकिन इसमें Garmin Connect की कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
  • Rogbid ने लॉन्च किए Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस, AI फीचर्स से लैस, ऑफिस में पहनो या आउटडोर! जानें कीमत
    Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस को कंपनी ने लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर लॉन्च किया है। इनकी खासियत है कि यूजर इन्हें चाहे जिस तरह इस्तेमाल कर सकता है। मसलन, सनग्लासेस की तरह भी, और क्लियर फ्रेम ग्लासेस की तरह भी। क्योंकि कंपनी इनमें बदले जा सकने वाले फ्रेम का विकल्प देती है। Rogbid VisionW स्मार्ट ग्लासेस मॉड्यूलर डिजाइन के साथ आते हैं और इनकी इलेक्ट्रॉनिक आर्म को आसानी से डिटैच किया जा सकता है।
  • Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
    Casio CRW-H001M-8 एक मिनी स्मार्टवॉच है जो स्मार्ट रिंग की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह साइज में बहुत छोटी है और बिल्कुल रिंग के जैसी नजर आती है। इसमें एक LCD डिस्प्ले लगा है जिसके नीचे पूरा हेल्थ मॉनिटरिंग मॉड्यूल दिया गया है।
  • चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
    Pebble ने भारतीय बाजार में SEEQ AI Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस AI Assistant, 8MP कैमरा, 4K फोटो कैप्चर, Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग और Smart Image Recognition जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसमें 75 भारतीय और विदेशी भाषाओं का रियल-टाइम AI Translation भी मिलता है। OpenWaveX Open-Ear Audio, टच जेस्चर कंट्रोल और 50 ग्राम से कम वजन वाले फ्रेम इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Pebble SEEQ AI Smart Glasses की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसकी MRP 12,999 रुपये रखी गई है।
  • CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
    CJP के विरोध के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (दिल्ली, अंडमान और निकोबार आईलैंड पुलिस सर्विस) संदीप लांबा को स्मार्ट ग्लासेज (कथित तौर पर (Ray-Ban Smart Glasses) पहने हुए देखा गया। पिछले कुछ समय से स्मार्ट ग्लासेस बहुत चर्चा में हैं और अब पुलिस द्वारा इस लेटेस्टे वियरेबल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना एक अलग ही ट्रेंड दिखा रहा है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि स्मार्ट ग्लासेस प्राइवेसी के लिए एक बड़ा खतरा हैं, क्योंकि वियरेबल टेक लोगों की बिना मंजूरी के उन्हें कैप्चर कर सकता है।
  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
    Samsung के आगामी स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर काम करेंगे। इस चिपसेट को करीबन तीन साल पहले 2023 में पेश किया गया था। इस चिपसेट में क्वाड-कोर ARM CPU है जो 1.9GHz तक स्पीड प्रदान करता है। इसमें 1280x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है, साथ ही 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है।
  • फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
    पिछले फाइनेंशियल ईयर में Cellecor का टर्नओवर लगभग 1,300 करोड़ रुपये का था। इस वर्ष कंपनी को टर्नओवर में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है, जो 1,800 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। इस ग्रोथ के लिए, लार्ज अप्लायंसेज पर फोकस किया जाएगा। इस कैटेगरी में स्मार्ट TVs, एयर कंडीशनर्स और वॉशिंग मशीन जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • Rogbid VisionPro AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Rogbid VisionPro को कंपनी ने नए AI स्मार्ट ग्लासेस के रूप में लॉन्च किया है। ये सिंगल ब्लैक कलर में में आते हैं। इनके खास फीचर्स में इसका कैमरा है जो कि 13 मेगापिक्सल का है। यह स्मार्ट ग्लासेस में बाईं तरफ दिया गया है। इसमें Sony IMX386 सेंसर लगा है। यह 0.6 सेकेंड का इंस्टेंट कैप्चर कर सकता है। इसमें 4GB की स्टोरेज भी दी गई है।

Smart Wearables - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »